अभी और भागेंगे Groww के शेयर! BoFA ने दी BUY रेटिंग, जानें कितना मिल सकता है रिटर्न?

Groww का स्टॉक 16 अप्रैल को लाल निशान में कारोबार कर रहा था. इंट्राडे में स्टॉक 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ 203.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि शॉर्ट टर्म और मिड टर्म पर स्टॉक का प्रदर्शन मजबूत रहा है. पिछले एक हफ्ते में इसमें 12.23 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं पिछले एक क्वार्टर में यह 23.62 फीसदी चढ़ा है और एक साल के दौरान इसने 103.15 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.

Groww Image Credit: TV9 Bharatvarsh

Groww Share Price Target: ब्रोकरेज फर्म BoFA सिक्योरिटीज ने ग्रो (Groww) पर कवरेज शुरू करते हुए इसे BUY रेटिंग दी है और 235 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है. मौजूदा कीमत करीब 194.71 रुपये के मुकाबले इसमें करीब 21 फीसदी अपसाइड की संभावना जताई गई है. ब्रोकरेज का मानना है कि भारत में रिटेल निवेश तेजी से बढ़ रहा है और ग्रो इस ट्रेंड का बड़ा फायदा उठा सकता है. पिछले एक हफ्ते में इसमें 12.23 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं पिछले एक क्वार्टर में यह 23.62 फीसदी चढ़ा है.

Retail Investing: लंबी ग्रोथ का मौका

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का रिटेल निवेश बाजार अभी शुरुआती दौर में है और इसमें आगे काफी लंबी ग्रोथ की संभावना है. मिडल क्लास की आय बढ़ना, सेविंग्स का फाइनेंशियल मार्केट की तरफ शिफ्ट होना, कम निवेशक बेस और टैक्स के लिहाज से बेहतर रिटर्न जैसे फैक्टर इस ग्रोथ को सपोर्ट कर रहे हैं. ग्रो का फोकस नए निवेशकों को जोड़ने और मौजूदा यूजर्स में प्रोडक्ट अपनाने को बढ़ाने पर है, जिससे कंपनी इंडस्ट्री से तेज ग्रोथ कर सकती है. ब्रोकरेज ने FY26-28 के दौरान करीब 30 फीसदी रेवेन्यू CAGR का अनुमान लगाया है.

मजबूत मार्जिन और प्रॉफिटेबिलिटी

ग्रो की खास बात इसका हाई मार्जिन वाला बिजनेस मॉडल है. कंपनी का EBITDA मार्जिन करीब 61 फीसदी और PAT मार्जिन 47 फीसदी के आसपास है, जो इंडस्ट्री में काफी मजबूत माना जाता है. ब्रोकरेज का मानना है कि स्केलेबल प्लेटफॉर्म और ऑपरेटिंग लीवरेज के चलते आने वाले समय में मार्जिन और बेहतर हो सकते हैं. FY28 तक EBITDA मार्जिन 67 फीसदी और PAT मार्जिन 52 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है. साथ ही अगले दो साल में EPS में करीब 35 फीसदी CAGR की ग्रोथ दिख सकती है.

वैल्यूएशन और निवेश की राय

BoFA ने ग्रो को 39x FY28E P/E के आधार पर वैल्यू किया है. ब्रोकरेज का कहना है कि कंपनी का मजबूत बिजनेस मॉडल, तेजी से बढ़ता यूजर बेस और हाई प्रॉफिटेबिलिटी इसे लंबी अवधि का आकर्षक निवेश विकल्प बनाते हैं. कुल मिलाकर, रिपोर्ट के मुताबिक ग्रो भारत में बढ़ती फाइनेंशियलाइजेशन थीम पर दांव लगाने के लिए एक मजबूत प्ले हो सकता है.

शेयरों का हाल

Billionbrains Garage Ventures ( Groww ) का शेयर 16 अप्रैल को लाल निशान में कारोबार कर रहा था. इंट्राडे में स्टॉक 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ 203.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा है. हालांकि शॉर्ट टर्म और मिड टर्म पर स्टॉक का प्रदर्शन मजबूत रहा है. पिछले एक हफ्ते में इसमें 12.23 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं पिछले एक क्वार्टर में यह 23.62 फीसदी चढ़ा है और एक साल के दौरान इसने 103.15 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.

इसे भी पढ़ें- Ola Electric Vs Ather Energy: कहानी एक जैसी, गोली की रफ्तार से भाग रहे दोनों स्टॉक, जानें ब्रोकरेज कहां ज्यादा बुलिश

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.