डबल गुड न्यूज! Dividend + Bonus Share का ऐलान, पहली बार बोनस शेयर दे रही ये कंपनी; जानें कब है रिकॉर्ड डेट?
कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 4 रुपये फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. अगर AGM में शेयरधारकों से मंजूरी मिलती है तो डिविडेंड का भुगतान 22 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. कंपनी ने डिविडेंड के लिए 10 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है.
मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ और निफ्टी 50 इंडेक्स 0.14 फीसदी चढ़कर 23,412.60 पर बंद हुआ. कमजोर बाजार माहौल के बावजूद ZF Commercial Vehicle Control Systems India के शेयर निवेशकों के फोकस में रहे. कंपनी ने Q4FY26 और FY26 के नतीजों के साथ बोनस शेयर और डिविडेंड का ऐलान किया है. हालांकि नतीजों के बाद बुधवार को कंपनी का शेयर 1.55 फीसदी गिरकर 14,424 रुपये पर बंद हुआ.
कंपनी ने पहली बार दिया 5:1 बोनस शेयर
ZF Commercial Vehicle Control Systems India के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 5:1 बोनस इश्यू को मंजूरी दी है. इसका मतलब है कि निवेशकों को प्रत्येक 1 पूरी तरह पेड-अप इक्विटी शेयर पर 5 बोनस शेयर मिलेंगे. कंपनी ने बोनस इश्यू के लिए 24 जून 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है. बोनस इश्यू के बाद कंपनी की पेड-अप इक्विटी शेयर कैपिटल 1.89 करोड़ शेयर से बढ़कर 11.38 करोड़ शेयर हो जाएगी.
Q4FY26 में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा?
कंपनी ने मार्च 2026 तिमाही में 1,155 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 1,012 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर करीब 14 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की. Profit Before Tax यानी PBT बढ़कर 197 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 169 करोड़ रुपये था. यानी PBT में करीब 16 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
PAT में 15 फीसदी की बढ़ोतरी
कंपनी का Profit After Tax यानी PAT Q4FY26 में बढ़कर 146 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 127 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी के मुनाफे में करीब 15 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई. कंपनी का Earnings Per Share यानी EPS भी बढ़कर 77.14 रुपये हो गया, जो पिछले साल 66.81 रुपये था.
FY26 में भी मजबूत ग्रोथ
31 मार्च 2026 को समाप्त पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू बढ़कर 4,119 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि FY25 में यह 3,831 करोड़ रुपये था. यानी पूरे साल में कंपनी ने करीब 8 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की. वहीं FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड PAT बढ़कर 517 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 461 करोड़ रुपये था. इस तरह सालाना आधार पर मुनाफे में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.
4 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान
कंपनी के बोर्ड ने FY26 के लिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 4 रुपये फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की है. अगर AGM में शेयरधारकों से मंजूरी मिलती है तो डिविडेंड का भुगतान 22 अगस्त 2026 तक किया जाएगा. कंपनी ने डिविडेंड के लिए 10 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है.
FY26 में हुए बड़े बिजनेस डेवलपमेंट
FY26 के दौरान कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी ZF CV Control Systems Manufacturing India में 30 करोड़ रुपये निवेश करने को मंजूरी दी. यह निवेश Preference Shares के जरिए किया जाएगा. कंपनी के मुताबिक, इस फंड का इस्तेमाल Capex, Working Capital जरूरतों और मौजूदा कर्ज चुकाने में किया जाएगा.
बोनस इश्यू के लिए बढ़ाई शेयर कैपिटल
कंपनी के बोर्ड ने बोनस इश्यू को आसान बनाने के लिए Authorized Share Capital को 10 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 60 करोड़ रुपये करने की भी मंजूरी दी है.
कंपनी क्या काम करती है?
ZF Commercial Vehicle Control Systems India कमर्शियल व्हीकल्स के लिए ऑटोमोटिव कंपोनेंट्स और संबंधित सेवाएं देने का काम करती है. कंपनी ब्रेकिंग सिस्टम, व्हीकल कंट्रोल सिस्टम और एडवांस मोबिलिटी टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोडक्ट बनाती है. यह कंपनी जर्मनी की ZF Group का हिस्सा है और कमर्शियल व्हीकल टेक्नोलॉजी सेक्टर में मजबूत मौजूदगी रखती है.
इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में आएगी रैली! ₹210 का शेयर जा सकता है ₹323, जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
सरकार का बड़ा फैसला, चीनी निर्यात पर तुरंत बैन, सितंबर तक लागू रहेगी रोक; इन शेयरों में दिखगी हलचल!
इस कंपनी का बड़ा ऐलान, लगाएगी Bio-CNG प्लांट, रेखा झुनझुनवाला की है होल्डिंग; रखें शेयरों पर नजर!
Stocks to Watch : Tata Motors, Bharti Airtel, Lupin समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, इंट्राडे में दिखेगी हलचल!
