Sensex-Nifty में गिरावट, फिर भी इन 3 शेयरों में खरीदारी की सलाह; जानें टारगेट प्राइस

शेयर बाजार में 3 स्टॉक्स में तेजी के संकेतों के बीच खरीदारी की सलाह दी गई है. Choice Equity Broking के Sachin Gupta ने FINCABLE के लिए 1435 रुपये, RATNAMANI के लिए 3100 रुपये और KIRLOSENG के लिए 2500 रुपये का टारगेट दिया है. तीनों शेयर प्रमुख EMA के ऊपर कारोबार कर रहे हैं और RSI भी मजबूत स्थिति में है.

तीनों शेयरों के लिए 1435 रुपये से 3100 रुपये तक के टारगेट प्राइस बताए गए हैं. Image Credit: money9live

शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली. Sensex 555.23 अंक या 0.73 फीसदी टूटकर 75577.58 के स्तर पर बंद हुआ. वहीं Nifty 50 में 144.05 अंक या 0.61 फीसदी की गिरावट रही और यह 23635.10 के स्तर पर बंद हुआ. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और ब्याज दरों को लेकर चिंता से बाजार का सेंटीमेंट कमजोर रहा. बडे़ बैंकिंग शेयरों में बिकवाली ने गिरावट को और बढ़ा दिया. हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली.

आज के गिरावट के बाद भी ब्रोकरेज कई शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं. एक्सपर्ट ने 3 शेयरों में खरीदारी की सलाह दी है. इनमें Finolex Cables FINCABLE, Ratnamani Metals RATNAMANI और Kirloskar Engines KIRLOSENG शामिल हैं. रिसर्च के मुताबिक इन तीनों शेयरों में बुलिश सेटअप बना है. इन शेयरों के लिए 1435 रुपये से लेकर 3100 रुपये तक के टारगेट प्राइस दिए गए हैं. साथ ही रिस्क को सीमित रखने के लिए अलग अलग स्टॉप लॉस भी बताए गए हैं.

FINCABLE में 1435 रुपये का टारगेट

चॉइस इक्विटी ब्रोकिंग के वीपी टेक्निकल रिसर्च सचिन गुप्ता ने FINCABLE में 1302 रुपये के स्तर पर कैश में खरीदारी की सलाह दी है. रिसर्च के मुताबिक शेयर ने डेली चार्ट पर बुलिश फ्लैग पैटर्न से ब्रेकआउट दिया है. यह ब्रेकआउट तेज तेजी के बाद बने छोटे कंसोलिडेशन के बाद आया है. शेयर 20, 50, 100 और 200 EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है और सभी EMA पॉजिटिव स्थिति में हैं. RSI 59.85 पर पहुंच गया है और सिग्नल लाइन के ऊपर निकल चुका है. इस शेयर के लिए 1230 रुपये का स्टॉप लॉस और 1435 रुपये का टारगेट दिया गया है.

RATNAMANI में 3100 रुपये तक पहुंचने की उम्मीद

RATNAMANI में 2804 रुपये के स्तर पर खरीदारी की सलाह दी गई है. टेक्निकल रिसर्च के अनुसार शेयर ने पोस्ट रैली कंसोलिडेशन के बाद मजबूत बुलिश ब्रेकआउट दिया है. शेयर 20, 50, 100 और 200 EMA के ऊपर बना हुआ है, जिससे तेजी का ट्रेंड मजबूत दिख रहा है. RSI 66.54 पर है और सिग्नल लाइन के ऊपर कारोबार कर रहा है. इससे शेयर में खरीदारी की मजबूती का संकेत मिल रहा है. रिसर्च में 2630 रुपये का स्टॉप लॉस रखते हुए 3100 रुपये का टारगेट दिया गया है.

KIRLOSENG में 2500 रुपये का टारगेट

KIRLOSENG में 2273 रुपये के स्तर पर कैश में खरीदारी की सलाह दी गई है. शेयर ने 20 और 50 EMA के पास सपोर्ट लेने के बाद तेज रिकवरी दिखाई है. फिलहाल शेयर 20 50 100 और 200 EMA के ऊपर कारोबार कर रहा है. सभी प्रमुख EMA पॉजिटिव स्थिति में हैं, जो मजबूत अपट्रेंड का संकेत देते हैं. RSI 59.50 पर पहुंच गया है और 50 के स्तर के साथ सिग्नल लाइन के ऊपर भी निकल गया है. इस शेयर के लिए 2150 रुपये का स्टॉप लॉस और 2500 रुपये का टारगेट दिया गया है.

ये भी पढ़े- Closing Bell: Sensex 555 अंक गिरा, Nifty 23650 के नीचे; CICI Bank समेत बैंकिंग शेयर फिसले

तीनों शेयरों में क्या है कॉमन संकेत

तीनों शेयरों के टेक्निकल सेटअप में सबसे अहम बात यह है कि कीमत प्रमुख EMA के ऊपर बनी हुई है. इससे इनके मौजूदा अपट्रेंड को सपोर्ट मिल रहा है. FINCABLE और KIRLOSENG में RSI करीब 60 के आसपास है, जबकि RATNAMANI का RSI 66.54 पर है. RSI का सिग्नल लाइन के ऊपर रहना खरीदारी की स्पीड मजबूत होने का संकेत माना जाता है.

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.