ये स्मॉल कैप स्टॉक दे रहा 7% से ज्यादा डिविडेंड, फंडामेंटल भी दमदार; क्या बन सकता है रेगुलर इनकम का जरिया?
कई कंपनियां ज्यादा डिविडेंड देने के चक्कर में भविष्य की ग्रोथ को नुकसान पहुंचा देती हैं. इसलिए ऐसे शेयर चुनना जरूरी है जो लंबे समय तक स्थिर कमाई और अच्छा कैश फ्लो बनाए रखें. इसी को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा स्मॉल कैप शेयर सामने आया है जो आने वाले समय में अच्छा डिविडेंड दे सकता है.
Alldigi Tech: शेयर बाजार में कई निवेशक ऐसे होते हैं जो सिर्फ शेयर के भाव बढ़ने से ही नहीं बल्कि नियमित इनकम यानी डिविडेंड से भी कमाई करना चाहते हैं. ऐसे निवेशकों को डिविडेंड हंटर्स कहा जाता है. लेकिन हर डिविडेंड देने वाला शेयर अच्छा नहीं होता. कई कंपनियां ज्यादा डिविडेंड देने के चक्कर में भविष्य की ग्रोथ को नुकसान पहुंचा देती हैं. इसलिए ऐसे शेयर चुनना जरूरी है जो लंबे समय तक स्थिर कमाई और अच्छा कैश फ्लो बनाए रखें.
इसी को ध्यान में रखते हुए एक ऐसा स्मॉल कैप शेयर सामने आया है जो आने वाले समय में अच्छा डिविडेंड दे सकता है. यह कंपनी मजबूत फंडामेंटल, बढ़ती कमाई और अच्छा कैश फ्लो दिखा रही है. यही वजह है कि यह स्टॉक निवेशकों की नजर में तेजी से आ रहा है. आइए जानते हैं इस कंपनी के बारे में विस्तार से.
डिविडेंड के लिए कैसे चुना गया यह शेयर
इस शेयर को कुछ खास मानकों के आधार पर चुना गया है. इसमें डिविडेंड यील्ड 2% से ज्यादा है. कंपनी का payout ratio 100% से कम है. पिछले कुछ सालों में मुनाफा बढ़ा है. साथ ही कंपनी का मार्केट कैप 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
Alldigi Tech एक बिजनेस प्रोसेस सर्विस कंपनी है. इसकी शुरुआत 1998 में हुई थी. कंपनी डिजिटल और टेक्नोलॉजी आधारित सेवाएं देती है. यह 69 देशों में 600 से ज्यादा क्लाइंट्स को सेवाएं देती है.
दो बड़े बिजनेस सेगमेंट
- पहला Employee Experience यानी EXM, जिसमें HR, पेरोल और कर्मचारी प्रबंधन सेवाएं दी जाती हैं.
- दूसरा Customer Experience Management यानी CXM, जिसमें कस्टमर सपोर्ट, डेटा प्रोसेसिंग और अन्य सेवाएं शामिल हैं.
- CXM से कंपनी को सबसे ज्यादा यानी करीब 74% रेवेन्यू मिलता है.
कंपनी की कमाई और ग्रोथ
कंपनी का प्रदर्शन लगातार बेहतर हो रहा है. FY25 में कंपनी का रेवेन्यू 16% बढ़कर 546 करोड़ रुपये हो गया. वहीं मुनाफा 30% बढ़कर 83.3 करोड़ रुपये पहुंच गया. FY26 के तीसरे क्वार्टर में भी कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रहा. रेवेन्यू 152.7 करोड़ रुपये और EBITDA 45.9 करोड़ रुपये रहा.

मजबूत कैश फ्लो
कंपनी के पास मजबूत कैश फ्लो है. ऑपरेटिंग कैश फ्लो 87% बढ़कर 45.3 करोड़ रुपये हो गया. कंपनी के पास 168.7 करोड़ रुपये का कैश मौजूद है. Alldigi Tech का सबसे बड़ा आकर्षण इसका डिविडेंड है. कंपनी ने FY26 में अब तक 60 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड दिया है. मौजूदा कीमत के हिसाब से डिविडेंड यील्ड करीब 7.3% है. यह पिछले 5 साल के औसत 25.8 रुपये से काफी ज्यादा है.
रिटर्न रेशियो भी मजबूत
कंपनी का ROCE 29.4% और ROE 32.7% है. यह दिखाता है कि कंपनी अपनी पूंजी का अच्छे से उपयोग कर रही है. कंपनी भविष्य में AI और टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही है. वह अपने बिजनेस को अमेरिका, यूके और ऑस्ट्रेलिया में बढ़ाना चाहती है. कंपनी का लक्ष्य हर साल रेवेन्यू और मार्जिन बढ़ाना है. कंपनी का PE रेशियो 16.5 है, जो इसके पिछले औसत और अन्य कंपनियों से कम है. इससे यह स्टॉक सस्ता नजर आता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
USA-ईरान युद्ध से दहल गए पोर्ट और लॉजिस्टिक्स शेयर, 10% तक की भारी गिरावट, लिस्ट में ये दिग्गज शामिल
सेंसेक्स धड़ाम लेकिन डिफेंस स्टॉक का जलवा, 12 फीसदी तक तेजी; इस प्राइवेट कंपनी ने मारी बाजी
युद्ध का बड़ा असर, खुलते ही 2700 अंक टूटा सेंसेक्स और निफ्टी में 500 अंकों की गिरावट, L&T-Adani Ports के शेयर 3% गिरे
