विदेशी निवेशकों के लाडले बने ये तीन स्टॉक, हिस्सेदारी बढ़कर 16.5% तक पहुंची; 5 साल में शेयर 1506% तक चढ़ा

बीते कुछ समय में विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) भारतीय बाजार की कुछ चुनिंदा कंपनियों पर खासा भरोसा जता रहे हैं. बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद इन निवेशकों ने Credent Global Finance, GRM Overseas और Ratnaveer Precision जैसे स्टॉक्स में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. इन कंपनियों ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को शानदार रिटर्न भी दिया है, जिससे ये शेयर निवेशकों के रडार पर बने हुए हैं.

FII Increases Stakes in these stocks Image Credit: @AI/Money9live

FII Increases Stakes in these stocks: बीते कुछ तिमाहियों में बाजार में कुछ ऐसे स्टॉक रहे हैं जो विदेशी निवेशकों के लाडले बने हुए हैं. बाजार का मूड कैसा भी हो, FII ने इन कंपनियों में जमकर दांव लगाया है. लॉन्ग टर्म में इन कंपनियों ने निवेशकों को मालामाल भी किया है. यही वजह है कि ये शेयर निवेशकों के रडार पर हैं. इन कंपनियों की सूची में Credent Global Finance Ltd, GRM Overseas और Ratnaveer Precision जैसे नाम शामिल हैं.

Credent Global Finance

NBFC सेक्टर की कंपनी Credent Global Finance में फरवरी तक FII ने 16 फीसदी से अधिक की हिस्सेदारी खरीदी है. 5 मार्च को शेयर का भाव 27 रुपये है. शॉर्ट टर्म में इस कंपनी ने निवेशकों को जरूर निराश किया है, लेकिन लॉन्ग टर्म में इसने निवेशकों को मालामाल किया है. पिछले पांच सालों में इसके शेयर ने 1506 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.

FII शेयर होल्डिंग पैटर्न

कैटेगरी19 फ़रवरी 2026दिसंबर 2025सितंबर 2025जून 2025मार्च 2025
FII 16.5%0.3%0.3%0.3%0.3%
Source – Trendlyne

GRM Overseas

एग्री सेक्टर की कंपनी GRM Overseas पर भी विदेशी निवेशक जमकर प्यार लुटा रहे हैं. 5 मार्च को इसके शेयर में 2.25 फीसदी की तेजी आई है. इस तेजी के बाद शेयर का भाव 161.55 रुपये पर पहुंच गया है. पिछले तीन साल में इसने 59 फीसदी और पांच साल में 619 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है.

FII शेयर होल्डिंग पैटर्न

कैटेगरी06 फरवरी 2026दिसंबर 202526 दिसंबर 2025सितंबर 2025जून 202528 मई 2025मार्च 2025
FII9.5%4.9%5.5%3.4%1.9%0.9%0.7%
Source – Trendlyne

Ratnaveer Precision

स्टेनलेस स्टील की शीट, वॉशर, सोलर रूफिंग हुक, पाइप और ट्यूब बनाने वाली कंपनी Ratnaveer Precision में FII लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं. इस कंपनी के शेयर में सितंबर 2023 से अब तक करीब 9 फीसदी की तेजी आई है. हालांकि नवंबर 2024 में कंपनी के शेयर की कीमत लगभग 260 रुपये के आसपास कारोबार कर रही थी.

FII शेयर होल्डिंग पैटर्न

कैटेगरी10 फ़रवरी 2026दिसंबर 202504 दिसंबर 2025सितंबर 2025जून 2025मार्च 2025
FII8.2%8.4%20.1%1.3%1.2%1.8%
Source – Trendlyne

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.