2% टूटा कच्चा तेल, 197 अंक चढ़ा Gift Nifty; एशियाई बाजारों में रिकवरी; बुधवार को कैसा रहेगा बाजार का मूड?
ग्लोबल बाजारों में उतार-चढ़ाव के बीच गिफ्टी निफ्टी 24,000 के ऊपर बना हुआ है, लेकिन कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और अमेरिका-ईरान तनाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है. ऐसे में भारतीय बाजार की चाल बुधवार इन संकेतों पर निर्भर करेगी.
बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत से पहले ग्लोबल संकेत एक दिलचस्प तस्वीर पेश कर रहे हैं. एक तरफ तनाव अब भी कायम है, तो दूसरी ओर बाजार में हल्की स्थिरता लौटती दिख रही है. अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता टकराव, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नाकेबंदी की आशंका और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने बीते सत्र में निवेशकों को सतर्क कर दिया था. इसका असर सोमवार को साफ दिखा, जब निफ्टी 207 अंक और सेंसेक्स 702 अंक गिरकर बंद हुए. ऐसे में सवाल यही है कि क्या आज बाजार संभलेगा या दबाव जारी रहेगा.
गिफ्टी निफ्टी क्या संकेत दे रहा है
गिफ्टी निफ्टी फिलहाल 24,075 के आसपास ट्रेड कर रहा है और हल्की मजबूती जरूर दिख रही है, लेकिन पिछले सत्रों में इसमें भारी गिरावट देखी गई थी. सोमवार को यह करीब 300 अंकों तक टूट गया था, जिससे संकेत मिला था कि बाजार गैप-डाउन खुल सकता है.

हालांकि मौजूदा स्तर पर इसमें रिकवरी दिख रही है, लेकिन वैश्विक अनिश्चितता के चलते भरोसा अभी भी कमजोर बना हुआ है.
क्रूड ऑयल की कीमतों
कच्चे तेल की कीमतें निवेशकों के लिए सबसे बड़ी चिंता बन चुकी हैं. ब्रेंट और WTI दोनों 95-100 डॉलर के आसपास बने हुए हैं. अमेरिका-ईरान टकराव और होर्मुज स्ट्रेट में आपूर्ति बाधित होने की आशंका के कारण तेल में तेज उछाल आया है. हालांकि बुधवार बाजार में कीमतें 100 डॉलर के नीचे आने से निवेशकों में उम्मीद जग सकती है.

भारत जैसे आयात-निर्भर देश के लिए यह सीधे तौर पर बाजार पर दबाव डालने वाला फैक्टर है.
अमेरिकी और एशियाई बाजार का हाल
अमेरिकी बाजारों में मिश्रित रुख देखने को मिला. Dow Jones, नैस्डैक और S&P 500 में तेजी रही, लेकिन निवेशक सतर्क बने हुए हैं.
- NASDAQ: 23,183 ( +1.23%)
- S&P 500: 6,886 (+1.02%)
- Dow Jones: 48,218 (+0.63%)
वहीं एशियाई बाजारों में हल्की मजबूती दिख रही है, निक्केई, हैंग सेंग और शंघाई में सीमित बढ़त दर्ज की गई, जो यह संकेत देती है कि बाजार पूरी तरह घबराया नहीं है, लेकिन जोखिम बना हुआ है.
- Nikkei 225: 57,878 (+2.43%)
- Hang Seng: 25,882 ( +0.86%)
- Shanghai Composite: 4,005 (+0.42%)
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत फेल होने और संभावित सैन्य कार्रवाई की आशंका ने बाजारों को अस्थिर कर दिया है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, जहां से दुनिया का बड़ा हिस्सा तेल सप्लाई होता है, वहां तनाव बढ़ने से सप्लाई शॉक का खतरा बना हुआ है.
यह भी पढ़ें: इस ‘सीक्रेट’ रूट से इजरायल को मिल रहा है तेल; दुनिया में हाहाकार पर नेतन्याहू टेंशन फ्री, दुश्मन भी साथ
क्या रहेगी भारतीय बाजार की रणनीति
बुधवार बाजार में शुरुआत भले स्थिर या हल्की पॉजिटिव दिखे, लेकिन ओवरऑल ट्रेंड सावधानी भरा रहने वाला है. तेल की कीमतें, डॉलर की मजबूती और जियोपॉलिटिकल तनाव, ये तीन बड़े फैक्टर आज की ट्रेडिंग तय करेंगे.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
200 रुपये से सस्ता! 1 साल में दिया 142% मल्टीबैगर रिटर्न, धमाकेदार रहा 3 और 5 वर्ष का मुनाफा भी, आप भी देख लें
बिजली का तार बनाने वाली कंपनी का बड़ा दांव! अब नए सेग्मेंट में एंट्री, शेयरों में हलचल, FIIs के फेवरेट स्टॉक पर रखें नजर
इस सोलर स्टॉक पर ब्रोकरेज ने दी ‘Buy’ रेटिंग और 6% उछला भाव, अभी और तेजी बाकी; जानें टारगेट प्राइस
