Canara Bank Q1 Results: प्रॉफिट बढ़कर 4,856 करोड़ रुपये हुआ, NPA में भी बड़ी गिरावट
केनरा बैंक ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 4,856 करोड़ रुपये का नेट प्रॉपिट दर्ज किया, जो पिछले साल की समान अवधि से 2 फीसदी अधिक है. बैंक की कुल इनकम बढ़कर 39,684 करोड़ रुपये पहुंच गई. एसेट क्वालिटी में भी सुधार हुआ और ग्रॉस NPA घटकर 1.57 फीसदी रह गया. नेट NPA 0.36 फीसदी पर आ गया.

Canara Bank ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. अप्रैल से जून 2026 की तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट मामूली बढ़त के साथ 4,856 करोड़ रुपये रहा. हालांकि बैंक की इनकम और ब्याज से होने वाली कमाई में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. वहीं एसेट क्वालिटी में भी सुधार देखने को मिला है, क्योंकि बैंक के सकल और नेट NPA दोनों घटे हैं.
मुनाफे में 2 फीसदी की बढ़ोतरी
Canara Bank का नेट प्रॉफिट जून तिमाही में 4,856 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही के 4,752 करोड़ रुपये के मुकाबले करीब 2 फीसदी अधिक है. बैंक की टोटल इनकम भी बढ़कर 39,684 करोड़ रुपये हो गई, जबकि एक साल पहले यह 38,063 करोड़ रुपये थी.
ब्याज से कमाई और ऑपरेटिंग प्रॉफिट बढ़ा
बैंक की इंटरेस्ट इनकम जून तिमाही में बढ़कर 32,957 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो पिछले साल इसी अवधि में 31,003 करोड़ रुपये थी. वहीं ऑपरेटिंग प्रॉफिट भी बढ़कर 8,636 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 8,554 करोड़ रुपये था.
एसेट क्वालिटी में आया सुधार
Canara Bank की एसेट क्वालिटी में इस तिमाही में अच्छा सुधार देखने को मिला. सकल NPA घटकर 1.57 फीसदी रह गया, जो पिछले साल जून तिमाही में 2.69 फीसदी था. वहीं नेट NPA भी 0.63 फीसदी से घटकर 0.36 फीसदी पर आ गया.
यह भी पढ़ें- BEL या HAL, किस डिफेंस शेयर पर लगाएं दांव; Q1 के बाद किसने दिखा रहा ज्यादा दम
कैपिटल मजबूत, लेकिन ROA में गिरावट
बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो बढ़कर 17.17 फीसदी हो गया, जो पिछले साल 16.52 फीसदी था. हालांकि रिटर्न ऑन एसेट यानी ROA घटकर 1.04 फीसदी रह गया, जबकि जून 2025 में यह 1.14 फीसदी था. इससे संकेत मिलता है कि बैंक की प्रोफेबिलिटी में मामूली दबाव बना हुआ है, हालांकि बैलेंस शीट पहले के मुकाबले अधिक मजबूत हुई है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.