5 साल में 2,18,210% का रिटर्न, इस पावर स्टॉक में जबरदस्त रैली; मजबूत ऑर्डर बुक ने बदली चाल
इस पावर इंफ्रा कंपनी के शेयरों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है, जहां लगातार ऑर्डर मिलने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है. अप्रैल में 39 फीसदी तक की तेजी के साथ यह स्टॉक टॉप परफॉर्मर्स में शामिल हो गया है. जानें कैसी है रिटर्न की हिस्ट्री.
Diamond Power Infra Share Rally: डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयरों में सोमवार, 20 अप्रैल को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. स्मॉलकैप कैटेगरी की इस कंपनी का स्टॉक कारोबार के दौरान करीब 9 फीसदी उछलकर 164 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. दिलचस्प बात यह है कि शेयर अपने 6 लगातार सत्रों की तेजी को आगे बढ़ाते हुए उन स्तरों के करीब पहुंच गया, जहां यह पिछली बार सितंबर के बीच में देखा गया था.
टॉप परफॉर्मर में शामिल कंपनी
अप्रैल महीने में यह स्टॉक बाजार के टॉप परफॉर्मर्स में शामिल हो गया है. मौजूदा स्तर तक पहुंचने के साथ ही इसमें इस महीने करीब 39 फीसदी की तेजी दर्ज की जा चुकी है. हालिया रैली की बड़ी वजह कंपनी को मिले लगातार नए ऑर्डर हैं, जिनसे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है और कंपनी के भविष्य के रेवेन्यू को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं.
इन ऑर्डर ने बढ़ाई दिलचस्पी
कंपनी को हाल ही में अडानी ग्रुप की अलग-अलग कंपनियों से कई बड़े ऑर्डर मिले हैं. पिछले हफ्ते डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर ने जानकारी दी कि उसे अडानी पावर लिमिटेड से 45 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी पावर और कंट्रोल केबल्स की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, टेस्टिंग और सप्लाई जैसे काम करेगी. इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में ही कंपनी को अडानी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड से 100.54 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला था.
इसके अलावा अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड से भी कंपनी को 43.26 करोड़ रुपये और 19.57 करोड़ रुपये के दो अलग-अलग ऑर्डर मिले, जो केबल सप्लाई से जुड़े हैं. मार्च के अंत में कंपनी ने गुजरात एनर्जी ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड से 66 केवी एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (EHV) केबल्स का एक बड़ा ऑर्डर हासिल किया था, जो इस सेगमेंट में कंपनी के लिए सबसे बड़े ऑर्डर्स में से एक माना जा रहा है.
मजबूत ऑर्डर बुक
इन लगातार मिल रहे ऑर्डर्स से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत हुई है. 30 मार्च 2026 तक कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 3,500 करोड़ रुपये से अधिक पहुंच चुकी है, जो आने वाले समय में रेवेन्यू और मुनाफे की बेहतर संभावना को दर्शाती है. इससे निवेशकों के बीच कंपनी की ग्रोथ को लेकर सकारात्मक माहौल बना है.
कैसा है शेयर का प्रदर्शन?
अगर शेयर के लंबे समय के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो यह स्टॉक पिछले कुछ सालों में मल्टीबैगर साबित हुआ है. सितंबर 2023 में जहां इसका भाव महज 2.22 रुपये था, वहीं अब यह 164 रुपये के आसपास ट्रेड कर रहा है, यानी करीब 7,000 फीसदी से ज्यादा की छलांग. साल 2023 में इसने करीब 620 फीसदी की तेजी दिखाई, जबकि अगले साल इसमें लगभग 860 फीसदी का उछाल आया. 5 साल में स्टॉक का भाव 2,18,210 फीसदी तक बढ़ा है. कंपनी का मार्केट कैप 7881 करोड़ रुपये दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें- HDFC Bank vs ICICI Bank: डिविडेंड देने में कौन आगे? रिकॉर्ड डेट से स्टॉक परफॉर्मेंस तक; समझें पूरा गणित
क्या करती है कंपनी?
डायमंड पावर इंफ्रास्ट्रक्चर मुख्य रूप से पावर केबल्स बनाने वाली कंपनी है, जो लो वोल्टेज (LV), मीडियम वोल्टेज (MV) और एक्स्ट्रा हाई वोल्टेज (EHV) केबल्स के साथ कंडक्टर्स भी बनाती है. इसके प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल बिजली उत्पादन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के साथ-साथ कई इंडस्ट्रियल सेक्टर्स में होता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
2026 में कौन से FMCG स्टॉक्स नजर आ रहे मजबूत, ITC-HUL और नेस्ले इंडिया की कैसी है लॉन्ग टर्म ग्रोथ स्टोरी
इस पेनी स्टॉक में लग रहा 4 दिन से अपर सर्किट, कीमत 15 रुपये से कम, पांच साल में दिया है 200 फीसदी से अधिक रिटर्न
नई ड्राफ्ट पॉलिसी की खबर से दौड़ पड़े इन 3 शराब कंपनियों के शेयर, 4% तक उछले भाव; रखें नजर
