सेंसेक्स धड़ाम लेकिन डिफेंस स्टॉक का जलवा, 12 फीसदी तक तेजी; इस प्राइवेट कंपनी ने मारी बाजी
ईरान-इजरायल युद्ध के असर से शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई, सेंसेक्स 2700 अंक टूटा और निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये डूब गए. हालांकि इस गिरावट के बीच डिफेंस सेक्टर के शेयरों में तेजी दर्ज की गई. युद्ध की आशंका के चलते डिफेंस कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद है, जिससे निवेशकों ने इस सेक्टर में अवसर देखा.
Defense Stocks Rally: ईरान इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर देखने को मिल रहा है. भारत भी इससे अछूता नहीं रहा. ट्रेडिंग सेशन शुरू होते ही सेंसेक्स में 2700 अंक की भारी गिरावट दर्ज की गई. इस गिरावट के चलते निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये डूब गए. युद्ध के चलते इस गिरावट की आशंका पहले से जताई जा रही थी. लेकिन इस गिरावट के बीच भी एक ऐसा सेक्टर है जिसमें तेजी देखने को मिली. यहां बात हो रही है डिफेंस सेक्टर की. युद्ध की आहट से इस सेक्टर के शेयरों में तेजी देखने को मिली है. आइए एक नजर डालते हैं कि किन कंपनियों के शेयरों में तेजी रही.
किन शेयरों में तेजी
जिन शेयरों में तेजी देखने को मिली, उनमें Solar Industries India में 3.78 फीसदी, Bharat Electronics में 1.62 फीसदी, Paras Defence and Space Technologies Limited में 12 फीसदी, Hindustan Aeronautics में 0.74 फीसदी और Dynamatic Technologies में 2.58 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. युद्ध की स्थिति के चलते निवेशक इन शेयरों में अवसर देख रहे हैं, इसी वजह से इनमें जमकर निवेश किया जा रहा है.
क्यों दांव लगा रहे निवेशक
निवेशक इन डिफेंस शेयरों पर दांव इसलिए लगा रहे हैं क्योंकि युद्ध की स्थिति में डिफेंस कंपोनेंट्स, मिसाइल सिस्टम, एयरोस्पेस और सैन्य तकनीक की मांग बढ़ने की संभावना रहती है. सरकारें ऐसे समय में रक्षा बजट बढ़ाती हैं, जिससे डिफेंस कंपनियों को बड़े ऑर्डर मिल सकते हैं. साथ ही, यह सेक्टर पहले भी लंबे समय में मजबूत रिटर्न दे चुका है, इसलिए निवेशकों को इसमें ग्रोथ और सेफ इंवेस्टमेंट का मौका नजर आता है. वैश्विक तनाव के माहौल में डिफेंस शेयर अक्सर “सेफ हेवन” की तरह देखे जाते हैं.
क्या काम करती है ये कंपनियां
- Solar Industries India गोला-बारूद और मिसाइल सिस्टम से जुड़े प्रोडक्ट बनाती है. हाल के वर्षों में कंपनी ने डिफेंस सेक्टर में मजबूत पकड़ बनाई है और सेना के लिए एम्युनिशन सप्लाई करती है.
- Bharat Electronics एक सरकारी डिफेंस कंपनी है जो रडार सिस्टम, कम्युनिकेशन सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम और मिसाइल गाइडेंस कंपोनेंट्स बनाती है. भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना को टेक्नोलॉजी सपोर्ट देती है
- Paras Defence and Space Technologies Limited डिफेंस और स्पेस टेक्नोलॉजी से जुड़े ऑप्टिक्स, ड्रोन पार्ट्स, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सिस्टम और हैवी इंजीनियरिंग प्रोडक्ट बनाती है.
- Hindustan Aeronautics Limited देश की प्रमुख एयरोस्पेस कंपनी है. लड़ाकू विमान, हेलीकॉप्टर, इंजन और डिफेंस एविएशन इक्विवपमेंट बनाती और मेंटेन करती है.
- Dynamatic Technologies एयरोस्पेस और डिफेंस सेक्टर के लिए हाई-प्रिसीजन कंपोनेंट्स बनाती है. साथ ही ऑटोमोबाइल और हाइड्रोलिक प्रोडक्ट्स भी तैयार करती है.
ये भी पढ़ें – ये स्मॉल कैप स्टॉक दे रहा 7% से ज्यादा डिविडेंड, फंडामेंटल भी दमदार; क्या बन सकता है रेगुलर इनकम का जरिया?
5 साल में कितना रिटर्न
अगर बात रिटर्न की करें तो Solar Industries India ने अपने निवेशकों को पिछले 5 साल में 921 फीसदी, Bharat Electronics ने 5 साल में 818 फीसदी, Paras Defence ने 204 फीसदी, Hindustan Aeronautics Limited ने 624 फीसदी और Dynamatic Technologies ने 1000 फीसदी का रिटर्न दिया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
