भारत बनेगा AI का सुपरपावर, सैम ऑल्टमैन का बड़ा बयान, देश के पास हैं सभी जरूरी ताकतें
OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि भारत के पास AI में दुनिया का लीडर बनने की पूरी क्षमता है. भारत में बड़ी संख्या में युवा, मजबूत टेक टैलेंट और तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था है. साथ ही सरकार भी AI को अपनाने के लिए काम कर रही है.
AI आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती तकनीक बन चुकी है. आने वाले समय में यह हर सेक्टर को बदलने वाली है. इसी बीच OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि भारत के पास AI में दुनिया का लीडर बनने की पूरी क्षमता है. भारत में बड़ी संख्या में युवा, मजबूत टेक टैलेंट और तेजी से बढ़ती डिजिटल अर्थव्यवस्था है. साथ ही सरकार भी AI को अपनाने के लिए काम कर रही है. यही वजह है कि भारत इस सेक्टर में बड़ी भूमिका निभा सकता है.
भारत में AI को लेकर बड़ा मौका
सैम ऑल्टमैन ने कहा कि भारत के पास AI लीडर बनने के लिए सभी जरूरी चीजें मौजूद हैं. भारत में AI को लेकर पॉजिटिव सोच है, बड़ी संख्या में टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट हैं और सरकार की तरफ से भी इस दिशा में रणनीति बनाई जा रही है. उन्होंने बताया कि दुनिया में सबसे ज्यादा ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले छात्रों की संख्या भारत में है. इसके अलावा OpenAI के रिसर्च टूल Prism के उपयोग में भी भारत दुनिया में चौथे स्थान पर है.
AI के लिए जरूरी हैं तीन चीजें
ऑल्टमैन के अनुसार AI का पूरा फायदा लेने के लिए तीन चीजें जरूरी हैं, एक्सेस, एडॉप्शन और एजेंसी. एक्सेस का मतलब है कि लोगों को AI तक पहुंच मिले. एडॉप्शन का मतलब है कि AI का इस्तेमाल स्कूल, ऑफिस और सरकारी कामों में हो. एजेंसी का मतलब है कि लोग AI का सही तरीके से उपयोग कर सकें और उससे बेहतर फैसले ले सकें. उन्होंने कहा कि जब ये तीनों चीजें साथ आती हैं, तभी असली फायदा मिलता है.
असमानता का खतरा भी मौजूद
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर AI का इस्तेमाल बराबर नहीं होगा तो इसका फायदा भी बराबर नहीं मिलेगा. इससे कुछ लोगों और देशों को ज्यादा फायदा हो सकता है, जबकि बाकी पीछे रह सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि AI का इस्तेमाल सभी तक पहुंचे. सैम ऑल्टमैन ने कहा कि OpenAI भारत में AI को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है.
कंपनी ने अपने कई टूल मुफ्त में उपलब्ध कराए हैं ताकि ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर सकें. हाल ही में OpenAI ने भारत के चार शहरों में 200 से ज्यादा संस्थाओं के साथ मिलकर काम किया. कंपनी ने दिल्ली में अपना पहला ऑफिस भी खोला है और आगे विस्तार की योजना बना रही है.
यह भी पढ़ें: मेरठ में बनेगा देश का पहला ड्रोन रनवे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद तैयारी तेज; 900 एकड़ में ₹406 करोड़ का स्पेशल एयरबेस
Latest Stories
Zoho के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने दी चेतावनी, ईस्ट इंडिया कंपनी जैसी हैं दिग्गज टेक फर्म, सरकार को रखना होगा ये ख्याल
इस हफ्ते बिंज वॉच के लिए रहें तैयार, Netflix, Prime Video और JioHotstar पर आईं 9 नई फिल्में और सीरीज
1 साल में फर्जी निवेश के नाम पर कर्नाटक में 6156 लोगों के साथ ठगी, जानें कैसे होती है ठगी
iPhone 17e जल्द हो सकता है लॉन्च, A19 चिप और Dynamic Island के साथ मिलेगा बड़ा अपग्रेड? जानें क्या हो सकती है कीमत
