FII का बदला ट्रेंड, 2 महीने में करीब 50000 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे; इन सेक्टर्स पर बरसा विदेशी पैसा

भारतीय शेयर बाजार में FIIs की वापसी होती दिख रही है. जुलाई और अगस्त 2026 में विदेशी निवेशकों ने करीब 49,830 करोड़ रुपये का नेट इन्वेस्टमेंट किया. कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में सबसे ज्यादा 18,618 करोड़ रुपये की बाइंग हुई, जबकि हेल्थकेयर में 13,686 करोड़ रुपये और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 11,245 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट आया.

एफआईआई निवेश Image Credit: canva/AI image

Highlights

  • FIIs ने 2 महीने में करीब 49,830 करोड़ रुपये का नेट इन्वेस्टमेंट किया.
  • कंज्यूमर सर्विसेज में सबसे ज्यादा 18,618 करोड़ रुपये की बाइंग हुई.
  • टेलीकॉम सेक्टर में 10,708 करोड़ रुपये की सबसे बड़ी सेलिंग.

FII Buying: भारतीय शेयर बाजार में Foreign Institutional Investors (FIIs) की वापसी होती दिख रही है. हालांकि, इस बार विदेशी निवेशकों का रुख सभी सेक्टर्स के लिए एक जैसा नहीं है. FIIs ने जुलाई और अगस्त 2026 के दौरान भारतीय बाजार में करीब 49,830 करोड़ रुपये का नेट इन्वेस्टमेंट किया. सबसे ज्यादा इन्वेस्टमेंट कंज्यूमर सर्विसेज, हेल्थकेयर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, फाइनेंशियल्स और IT जैसे सेक्टर्स में देखने को मिला. वहीं टेलीकॉम, कैपिटल गुड्स, पावर और कुछ अन्य सेक्टर्स में विदेशी निवेशकों ने लगातार सेलिंग की है.

कंज्यूमर सर्विसेज में सबसे ज्यादा FII बाइंग

जुलाई और अगस्त के दौरान कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर फॉरेन इन्वेस्टर्स का सबसे बड़ा इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन रहा. ET की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सेक्टर में FIIs ने कुल 18,618 करोड़ रुपये लगाए. इसमें जुलाई में 10,201 करोड़ रुपये और अगस्त में 8,417 करोड़ रुपये की बाइंग शामिल है. इसके अलावा, लीजर ट्रैवल, अपस्केल डाइनिंग और हॉस्पिटैलिटी में भी स्पेंडिंग पैटर्न में बदलाव देखने को मिल रहा है.

इंस्टेंट-डिलीवरी प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन रिटेल एप्लिकेशंस के बढ़ते इस्तेमाल के साथ स्मार्टफोन एक्सेस और UPI पेमेंट्स ने भी डिजिटल इकोनॉमी में ट्रांजैक्शंस को बढ़ावा दिया है. इस सेक्टर में Entero, Eternal, Indian Hotels, Naukri, Leela Hotels, Lenskart, TBOTek और Urban Company जैसे स्टॉक्स में पॉजिटिव प्राइस एक्शन देखने को मिला है.

हेल्थकेयर में 13,686 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट

हेल्थकेयर सेक्टर FIIs के लिए दूसरा सबसे पसंदीदा सेक्टर रहा. जुलाई और अगस्त में इस सेक्टर में कुल 13,686 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट आया. जुलाई में 7,755 करोड़ रुपये और अगस्त में 5,931 करोड़ रुपये की बाइंग हुई. Divis Laboratories, Glenmark, Ipca Laboratories, Laurus Labs, PPL Pharma और Zydus Life जैसे स्टॉक्स में पॉजिटिव प्राइस एक्शन स्ट्रक्चर देखने को मिला.

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 11,245 करोड़ रुपये की बाइंग

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में FIIs ने जुलाई में 7,342 करोड़ रुपये और अगस्त में 3,903 करोड़ रुपये लगाए. इस तरह दो महीनों में कुल इन्वेस्टमेंट 11,245 करोड़ रुपये रहा. यह सेक्टर फाइनेंशियल्स, IT और मेटल्स की तुलना में फॉरेन इन्वेस्टर्स की बाइंग लिस्ट में आगे रहा. इससे संकेत मिलता है कि FIIs फिलहाल डोमेस्टिक कंजम्पशन और डिस्क्रिशनरी स्पेंडिंग से जुड़े बिजनेसेज में ज्यादा इंटरेस्ट दिखा रहे हैं.

फाइनेंशियल्स में अगस्त में लौटी बाइंग

फाइनेंशियल्स सेक्टर में जुलाई के दौरान 694 करोड़ रुपये की नेट सेलिंग हुई थी, लेकिन अगस्त में FIIs ने 10,494 करोड़ रुपये की बाइंग की. इससे दो महीनों का कुल इन्वेस्टमेंट 9,800 करोड़ रुपये रहा.

IT और मेटल्स में भी बढ़ी FII बाइंग

IT सेक्टर में FIIs ने जुलाई में 3,358 करोड़ रुपये और अगस्त में 4,103 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट किया. इस तरह दो महीनों में कुल बाइंग 7,461 करोड़ रुपये रही. मेटल्स सेक्टर में भी फॉरेन इन्वेस्टर्स ने कुल 6,744 करोड़ रुपये लगाए. जुलाई में 4,937 करोड़ रुपये और अगस्त में 1,807 करोड़ रुपये की बाइंग हुई. Jefferies ने मेटल्स को अपने प्रेफर्ड सेक्टर्स में शामिल किया है.

टेलीकॉम में सबसे ज्यादा सेलिंग

जहां FIIs ने कंज्यूमर और हेल्थकेयर से जुड़े सेक्टर्स में जमकर बाइंग की, वहीं टेलीकॉम सेक्टर में सबसे ज्यादा सेलिंग देखने को मिली. जुलाई में टेलीकॉम में 5,725 करोड़ रुपये और अगस्त में 4,983 करोड़ रुपये की सेलिंग हुई. इस तरह दो महीनों में कुल आउटफ्लो 10,708 करोड़ रुपये रहा.

इससे साफ है कि विदेशी निवेशकों का फोकस फिलहाल डोमेस्टिक कंजम्पशन, हेल्थकेयर, फाइनेंशियल्स और IT जैसे सेक्टर्स पर ज्यादा है, जबकि टेलीकॉम, कैपिटल गुड्स और पावर जैसे सेक्टर्स में विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: NSE IPO की प्राइस बैंड पर बड़ा अपडेट, 1750 रुपये से ऊपर जा सकती है कीमत? ये है पूरा गणित

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.