6 फ्री शेयर दे रही यह कर्ज-मुक्त कंपनी, 5 महीने में 348% तक उछले शेयर, 25 मई है रिकॉर्ड डेट
शेयर बाजार में Aurique Ltd (PAE Ltd) इन दिनों निवेशकों के बीच चर्चा में है. कंपनी ने 6:1 बोनस शेयर का ऐलान किया है, यानी हर 1 शेयर पर 6 फ्री शेयर मिलेंगे. खास बात यह है कि कंपनी इस साल अब तक 348 फीसदी रिटर्न दे चुकी है और पूरी तरह कर्ज मुक्त भी है.
Bonus Share Aurique Ltd (PAE Ltd) : शेयर बाजार में मल्टीबैगर रिटर्न देने वाली कंपनियां हमेशा निवेशकों का ध्यान खींचती हैं और अब Aurique Ltd (PAE Ltd) भी चर्चा में आ गई है. कंपनी ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देते हुए 6:1 बोनस शेयर देने का ऐलान किया है, यानी हर एक शेयर पर 6 फ्री शेयर मिलेंगे. खास बात यह है कि कंपनी इस साल अब तक 348 फीसदी का दमदार रिटर्न दे चुकी है, जिससे निवेशकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है. कर्ज मुक्त कंपनी का यह फैसला बाजार में सकारात्मक संकेत माना जा रहा है.
फ्री में मिलेंगे 6 शेयर
Aurique ltd (PAE Ltd) ने अपने निवेशकों के लिए बोनस शेयर देने का ऐलान किया है. कंपनी 6:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करेगी, यानी निवेशकों को हर 1 शेयर पर 6 फ्री शेयर मिलेंगे. इस बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट 25 मई 2026 तय की गई है. इसका मतलब है कि जिन निवेशकों के पास 25 मई तक कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें इस बोनस का फायदा मिलेगा. बोनस शेयर मिलने से निवेशकों के पास शेयरों की संख्या बढ़ जाएगी, हालांकि कुल वैल्यू में कोई बदलाव नहीं होगा. कंपनी के इस फैसले से शेयर बाजार में PAE Ltd के शेयरों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है.
कैसी है शेयर की चाल?
शुक्रवार को PAE के शेयर 32.49 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुआ. कंपनी इस साल अब तक यानी लगभग 5 महीने में 348 फीसदी तक रिटर्न दे चुकी है.

कंपनी के फंडामेंटल्स
कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त है.
| फंडामेंटल्स | आंकड़े |
|---|---|
| मार्केट कैप | ₹3.25 करोड़ |
| P/E रेशियो (TTM) | 9.82 |
| P/B रेशियो | 2.44 |
| इंडस्ट्री P/E | 74.51 |
| डेट टू इक्विटी | 0.00 |
| ROE | 24.89% |
| EPS (TTM) | 3.31 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.00% |
| बुक वैल्यू | 13.31 |
| फेस वैल्यू | 10 |
यह भी पढ़ें: Dividend-Bonus Share: अगले हफ्ते बंपर कमाई का मौका! ₹150 तक डिविडेंड, मिलेंगे 6 फ्री शेयर, देखें रिकॉर्ड डेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: Sensex 363 अंक चढ़ा, Nifty 23850 के ऊपर बंद; मेटल्स और फाइनेंशियल सर्विस शेयरों में तेजी
Sensex में 2 मिनट में 4,000 पॉइंट का उतार-चढ़ाव, आखिरी मिनटों में क्यों मचा हड़कंप?
IFCI Share में 12% उछाल, NSE IPO की चर्चा से शेयर ने बनाया 52 हफ्ते का नया हाई
