इंफ्रास्ट्रक्चर बूम में कमाई का मौका, इन 3 कैपिटल गुड्स स्टॉक्स पर रखें नजर; 5 साल में 900% तक का रिटर्न
देश में बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च, मेक इन इंडिया और मैन्युफैक्चरिंग विस्तार का फायदा कैपिटल गुड्स कंपनियों को मिल सकता है. इसी बीच Thermax, सीजी पावर और वारी एनर्जी जैसे शेयर निवेशकों की नजर में हैं. इन कंपनियों की ऑर्डर बुक मजबूत है और हाल के नतीजों में भी कमाई में तेजी दिखी है.
Capital Goods Stocks: देश में इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग पर लगातार जोर बढ़ रहा है. सरकार सड़कों, रेलवे, बिजली, डिफेंस और ग्रीन एनर्जी जैसे सेक्टर में तेजी से खर्च कर रही है. इसका सीधा फायदा कैपिटल गुड्स कंपनियों को मिल सकता है. ये कंपनियां मशीनरी, इक्विपमेंट तैयार करती हैं. मेक इन इंडिया और डोमेस्टिक प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलने से इस सेक्टर में नई संभावनाएं बन रही हैं. ऐसे में कुछ मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियां निवेशकों की नजर में बनी हुई हैं. इनमें Thermax, सीजी पावर और वारी एनर्जी शामिल हैं.
Thermax
- Thermax एनर्जी, पर्यावरण और वाटर ट्रीटमेंट से जुडे़ सॉल्यूशन देने वाली प्रमुख कंपनी है. कंपनी इंडस्ट्रियल बॉयलर, हीटिंग सिस्टम, एयर पॉल्यूशन कंट्रोल और ग्रीन एनर्जी जैसे कई कारोबार में काम करती है.
- वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी की आय में 13 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई. कंपनी का ऑर्डर बुक भी मजबूत बना हुआ है और यह 136 अरब रुपये से ज्यादा पर पहुंच गया है.
- हाल ही में कंपनी को थर्मल पावर प्रोजेक्ट के लिए बड़ा ऑर्डर भी मिला है. कंपनी के शेयर 27 मई को 3.49 फीसदी की तेजी के साथ 4590 रुपये पर बंद हुए.
- इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 211 फीसदी का रिटर्न दिया है.
CG Power
- सीजी पावर ट्रांसफॉर्मर, स्विचगियर और पावर सिस्टम इक्विपमेंट बनाने वाली जानी मानी कंपनी है. अब कंपनी ने सेमीकंडक्टर कारोबार में भी कदम रखा है.
- गुजरात के साणंद में इसका नया प्लांट भविष्य की ग्रोथ का अहम हिस्सा माना जा रहा है. कंपनी की बिक्री और मुनाफे दोनों में अच्छी तेजी देखने को मिली है.
- हाल ही में इसे अमेरिका से पावर ट्रांसफॉर्मर का बड़ा निर्यात ऑर्डर मिला है. इससे कंपनी की भविष्य की संभावनाएं और मजबूत मानी जा रही हैं.
- कंपनी के शेयर 27 मई को 6.39 फीसदी की तेजी के साथ 934 रुपये पर बंद हुए. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 992 फीसदी का रिटर्न दिया है.
यह भी पढ़ें- RailTel के बड़े ऑर्डर से चमका HFCL का शेयर, 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक; 3 महीने में 150% दिया रिटर्न
Waaree Energies
- वारी एनर्जी सोलर एनर्जी सेक्टर की तेजी से बढ़ती कंपनियों में शामिल है. कंपनी सोलर मॉड्यूल, सेल, वेफर और इससे जुड़ी पूरी सप्लाई चेन में काम करती है. कंपनी का ऑर्डर बुक 530 अरब रुपये तक पहुंच चुका है.
- कंपनी भारत के साथ विदेशों में भी विस्तार कर रही है. नागपुर में नई उत्पादन क्षमता पर काम चल रहा है. ग्रीन एनर्जी और सोलर मैन्युफैक्चरिंग को सरकारी सपोर्ट मिलने से कंपनी को आगे भी फायदा मिल सकता है.
- इससे कंपनी की भविष्य की संभावनाएं और मजबूत मानी जा रही हैं. कंपनी के शेयर 27 मई को 1.33 फीसदी की तेजी के साथ 3129 रुपये पर बंद हुए. इसने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 25 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
RailTel के बड़े ऑर्डर से चमका HFCL का शेयर, 52-वीक हाई पर पहुंचा स्टॉक; 3 महीने में 150% दिया रिटर्न
Closing Bell: सेंसेक्स-निफ्टी फ्लैट बंद, ऑटो-मेटल और मीडिया के शेयर चमके, निवेशकों ने कमाए 2 लाख करोड़
7 दिनों में 50% से ज्यादा उछला ये शेयर, 52 वीक हाई पर पहुंचा डिफेंस स्टॉक; एक साल में दिया 197% रिटर्न
