Dividend-Bonus: अगले हफ्ते निवेशकों की बल्ले-बल्ले, ₹40 तक का डिविडेंड कमाने का मौका, चेक करें रिकॉर्ड डेट
अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों के लिए कमाई का शानदार मौका आने वाला है. कई कंपनियां डिविडेंड, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट जैसे बड़े कॉरपोरेट एक्शन करने जा रही हैं. कुछ कंपनियां निवेशकों को ₹40 तक का डिविडेंड देंगी. ऐसे में रिकॉर्ड डेट और एक्स-डेट पर नजर रखने वाले निवेशकों को अतिरिक्त मुनाफा कमाने का मौका मिल सकता है.
Corporate Action Next Week: अगले हफ्ते शेयर बाजार में निवेशकों के लिए कमाई के कई दरवाजे खुलने वाले हैं. डिविडेंड, बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट जैसे बड़े कॉरपोरेट एक्शन की वजह से बाजार में कई स्टॉक्स फोकस में रहेंगे. मनप्पुरम फाइनेंस, गोदरेज कंज्यूमर, आनंद राठी वेल्थ और इंडियन एनर्जी एक्सचेंज जैसी कंपनियां निवेशकों को डिविडेंड, बोनस शेयर देने जा रही हैं, वहीं कुछ कंपनियां बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का तोहफा भी देंगी. ऐसे में अगले हफ्ते सही स्टॉक्स पर नजर रखने वाले निवेशकों के पास अतिरिक्त कमाई का शानदार मौका हो सकता है. ध्यान रहे कि इसका लाभ लेने के लिए रिकॉर्ड डेट का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है.
NSE पर कॉर्पोरेट एक्शन
| कंपनी का नाम | एक्शन | एक्स-डेट | रिकॉर्ड डेट |
|---|---|---|---|
| कोठारी पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड | अंतरिम डिविडेंड– ₹1 प्रति शेयर | 11-मई-2026 | 11-मई-2026 |
| मनप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड | अंतरिम डिविडेंड– ₹0.50 प्रति शेयर | 11-मई-2026 | 11-मई-2026 |
| निलिटी टेक्नोलॉजीज लिमिटेड | विलय | 15-मई-2026 | 16-मई-2026 |
| ऐप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया लिमिटेड | अंतरिम डिविडेंड– ₹2.50 प्रति शेयर | 15-मई-2026 | 15-मई-2026 |
| आनंद राठी वेल्थ लिमिटेड | डिविडेंड– ₹7 प्रति शेयर | 15-मई-2026 | 15-मई-2026 |
| इंडियन एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेड | डिविडेंड– ₹2 प्रति शेयर | 15-मई-2026 | 15-मई-2026 |
यह भी पढ़ें: 1 महीने में पैसा डबल! 109% तक उछले इन चार कंपनियों के स्टॉक, एक के शेयर का भाव ₹20 से भी कम, रखें नजर
BSE पर कॉर्पोरेट एक्शन
| कंपनी का नाम | एक्स डेट | एक्शन | रिकॉर्ड डेट |
|---|---|---|---|
| प्रीमियर एनर्जीज लिमिटेड | 08 मई 2026 | अंतरिम डिविडेंड – ₹0.7500 | 09 मई 2026 |
| पीएई लिमिटेड | 11 मई 2026 | अंतिम डिविडेंड – ₹0.2000 | 11 मई 2026 |
| एप्टस फार्मा लिमिटेड | 12 मई 2026 | बोनस इश्यू 3:2 | 12 मई 2026 |
| गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड | 12 मई 2026 | अंतरिम डिविडेंड – ₹5.0000 | 12 मई 2026 |
| एनआरबी बेयरिंग्स लिमिटेड | 13 मई 2026 | अंतरिम डिविडेंड – ₹2.2500 | 13 मई 2026 |
| ओबेरॉय रियल्टी लिमिटेड | 14 मई 2026 | अंतरिम डिविडेंड – ₹2.0000 | 14 मई 2026 |
| ऐप्टस वैल्यू हाउसिंग फाइनेंस इंडिया लिमिटेड | 15 मई 2026 | अंतरिम डिविडेंड – ₹2.5000 | 15 मई 2026 |
| बायोजेन फार्माकेम इंडस्ट्रीज लिमिटेड | 15 मई 2026 | बोनस इश्यू 1:6 | 15 मई 2026 |
| देव लैबटेक वेंचर लिमिटेड | 15 मई 2026 | बोनस इश्यू 1:1 | 15 मई 2026 |
| देव लैबटेक वेंचर लिमिटेड | 15 मई 2026 | स्टॉक स्प्लिट ₹10 से ₹5 | 15 मई 2026 |
| एचबीजी होटल्स लिमिटेड | 15 मई 2026 | अंतरिम डिविडेंड – ₹0.1500 | 15 मई 2026 |
| इंडियन एनर्जी एक्सचेंज लिमिटेड | 15 मई 2026 | अंतिम डिविडेंड – ₹2.0000 | 15 मई 2026 |
| केननामेटल इंडिया लिमिटेड | 15 मई 2026 | अंतरिम डिविडेंड – ₹40.0000 | 15 मई 2026 |
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Dixon Technologies पर Emkay बुलिश, कमजोर Q4 के बावजूद BUY रेटिंग बरकरार; जानें कितना मिल सकता है रिटर्न?
इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने के बाद सोने और चांदी के ETF में 15 फीसदी तक की तेजी, सबसे अधिक उछला ये फंड
इस स्टॉक में बंपर रैली! 9 फीसदी से ज्यादा चढ़े शेयर, Q4 में बढ़ा मुनाफा; जानें आगे क्या है कंपनी का आउटलुक?
