सब्र जहां, पैसा वहां! अगले बुल मार्केट में ये सेक्टर बना सकते हैं मोटी कमाई
मनी9 पर प्रियंका सम्भव के साथ बातचीत में गौतम बैद ने भारतीय शेयर बाजार में निवेश के महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपनी राय रखी है. उन्होंने कहा कि बाजार में शोर और अनिश्चितता के बावजूद, निवेशकों को अगले दशक के बारे में सोचना चाहिए. उनका मानना है कि असली धन ट्रेडिंग से नहीं, बल्कि धैर्य, अनुशासन और कंपाउंडिंग की ताकत से बनता है. गौतम बैद ने AI के प्रभाव को दो हिस्सों में बांटा. पारंपरिक आईटी सेवाओं के लिए यह विघटनकारी हो सकता है, लेकिन आउटकम-आधारित बिजनेस मॉडल वाली आईटी कंपनियों के लिए अवसर पैदा करेगा. भारतीय निवेशकों के लिए AI से कमाई के रास्ते सुझाते हुए उन्होंने डेटा सेंटर एंसेलरीज (ऑप्टिक फाइबर, कूलिंग सिस्टम) और पावर सेक्टर एंसेलरीज (ट्रांसफॉर्मर, बुशिंग) में निवेश पर जोर दिया है.
उन्होंने बुल मार्केट के चरण एक की शुरुआत की बात कही और निवेशकों को पुराने लीडर्स से निकलकर नए सेक्टरल लीडर्स में निवेश करने की सलाह दी. ऑटो एंसेलरीज जो डिफेंस, एयरोस्पेस और सेमीकंडक्टर (ADS) की ओर बढ़ रही हैं, एयरोस्पेस उद्योग और इनोवेटर CDMOs भी आकर्षक क्षेत्र हैं. भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के कारण खपत और अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में भी चिंता व्यक्त की गई है.
More Videos
Vedanta Aluminium Share Price: Citi का बड़ा दावा, मोटी कमाई की कर लो तैयारी!
Fed Signals Rate Hike: IT में गिरावट बाकी या चुनिंदा शेयरों में शुरू कर दें खरीदारी?
अब Groww, Zerodha और Angel One से खरीद सकेंगे Apple-Tesla के शेयर!
