इस स्टॉक में बंपर रैली! 9 फीसदी से ज्यादा चढ़े शेयर, Q4 में बढ़ा मुनाफा; जानें आगे क्या है कंपनी का आउटलुक?
NSE पर कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 9.27 फीसदी उछलकर 533.35 रुपये तक पहुंच गए. इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 4 रुपये डिविडेंड देने की सिफारिश की है. हालांकि, यह डिविडेंड आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद लागू होगा.
13 मई को बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. इससे इतर पेंट सेक्टर की दिग्गज कंपनी Berger Paints India के शेयरों में बुधवार को जोरदार तेजी देखने को मिली. कंपनी द्वारा Q4FY26 के मजबूत नतीजे जारी करने के बाद निवेशकों ने शेयर में जमकर खरीदारी की. NSE पर कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 9.27 फीसदी उछलकर 533.35 रुपये तक पहुंच गए. इसके साथ ही कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने FY26 के लिए 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर 4 रुपये डिविडेंड देने की सिफारिश की है. हालांकि, यह डिविडेंड आगामी AGM में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद लागू होगा.
Q4FY26 में 28 फीसदी बढ़ा मुनाफा
Berger Paints India ने मार्च 2026 तिमाही में कंसोलिडेटेड Profit After Tax यानी PAT में 27.75 फीसदी की मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की. कंपनी का नेट प्रॉफिट बढ़कर 334.77 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में यह 262.05 करोड़ रुपये था. कंपनी के मुताबिक बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और कच्चे माल की कीमतों में नरमी से मुनाफे में मजबूत सुधार देखने को मिला.
रेवेन्यू में भी दर्ज हुई बढ़ोतरी
कंपनी के ऑपरेशंस से रेवेन्यू Q4FY26 में 6.06 फीसदी बढ़कर 2,868.03 करोड़ रुपये पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 2,704.03 करोड़ रुपये था. घरेलू बाजार में मांग बढ़ने और अलग-अलग बिजनेस सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन से कंपनी की बिक्री को सपोर्ट मिला.
मैनेजमेंट ने क्या कहा?
कंपनी के MD और CEO Abhijit Roy ने कहा कि पिछली तिमाही में दिखी मांग में सुधार की रफ्तार Q4FY26 में भी जारी रही. इसी वजह से कंपनी ने तिमाही के दौरान 11.8 फीसदी की मजबूत वॉल्यूम ग्रोथ हासिल की. उन्होंने कहा कि बेहतर प्रोडक्ट मिक्स और कच्चे माल की कीमतों में नरमी से कंपनी का ग्रॉस मार्जिन और ऑपरेटिंग मार्जिन मजबूत हुआ.
ऑटो और इंडस्ट्रियल बिजनेस ने दिया सपोर्ट
कंपनी के मुताबिक, ऑटोमोटिव सेगमेंट में GST कटौती और कम फाइनेंसिंग कॉस्ट के चलते मांग मजबूत रही, जिससे इस बिजनेस में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली. इसके अलावा, जनरल इंडस्ट्रियल सेगमेंट में भी अच्छा प्रदर्शन दर्ज किया गया. वहीं Protective और Powder Coatings बिजनेस में भी महीने-दर-महीने सुधार देखने को मिला, जो तिमाही के अंत तक रिकवरी का संकेत माना जा रहा है.
आगे क्या है कंपनी का आउटलुक?
मैनेजमेंट का कहना है कि घरेलू बाजार में मांग धीरे-धीरे मजबूत हो रही है और अलग-अलग सेगमेंट में लगातार सुधार दिख रहा है. कंपनी को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में इसके पॉजिटिव असर नतीजों में दिखाई देंगे. कंपनी ने मार्च 2026 के अंत से चरणबद्ध तरीके से 11 फीसदी से ज्यादा कीमत बढ़ाने की शुरुआत की है. इसका उद्देश्य बढ़ती कच्चे माल की लागत के बीच मार्जिन को सुरक्षित रखना है.
इसे भी पढ़ें- इस सोलर स्टॉक में आएगी रैली! ₹210 का शेयर जा सकता है ₹323, जानें किन वजहों से भरेगा उड़ान?
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
शेयर बाजार में कमाई का संकेत दे रहे ये 3 स्टॉक, 200 EMA पार कर Angel One समेत इन शेयरों में तेजी
Closing Bell: Sensex 363 अंक चढ़ा, Nifty 23850 के ऊपर बंद; मेटल्स और फाइनेंशियल सर्विस शेयरों में तेजी
Sensex में 2 मिनट में 4,000 पॉइंट का उतार-चढ़ाव, आखिरी मिनटों में क्यों मचा हड़कंप?
