FIIs की पसंद बने ड्रोन और एंटी-ड्रोन स्टॉक्स, Q1 में इन 3 कंपनियों में बढ़ाई हिस्सेदारी; रखें नजर
भारत के Drone और Anti-Drone सेक्टर में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है. जून 2026 की Q1 शेयरहोल्डिंग के अनुसार, IdeaForge, Paras Defence and Space Technologies और Astra Microwave Products में FIIs ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है.

Drone Stocks: भारत में ड्रोन और एंटी-ड्रोन तकनीक पर सरकार का बढ़ता फोकस अब विदेशी निवेशकों (FIIs) को भी आकर्षित कर रहा है. जून 2026 की शेयरहोल्डिंग के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने IdeaForge, Paras Defence and Space Technologies और Astra Microwave Products में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है. विशेषज्ञों का मानना है कि भारत में रक्षा क्षेत्र में बढ़ते पूंजीगत खर्च, स्वदेशी रक्षा उपकरणों को बढ़ावा और आधुनिक युद्ध में ड्रोन की बढ़ती भूमिका इन कंपनियों के लिए लंबे समय तक ग्रोथ का बड़ा अवसर बन सकती है.
IdeaForge
IdeaForge भारत की प्रमुख ड्रोन निर्माता कंपनियों में शामिल है. कंपनी के नेट्रा और स्विच ड्रोन का इस्तेमाल भारतीय सेना और अर्धसैनिक बल करते हैं. भारतीय यूएवी मार्केट में कंपनी की करीब 50 फीसदी हिस्सेदारी मानी जाती है. इक्विटीमास्टर की रिपोर्ट के मुताबिक, जून 2026 तिमाही में FIIs ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 0.73 फीसदी से बढ़ाकर 4.89 फीसदी कर दी है. सोमवार को कंपनी का शेयर 1.61 फीसदी की बढ़त के साथ 857.30 रुपये पर बंद हुआ.
Paras Defence and Space Technologies
Paras Defence and Space Technologies रक्षा क्षेत्र की ऐसी कंपनी है, जो ड्रोन बनाने के साथ-साथ उन्हें निष्क्रिय करने वाले काउंटर-ड्रोन सिस्टम्स भी विकसित करती है. कंपनी की सहायक इकाइयां पारस एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजीज और पारस हेवन एडवांस्ड ड्रोन्स इस क्षेत्र में काम कर रही हैं. FIIs ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 5.06 फीसदी से बढ़ाकर 8.29 फीसदी कर दी है. सोमवार को कंपनी का शेयर 2.58 फीसदी की बढ़त के साथ 1,206 रुपये पर बंद हुआ.
Astra Microwave Products
Astra Microwave Products सीधे तौर पर ड्रोन नहीं बनाती, लेकिन ड्रोन और एंटी-ड्रोन सिस्टम्स में इस्तेमाल होने वाले रेडियो फ्रीक्वेंसी, माइक्रोवेव कंपोनेंट्स, रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम्स और मिसाइल सीकर जैसे महत्वपूर्ण उपकरण तैयार करती है. FIIs ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी 7.56 फीसदी से बढ़ाकर 10.70 फीसदी कर दी है. शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.75 फीसदी की बढ़त के साथ 1,751 रुपये पर बंद हुआ.
यह भी पढ़ें: टेक्निकल चार्ट दे रहे हैं बड़ा इशारा! अगले एक सप्ताह में ये 3 शेयर दिखाएंगे दम; ब्रोकरेज ने दिया टारगेट
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.