31% तक चढ़ेगा SBI Funds Management का शेयर, Emkay ने दी BUY रेटिंग, जानें किन वजहों से ब्रोकरेज बुलिश?
हालांकि, SBI फंड्स मैनेजमेंट की शेयर बाजार में एंट्री बाजार की उम्मीदों से कमजोर रही. मंगलवार, 21 जुलाई को कंपनी का शेयर NSE पर 613.30 रुपये और BSE पर 610 रुपये पर लिस्ट हुआ. यह आईपीओ के 574 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 6.85 प्रतिशत और 6.27 प्रतिशत का प्रीमियम था.
SBI Funds Management Target Price : ब्रोकरेज हाउस Emkay ने SBI फंड्स मैनेजमेंट पर कवरेज की शुरुआत BUY रेटिंग के साथ की है. ब्रोकरेज ने जून 2027 के लिए 750 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो आईपीओ के अलॉटमेंट प्राइस 574 रुपये के मुकाबले करीब 31 प्रतिशत की संभावित तेजी दिखाता है. Emkay ने शेयर का वैल्यूएशन FY28 के अनुमानित प्रति शेयर आय (EPS) के आधार पर 39 गुना P/E पर किया है.
BUY रेटिंग के पीछे क्या है वजह?
Emkay का मानना है कि SBI फंड्स मैनेजमेंट के पास लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ की अच्छी संभावना है. इसकी सबसे बड़ी ताकत SBI का मजबूत ब्रांड और बड़ा डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क है. ब्रोकरेज के मुताबिक, अभी SBI बैंक के करीब 2.1 करोड़ सैलरी अकाउंट हैं, जबकि इनमें से केवल 55 लाख ग्राहक ही SBI म्यूचुअल फंड से जुड़े हैं. ऐसे में खासकर छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में कारोबार बढ़ाने की काफी गुंजाइश है.
ब्रोकरेज का यह भी कहना है कि कंपनी का फोकस धीरे-धीरे इक्विटी और वैकल्पिक निवेश (AIF/PMS) जैसे ज्यादा मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स की ओर बढ़ रहा है, जिससे आमदनी बेहतर हो सकती है. साथ ही, कारोबार का आकार बढ़ने से लागत पर बेहतर नियंत्रण रहेगा और FY26 से FY29 के बीच EBITDA में करीब 17 प्रतिशत की सालाना औसत बढ़ोतरी (CAGR) देखने को मिल सकती है.
लिस्टिंग उम्मीद से कमजोर रही
हालांकि, SBI फंड्स मैनेजमेंट की शेयर बाजार में एंट्री बाजार की उम्मीदों से कमजोर रही. मंगलवार, 21 जुलाई को कंपनी का शेयर NSE पर 613.30 रुपये और BSE पर 610 रुपये पर लिस्ट हुआ. यह आईपीओ के 574 रुपये के इश्यू प्राइस से करीब 6.85 प्रतिशत और 6.27 प्रतिशत का प्रीमियम था. आईपीओ पाने वाले निवेशकों को लिस्टिंग पर सीमित मुनाफा मिला, जबकि ग्रे मार्केट में शेयर को लेकर काफी ज्यादा उम्मीदें थीं.
GMP से कम रही शुरुआत
लिस्टिंग से पहले SBI फंड्स मैनेजमेंट का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 95.5 रुपये चल रहा था. इसके आधार पर शेयर के करीब 669.5 रुपये पर लिस्ट होने की उम्मीद थी, जो इश्यू प्राइस से लगभग 16.64 प्रतिशत ज्यादा था. लेकिन वास्तविक लिस्टिंग इस अनुमान से काफी नीचे रही.
इसे भी पढ़ें- Stocks to Watch: Emcure Pharma, Sobha, Adani Total Gas समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिखेगा तगड़ा एक्शन!
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
दो दिन में HDFC बैंक के ₹89636 करोड़ साफ, 7 फीसदी टूटा शेयर; मार्केट वैल्यूएशन में भारी गिरावट
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की कारें, कीमत में 30000 रुपये तक का होगा इजाफा;देखें डिटेल
इस कंपनी पर बढ़ा FII और DII का भरोसा, लगातार दो तिमाही से बढ़ा रहे हिस्सेदारी; रखें नजर
