AI खबर से दौड़ा ₹30 से कम का यह शेयर, 2 दिन में 32% तक रिटर्न, SpaceX के साथ जुगलबंदी की तैयारी में कंपनी
शेयर बाजार में गिरावट के माहौल के बीच ब्लू क्लाउड सोफ्टेक सॉल्यूशंस के शेयरों ने निवेशकों को चौंका दिया है. कंपनी द्वारा स्पेसएक्स इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ AI क्षेत्र में संभावित कारोबारी अवसरों की तलाश की जानकारी देने के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. लगातार दो अपर सर्किट के साथ स्टॉक ने महज दो दिनों में 32 फीसदी की छलांग लगा दी.
Penny Stock Under ₹30 : शेयर बाजार में कमजोरी के बावजूद Blue Cloud Softech Solutions के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी ने बताया है कि वह SpaceX International Limited के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े संभावित कारोबार के अवसरों पर विचार कर रही है. इस खबर के बाद कंपनी का शेयर लगातार दूसरे दिन 20 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गया और दो दिनों में करीब 32 फीसदी का रिटर्न दे चुका है.
AI सेक्टर में अवसर तलाश रही कंपनी
ब्लू क्लाउड सोफ्टेक ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि वह स्पेसएक्स इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ AI तकनीक से जुड़े कुछ संभावित अवसरों का आकलन कर रही है. दोनों कंपनियां फिलहाल शुरुआती स्तर पर बातचीत कर रही हैं और संभावित सहयोग के क्षेत्रों को समझने के लिए जानकारी साझा कर रही हैं.
हालांकि कंपनी ने साफ किया है कि अभी तक दोनों पक्षों के बीच कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है. भविष्य में किसी भी साझेदारी या निवेश का फैसला सभी जरूरी मंजूरियों और नियमों के तहत ही लिया जाएगा.
खबर के बाद शेयर में जोरदार खरीदारी
कंपनी की इस घोषणा के बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की. मंगलवार को ब्लू क्लाउड सोफ्टेक का शेयर 19.92 फीसदी बढ़कर 25.95 रुपये पर पहुंच गया और अपर सर्किट में बंद हुआ. इससे पहले भी शेयर में 20 फीसदी की तेजी आई थी.
दिलचस्प बात यह रही कि शेयर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला. एक ही दिन में 7 करोड़ से ज्यादा शेयरों का लेन-देन हुआ, जो पिछले 20 दिनों के औसत कारोबार से कई गुना ज्यादा है.
शेयर की चाल
ब्लू क्लाउड सोफ्टेक के शेयर ने हाल के समय में अच्छा प्रदर्शन किया है. पिछले एक महीने में यह करीब 38% चढ़ा है, जबकि बीते 2 दिन में स्टॉक 32 फीसदी चढ़ा है. 6 महीने में 5 फीसदी की तेजी और 1 साल में शेयर में 12 फीसदी से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है.

कंपनी डिजिटल टेक्नोलॉजी, क्लाउड सर्विसेज, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कारोबार में काम करती है. कंपनी का कहना है कि वह नई तकनीकों और तेजी से बढ़ते डिजिटल सेक्टर में अवसर तलाशकर अपने कारोबार को आगे बढ़ाने पर फोकस कर रही है.
यह भी पढ़ें: SME IPO मुनाफे की मशीन या बुलबुला? एक झटके में लाखों की कमाई, फिर लोअर सर्किट; जानें इन 3 शेयरों की कैसी है चाल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
विजय केडिया के इस स्टॉक में 100% की तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट ने दी खरीदारी की सलाह; आपके पोर्टफोलियो में है?
AI और डेटा सेंटर बूम में किसकी होगी चांदी? 11000 करोड़ रुपये के ऑर्डर बुक वाली इन कंपनियों पर रखें नजर
Suzlon 2.0 से आएगा ग्रोथ का अगला दौर, FII की दिलचस्पी बरकरार; जानें- अब कहां फोकस कर रही कंपनी?
