3 शेयरों पर एक्सपर्ट का BUY कॉल, 10 फीसदी तक कमाई का मौका, जानें टारेगट और स्टॉप लॉस
ब्रोकरेज ने City Union Bank, Castrol India और L&T Finance में खरीदारी की सलाह दी है. City Union Bank का टारगेट 255 रुपये है, जिससे मौजूदा भाव से करीब 10.15 फीसदी तेजी की संभावना है. L&T Finance में 330 रुपये के टारगेट से 9.27 फीसदी और Castrol India में 205 रुपये के टारगेट से करीब 6.99 फीसदी तेजी की संभावना है. तीनों शेयरों में स्टॉप लॉस भी तय किया गया है.

अगर आप शेयर बाजार में खरीदारी के मौके तलाश रहे हैं तो City Union Bank, Castrol India और L&T Finance पर नजर रख सकते हैं. इन तीनों शेयरों में टेक्निकल चार्ट पर तेजी के संकेत दिख रहे हैं. चॉइस ब्रोकिंग के VP टेक्निकल रिसर्च सचिन गुप्ता ने तीन शेयरों में खरीदारी की राय दी है. इन शेयरों में City Union Bank, Castrol India और L&T Finance शामिल हैं. इन तीनों शेयरों के मौजूदा भाव से दिए गए टारगेट तक करीब 6.9 फीसदी से 10.2 फीसदी तक तेजी की संभावना है. हालांकि हर शेयर के लिए एक तय स्टॉप लॉस भी दिया गया है. आइए जानते हैं इन तीनों शेयरों का टारगेट, स्टॉप लॉस और कितनी तेजी की उम्मीद है.
| शेयर | मौजूदा भाव | टारगेट | स्टॉप लॉस | टारगेट तक संभावित तेजी |
|---|---|---|---|---|
| City Union Bank | ₹231.50 | ₹255 | ₹220 | 10.15% |
| Castrol India | ₹191.70 | ₹205 | ₹183 | 6.99% |
| L&T Finance | ₹302 | ₹330 | ₹287 | 9.27% |
City Union Bank
City Union Bank का शेयर 231.50 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है. एक्सपर्ट ने इस शेयर को मौजूदा भाव पर खरीदने की सलाह दी है. शेयर का टारगेट 255 रुपये रखा गया है. यानी मौजूदा भाव से टारगेट तक करीब 10.2 फीसदी की तेजी की संभावना है. वहीं 220 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है. शेयर में हायर हाई और हायर लो का पैटर्न बना हुआ है.
चार्ट पर तेजी के संकेत
City Union Bank के शेयर में अगस्त के निचले स्तर से बनी चढती ट्रेंडलाइन मजबूत सपोर्ट का काम कर रही है. इसके अलावा 21 EMA करीब 227 रुपये पर है और यह भी शेयर को सपोर्ट दे रहा है. MACD पॉजिटिव जोन में बना हुआ है. हाल की तेजी के दौरान शेयर में वॉल्यूम भी अच्छा रहा है. जब तक 220 रुपये का सपोर्ट कायम रहता है तब तक तेजी का मौजूदा सट्रक्चर बना रह सकता है.
Castrol India
Castrol India का शेयर करीब 191.70 रुपये पर कारोबार कर रहा है. एक्सपर्ट ने इस शेयर में मौजूदा भाव पर खरीदारी की सलाह दी है. इसका टारगेट 205 रुपये रखा गया है. यानी मौजूदा भाव से टारगेट तक करीब 6.9 फीसदी की तेजी की संभावना है. शेयर के लिए 183 रुपये का स्टॉप लॉस दिया गया है. हाल की तेजी में शेयर करीब 1.6 फीसदी चढ़ा है.
ब्रेकआउट के बाद मजबूत हुआ शेयर
Castrol India ने लंबे समय से बनी गिरती ट्रेंडलाइन के ऊपर ब्रेकआउट दिया है और अब इसके ऊपर टिकने की कोशिश कर रहा है. 21 EMA और 200 EMA करीब 188 रुपये के आसपास हैं और सपोर्ट दे रहे हैं. 190 रुपये के आसपास का स्तर भी शेयर के लिए अहम सपोर्ट बना हुआ है. MACD पॉजिटिव जोन में है और हाल के कारोबार में हायर लो का पैटर्न भी बना है.
L&T Finance
L&T Finance का शेयर करीब 302 रुपये पर कारोबार कर रहा है. एक्सपर्ट ने मौजूदा भाव पर खरीदारी की सलाह दी है. इसका टारगेट 330 रुपये रखा गया है. इस तरह मौजूदा भाव से टारगेट तक करीब 9.3 फीसदी की तेजी की संभावना है. शेयर में 287 रुपये का स्टॉप लॉस रखने की सलाह दी गई है. हाल के कारोबार में शेयर करीब 2 फीसदी चढ़ा है.
Triangle ब्रेकआउट से मिला सपोर्ट
L&T Finance के चार्ट पर एक बडा Symmetrical Triangle पैटर्न बना था. शेयर ने हाल में इस पैटर्न की गिरती ट्रेंडलाइन के ऊपर ब्रेकआउट दिया है. 200 EMA करीब 287 रुपये पर मजबूत सपोर्ट दे रहा है. हाल के कारोबार में हायर लो का पैटर्न भी तेजी के संकेत दे रहा है. एक्सपर्ट के मुताबिक 287 रुपये का सपोर्ट कायम रहने तक शेयर में तेजी का मौजूदा स्ट्रक्चर बना रह सकता है.
ये भी पढ़ें- ट्रेड करने से पहले फंड ट्रांसफर करने की झंझट खत्म! जानिए HDFC SKY का नया फीचर
तीनों शेयरों में कितनी तेजी की संभावना
तीनों शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी की संभावना City Union Bank में है. 231.50 रुपये के मौजूदा भाव से 255 रुपये के टारगेट तक करीब 10.2 फीसदी की तेजी बनती है. L&T Finance में 302 रुपये से 330 रुपये के टारगेट तक करीब 9.3 फीसदी और Castrol India में 191.70 रुपये से 205 रुपये तक करीब 6.9 फीसदी तेजी की संभावना है. हालांकि ये एक्सपर्ट के टेक्निकल टारगेट हैं और मार्केट की चाल के साथ इनमें बदलाव हो सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.