डिफेंस सेक्टर में 1.10 लाख करोड़ का मेगा पुश! इन 4 स्टॉक्स पर रहेगी नजर, मिल सकते हैं बड़े ऑर्डर्स

डिफेंस सेक्टर में 1.10 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल एक्विजिशन प्रपोजल्स को मंजूरी मिलने के बाद घरेलू डिफेंस कंपनियों पर फोकस बढ़ गया है. प्रस्तावित प्रोक्योरमेंट का करीब 98% हिस्सा इंडियन इंडस्ट्री से होने की उम्मीद है. इससे एचएएल, बीईएल, बीईएमएल और भारत फोर्ज जैसी कंपनियों को नए ऑर्डर्स मिलने का अवसर मिल सकता है.

डिफेंस स्टॉक Image Credit: @AI/Money9live

Highlights

  • 1.10 लाख करोड़ रुपये के डिफेंस प्रपोजल्स को मिली मंजूरी.
  • एचएएल, बीईएल, बीईएमएल और भारत फोर्ज को मिल सकते हैं बड़े डिफेंस ऑर्डर्स.
  • FY27 में डिफेंस सर्विसेज के लिए 2.19 लाख करोड़ रुपये का कैपिटल आउटले बजट.

Defence Stocks: भारत के डिफेंस सेक्टर में घरेलू कंपनियों के लिए बड़ा बिजनेस अवसर तैयार हो रहा है. डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल यानी डीएसी ने 7 सितंबर को करीब 1.10 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल एक्विजिशन प्रपोजल्स को मंजूरी दी है. इसके तहत आर्मी, नेवी और एयर फोर्स के लिए कई महत्वपूर्ण डिफेंस इक्विपमेंट की खरीद की जाएगी. खास बात यह है कि प्रस्तावित प्रोक्योरमेंट का करीब 98% हिस्सा इंडियन इंडस्ट्री से होने की उम्मीद है.

सरकार ने FY27 में डिफेंस सर्विसेज के लिए 2.19 लाख करोड़ रुपये का कैपिटल आउटले बजट किया है, जो FY26 के रिवाइज्ड अनुमान 1.86 लाख करोड़ रुपये से अधिक है. इससे प्लेटफॉर्म्स, मोबिलिटी इक्विपमेंट, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम्स, रडार, हेलीकॉप्टर्स और अन्य मिशन-क्रिटिकल सिस्टम्स की मांग बढ़ने की संभावना है.

HAL को हेलीकॉप्टर ऑर्डर्स से फायदा

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स यानी एचएएल इस प्रस्ताव की प्रमुख लाभार्थी कंपनियों में शामिल है. कंपनी एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर यानी एएलएच प्रोग्राम की मुख्य इंटीग्रेटर है. प्रस्तावित पाइपलाइन में 143 एएलएच यूनिट्स शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 400-500 करोड़ रुपये प्रति हेलीकॉप्टर है. इससे एचएएल को अगले दो वर्षों में करीब 90,000 करोड़ रुपये के नए कॉन्ट्रैक्ट्स मिलने की उम्मीद है. फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मार्च 2026 तक कंपनी का ऑर्डर बुक 2,54,538 करोड़ रुपये था.

BEL को रडार और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर से फायदा

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स यानी बीईएल को अरुध्रा रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम्स, एएलएच एवियोनिक्स और जैमर्स जैसे सेगमेंट में अवसर मिल सकता है. अरुध्रा रडार से कंपनी को करीब 500-1,000 करोड़ रुपये का टर्नओवर मिलने का अनुमान है. बीईएल ने एएलएच के लिए डायरेक्टेड इंफ्रारेड काउंटरमेजर यानी डीआईआरसीएम को कस्टमाइज और इंटीग्रेट करने का प्रोजेक्ट भी शुरू किया है. जुलाई 2026 तक कंपनी का ऑर्डर बुक 72,258 करोड़ रुपये था.

BEML को मोबिलिटी सिस्टम्स से फायदा

भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड यानी बीईएमएल को सर्वत्र ब्रिज सिस्टम, हाई मोबिलिटी व्हीकल्स और ट्रॉल टैंक्स से फायदा मिलने की उम्मीद है. कंपनी अब तक 9,500 से अधिक हाई मोबिलिटी व्हीकल्स की सप्लाई कर चुकी है. Q1FY27 में बीईएमएल के डिफेंस बिजनेस में 25% की ग्रोथ हुई, जबकि ओवरऑल रेवेन्यू 29% बढ़ा. कंपनी का ऑर्डर बुक 16,000 करोड़ रुपये से थोड़ा अधिक है.

भारत फोर्ज की नेवल सिस्टम्स पर नजर

भारत फोर्ज को मरीन गैस टर्बाइन्स यानी एमजीटी से फायदा मिल सकता है. कंपनी को इंडियन नेवी के कोलकाता-क्लास शिप्स के लिए मरीन गैस टर्बाइन जेनरेटर्स का बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने नेवल एप्लिकेशंस के लिए 1.25 मेगावॉट से लेकर 25 मेगावॉट से अधिक क्षमता वाली टर्बाइन्स विकसित की हैं. Q1FY27 के अंत में भारत फोर्ज के डिफेंस बिजनेस का ऑर्डर बुक रिकॉर्ड 11,196 करोड़ रुपये था.

यह भी पढ़ें: Stock to Watch Today: NLC इंडिया, TCS, BOB समेत इन शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.