इस वीकेंड लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का, Netflix से Prime Video तक; नई फिल्म और वेब सीरीज की लगी लाइन

इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट की भरमार है. ‘Happy Patel’ से लेकर ‘Sitaare Zameen Par’ और ‘Vadh 2’ तक, कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा और इंटरनेशनल शोज का शानदार मिक्स दर्शकों को मिलेगा. अगर आप बिंज-वॉचिंग प्लान कर रहे हैं, तो ये नई रिलीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

OTT रिलीज इस हफ्ते Image Credit: @Money9live

OTT Release This Week: इस वीकेंड OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. Netflix, Amazon Prime Video, ZEE5, SonyLIV, JioHotstar और Sun NXT जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनमें कॉमेडी, थ्रिलर, क्राइम, ड्रामा और फैंटेसी जैसे अलग-अलग जॉनर शामिल हैं. अगर आप घर बैठे कुछ नया और दिलचस्प देखना चाहते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए शानदार रहने वाला है.

Happy Patel

सबसे पहले बात करते हैं ‘Happy Patel: Khatarnak Jasoos’ की, जो एक हल्की-फुल्की कॉमेडी स्पाई फिल्म है. कहानी एक ऐसे अनाड़ी इंसान की है, जो लंदन में पला-बढ़ा है और जिसे एक गंभीर मिशन पर भेज दिया जाता है. गोवा में एक किडनैप हुए वैज्ञानिक को बचाने की जिम्मेदारी उसके कंधों पर होती है. लेकिन उसकी नासमझी और हालात फिल्म को मजेदार मोड़ देते हैं. इसमें वीर दास, मोना सिंह और मिथिला पालकर मुख्य भूमिकाओं में हैं और यह Netflix पर उपलब्ध है.

Agent From Above

फैंटेसी और एक्शन का मिक्सचर देखने के लिए ‘Agent from Above’ एक दिलचस्प विकल्प है. यह सीरीज चीनी पौराणिक कथाओं और आधुनिक दुनिया को जोड़ती है. कहानी एक गिरे हुए अंडरवर्ल्ड प्रिंस की है, जिसे अपने पापों का प्रायश्चित करने के लिए धरती पर भेजा जाता है, जहां उसे इंसानों के शरीर में छिपे राक्षसों का शिकार करना होता है. यह भी Netflix पर स्ट्रीम हो रही है.

Euphoria

तेलुगु कंटेंट पसंद करने वालों के लिए ‘Euphoria’ एक रियलिस्टिक कॉलेज ड्रामा है, जिसमें सोशल मीडिया के असर और युवाओं की जिंदगी को दिखाया गया है. कहानी तब मोड़ लेती है जब कॉलेज फेस्ट के दौरान एक निजी वीडियो वायरल हो जाता है और सबकी जिंदगी बदल जाती है. यह ETV Win पर रिलीज हुई है.

Mrithyunjay

थ्रिलर के शौकीनों के लिए ‘Mrithyunjay’ एक दिलचस्प फिल्म है. इसमें एक एड एजेंसी में काम करने वाला युवक क्राइम रिपोर्टर बनने का सपना देखता है और संदेहास्पद मौतों की कड़ी जोड़ते हुए खुद एक खतरनाक जांच में फंस जाता है. यह फिल्म सस्पेंस और इन्वेस्टिगेशन से भरपूर है और Netflix पर उपलब्ध है.

Sampradayini Suppini Suddapoosani

वहीं ‘Sampradayini Suppini Suddapoosani’ एक डार्क कॉमेडी-ड्रामा है, जिसमें एक मध्यमवर्गीय परिवार एक अनचाही घटना के बाद मुसीबत में फंस जाता है. सच्चाई छिपाने की कोशिश कहानी को और उलझा देती है, जिससे हास्य और तनाव दोनों पैदा होते हैं.

Vadam

तमिल फिल्म ‘Vadam’ ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित एक दमदार कहानी पेश करती है, जिसमें एक युवक और उसके सांड के बीच का रिश्ता और प्रतिस्पर्धा को दिखाया गया है. यह फिल्म Sun NXT पर देखी जा सकती है.

Maamla Legal Hai: Season 2

कोर्टरूम ड्रामा पसंद करने वालों के लिए ‘Maamla Legal Hai: Season 2’ एक मजेदार और अनोखा शो है. इसमें अजीबोगरीब केस और अदालत के भीतर होने वाले घटनाक्रम दर्शकों को बांधे रखते हैं. रवि किशन एक बार फिर अपने किरदार में नजर आएंगे.

Sitaare Zameen Par

इसके अलावा ‘Sitaare Zameen Par’ एक इमोशनल और इंस्पिरेशनल फिल्म है, जिसमें आमिर खान एक ऐसे कोच की भूमिका निभा रहे हैं, जो शुरुआत में लापरवाह होता है लेकिन बाद में न्यूरोडाइवर्जेंट लोगों की टीम के साथ जुड़कर बदल जाता है. यह फिल्म मानवीय संवेदनाओं को खूबसूरती से दिखाती है.

Vadh 2 और Maa Ka Sum

क्राइम और इमोशनल ड्रामा का मिक्सचर ‘Vadh 2’ में देखने को मिलता है, जहां जेल के भीतर न्याय और नैतिकता के सवाल उठते हैं. वहीं ‘Maa Ka Sum’ एक अलग तरह की कहानी है, जिसमें एक गणित का जीनियस लड़का अपनी मां के लिए एल्गोरिदम के जरिए पार्टनर ढूंढने की कोशिश करता है, लेकिन इससे रिश्तों में जटिलताएं पैदा हो जाती हैं.

Bhabiji Ghar Par Hain: Fun on the Run

हल्की-फुल्की कॉमेडी के लिए ‘Bhabiji Ghar Par Hain: Fun on the Run’ एक रोड ट्रिप एडवेंचर लेकर आया है, जिसमें हंसी के साथ-साथ थ्रिल भी देखने को मिलता है.

इंटरनेशल कंटेंट भी कम नहीं!

इंटरनेशनल कंटेंट की बात करें तो ‘Gangs of Galicia: Season 2’ और ‘Your Friends and Neighbors: Season 2’ जैसी सीरीज क्राइम और ड्रामा के नए ट्विस्ट के साथ लौट रही हैं. वहीं हॉरर फैंस के लिए ‘Five Nights at Freddy’s 2’ एक डरावना अनुभव लेकर आई है. एनीमे और जापानी कंटेंट पसंद करने वालों के लिए ‘Nippon Sangoku’ एक अनोखी कहानी पेश करती है, जो एक पोस्ट-एपोकैलिप्टिक जापान में सेट है, जहां देश तीन हिस्सों में बंट चुका है. साइंस फिक्शन और स्टार वॉर्स यूनिवर्स के फैंस के लिए ‘Star Wars: Maul – Shadow Lord’ खास है, जिसमें मॉल के अंडरवर्ल्ड में उभरने की कहानी दिखाई गई है.

ये भी पढ़ें- गूगल ने खत्म की 22 साल पुरानी समस्या, अब एक चुटकी में बदल सकेंगे Gmail ID, डेटा भी रहेगा सेफ