टेस्ला, स्पेसएक्स और Grok के लिए नहीं है कोई सेफ्टी टीम, एलन मस्क ने भरी हामी; क्या खतरे में है आपका डेटा?
एलन मस्क ने पुष्टि की है कि टेस्ला, स्पेसएक्स और Grok में कोई अलग से सेफ्टी टीम नहीं है. उनका कहना है कि सुरक्षा हर कर्मचारी की जिम्मेदारी है, लेकिन इस बयान के बाद डेटा प्राइवेसी, कंटेंट मॉडरेशन और यूजर सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं.
एलन मस्क एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कंपनियों में सेफ्टी को लेकर की गई एक साफ और विवादित टिप्पणी है. मस्क ने कहा है कि उनकी किसी भी बड़ी कंपनी (टेस्ला या स्पेसएक्स) में कोई अलग से सेफ्टी टीम नहीं है. इसके बावजूद, उनके मुताबिक, टेस्ला दुनिया की सबसे सुरक्षित कार बनाती है और स्पेसएक्स के रॉकेट सबसे सुरक्षित माने जाते हैं. इस बयान के बाद टेक और AI इंडस्ट्री में सेफ्टी और गवर्नेंस को लेकर नई बहस छिड़ गई है.
क्यों नहीं है कोई सेफ्टी टीम
एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि टेस्ला और स्पेसएक्स में सेफ्टी किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर कर्मचारी का काम ही सेफ्टी सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनियां ऐसे “अलग-थलग सेफ्टी डिपार्टमेंट” पर भरोसा नहीं करतीं, जिनके पास असल में कोई ताकत नहीं होती. मस्क के मुताबिक, जब सेफ्टी को शुरुआत से ही हर काम का हिस्सा बना दिया जाता है, तो प्रोडक्ट ज्यादा मजबूत और भरोसेमंद बनते हैं.
मस्क ने यही सोच अपनी एआई कंपनी xAI पर भी लागू होने की बात कही. उन्होंने कहा कि xAI में भी कोई अलग से सेफ्टी टीम नहीं है, क्योंकि वहां भी जिम्मेदारी पूरे संगठन में बांटी गई है. उनका मानना है कि इससे अनावश्यक नौकरशाही से बचा जा सकता है और काम तेजी से आगे बढ़ता है.
Grok को लेकर बढ़ी चिंता
xAI का एआई चैटबॉट Grok फिलहाल विवादों में घिरा हुआ है. हाल ही में Grok पर बिना सहमति के बनाए गए आपत्तिजनक विजुअल कंटेंट को लेकर सवाल उठे हैं. अब ऐसे में ये बयान आना इसलिए भी चिंता बढ़ा रहा है, क्योंकि Grok को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से जोड़ा गया है, जहां इसका असर सीधे यूजर्स पर पड़ता है, जहां यूजर्स की कई निजी जानकारी रहती है.
सेफ्टी टीम हटाए जाने पर उठा सवाल
The Verge की एक रिपोर्ट के मुताबिक, xAI में सेफ्टी टीम हटाए जाने के बाद कंटेंट को लेकर नियम काफी ढीले हो गए. रिपोर्ट में कहा गया है कि अवैध कंटेंट, जैसे बच्चों से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री, को रोकने के लिए तो बेसिक फिल्टर हैं, लेकिन इसके अलावा किसी मजबूत रिव्यू सिस्टम की कमी है. इसी दौरान xAI के कई कर्मचारियों ने कंपनी छोड़ी है, जिनमें पांच से ज्यादा फाउंडिंग मेंबर्स भी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: इस हफ्ते बाजार किसके इशारे पर चलेगा? US Fed Minutes, FIIs और Gold-Silver सबसे बड़े फैक्टर, एक्सपर्ट की क्या है राय
आगे बढ़ेगी जांच?
इन घटनाओं के बाद मस्क की कंपनियों में सेफ्टी, जवाबदेही और गवर्नेंस को लेकर सवाल और तेज हो सकते हैं. जैसे-जैसे एआई टूल्स बड़े प्लेटफॉर्म्स का हिस्सा बन रहे हैं, वैसे-वैसे यह बहस और अहम होती जा रही है कि क्या बिना औपचारिक सेफ्टी टीम के जोखिमों को सही तरह संभाला जा सकता है या नहीं.
Latest Stories
Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने दी चेतावनी, ईस्ट इंडिया कंपनी जैसी हैं दिग्गज टेक फर्म, सरकार को रखना होगा ये ख्याल
इस हफ्ते बिंज वॉच के लिए रहें तैयार, Netflix, Prime Video और JioHotstar पर आईं 9 नई फिल्में और सीरीज
भारत बनेगा AI का सुपरपावर, सैम ऑल्टमैन का बड़ा बयान, देश के पास हैं सभी जरूरी ताकतें
1 साल में फर्जी निवेश के नाम पर कर्नाटक में 6156 लोगों के साथ ठगी, जानें कैसे होती है ठगी
