निवेशकों की हुई चांदी! टायर बनाने वाली कंपनी देगी ₹229 का बंपर डिविडेंड, जानें रिकॉर्ड डेट
टायर सेक्टर की एक दिग्गज कंपनी ने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. कंपनी ₹229 प्रति शेयर का बंपर डिविडेंड देने जा रही है, जिससे शेयरधारकों में उत्साह बढ़ सकता है. अगर आपके पास भी इस कंपनी के शेयर हैं, तो रिकॉर्ड डेट जरूर चेक कर लें, ताकि इस शानदार डिविडेंड का लाभ मिल सके.
MRF Dividend : टायर इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी MRF लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 2290% के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. इस घोषणा के बाद निवेशकों के बीच कंपनी के शेयर को लेकर उत्साह बढ़ गया है.
229 रुपये का फाइनल डिविडेंड
कंपनी की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 229 रुपये का फाइनल डिविडेंड देने की सिफारिश की गई है. हालांकि, यह डिविडेंड आगामी वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी के बाद ही लागू होगा. MRF पहले ही वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 3 रुपये प्रति शेयर के दो अंतरिम डिविडेंड दे चुकी है. ऐसे में पूरे वित्त वर्ष के लिए कुल डिविडेंड 235 रुपये प्रति शेयर पहुंच गया है, जो 2350% के बराबर है. AGM की बैठक के बाद रिकॉर्ड डेट का ऐलान किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: 1 महीने में पैसा डबल! 109% तक उछले इन चार कंपनियों के स्टॉक, एक के शेयर का भाव ₹20 से भी कम, रखें नजर
कंपनी के फंडामेंटल्स
| फंडामेंटल्स | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप | ₹55,372 करोड़ |
| P/E अनुपात (TTM) | 22.82 |
| P/B अनुपात | 2.64 |
| उद्योग P/E | 22.59 |
| डेट-इक्विटी रेश्यो | 0.15 |
| ROE (रिटर्न ऑन इक्विटी) | 11.57% |
| EPS (TTM) | 5720.39 |
| डिविडेंड यील्ड | 0.18% |
| फेस वैल्यू | 10 |
शेयर का हाल
शुक्रवार को बाजार बंद होने तक MRF के शेयर 1,30,425 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हए.
- 1 महीने में – 11.28 फीसदी टूटे
- 6 महीने में – 18 फीसदी लुढ़का
- 1 साल में – 5 फीसदी की गिरावट
- 3 साल में – 33 फीसदी की तेजी
- 5 साल में – 66 फीसदी भागा
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
भारत के स्पेस सर्विलांस मिशन से मिलेगा बड़ा फायदा! इन 3 कंपनियों पर टिकी बाजार की नजर
6.5 लाख करोड़ रुपये का बड़ा मौका! वाटर इंफ्रास्ट्रक्चर की इन 3 कंपनियों पर रखें नजर; मजबूत है ऑर्डर बुक
1 लाख बना 24 लाख रुपये, 5 साल में ₹56 से 1342 रुपये पर पहुंचा यह डिफेंस शेयर; रखें नजर
