HFCL के शेयर में तूफानी तेजी, 6 महीने में 267% चढ़ा स्टॉक; ऑर्डर बुक से डिविडेंड तक जानें वजह

HFCL Share Price में पिछले 6 महीनों में 267% से ज्यादा की तेजी आई है. मंगलवार को शेयर करीब 5% चढ़कर 255 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. मजबूत ऑर्डर बुक, बेहतर फाइनेंशियल पर्फार्मेंस और नए बड़े कॉन्ट्रैक्ट के चलते स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है. FY26 में कंपनी की कुल आय 21.6% बढ़कर 5,014.52 करोड़ रुपये रही, जबकि PAT 90.1% बढ़कर 329.44 करोड़ रुपये हो गया है.

HFCL Image Credit: Money 9 Live

Highlights

  • HFCL शेयर 6 महीने में 267% से ज्यादा चढ़ा है.
  • 2,329 करोड़ रुपये का OFC Supply Agreement मिला.
  • FY26 में PAT 90.1% बढ़कर 329.44 करोड़ रुपये हुआ है.

HFCL Share Price: शेयर बाजार में HFCL के शेयरों ने पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त तेजी दिखाई है. कंपनी का शेयर पिछले 6 महीनों में 267% से ज्यादा चढ़ चुका है. मंगलवार, 8 सितंबर को भी शेयर में करीब 5% की तेजी देखने को मिली और यह 255 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंच गया. यह स्तर इसके 255.05 रुपये के अपर सर्किट के बेहद करीब था. इससे पहले लगातार दो कारोबारी सत्रों में भी HFCL के शेयर अपर सर्किट पर बंद हुए थे. यानी, लगातार तीन कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 16% चढ़ चुका है.

HFCL के शेयर ने 31 अगस्त को 257 रुपये का 52-वीक हाई बनाया था. वहीं, इस साल 23 जनवरी को शेयर 59.83 रुपये के 52-वीक लो तक गिर गया था. इस तरह निचले स्तर से शेयर में कई गुना तेजी आ चुकी है. ऐसे में निवेशकों के बीच अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर शेयर में इतनी तेज ग्रोथ की वजह क्या है और मौजूदा स्तर पर निवेशकों को क्या रणनीति अपनानी चाहिए.

तेजी की बड़ी वजह क्या है

HFCL डिफेंस, रेलवे और टेलीकॉम सेक्टर में काम करती है. कंपनी हाई-स्पीड और सुरक्षित वॉयस एवं डेटा ट्रांसमिशन के लिए एंड-टू-एंड डिजिटल नेटवर्क सॉल्यूशंस डिजाइन और इंटीग्रेट करती है. कंपनी के मजबूत फाइनेंशियल परफॉर्मेंस, बेहतर ऑर्डर बुक और संबंधित सेक्टर्स में बने पॉजिटिव टेलविंड्स को हालिया तेजी की प्रमुख वजह माना जा रहा है.

कंपनी ने 1 सितंबर को बताया था कि उसे एक ग्राहक के साथ ऑप्टिकल फाइबर केबल यानी OFC की सप्लाई के लिए करीब 2,329 करोड़ रुपये का लॉन्ग-टर्म सप्लाई एग्रीमेंट मिला है. इससे पहले 17 जून को HFCL ने Rail Vikas Nigam यानी RVNL से उत्तर प्रदेश के वेस्ट टेलीकॉम सर्किल में BharatNet Phase-3 प्रोजेक्ट के लिए 2,666.09 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने की घोषणा की थी. बड़े ऑर्डर्स से कंपनी की ऑर्डर बुक और आने वाले समय की रेवेन्यू विजिबिलिटी को सपोर्ट मिल रहा है.

फाइनेंशियल परफॉर्मेंस भी मजबूत

HFCL के फाइनेंशियल प्रदर्शन में भी काफी सुधार हुआ है. FY26 में कंपनी की कुल आय 5,014.52 करोड़ रुपये रही, जो FY25 के 4,122.28 करोड़ रुपये के मुकाबले 21.6% अधिक है. वहीं, कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स यानी PAT 90.1% बढ़कर 329.44 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 173.26 करोड़ रुपये था.

कंपनी का EBITDA भी FY26 में 63.15% बढ़कर 826.75 करोड़ रुपये हो गया. FY25 में यह 506.75 करोड़ रुपये था. इसी अवधि में EBITDA मार्जिन 12.47% से बढ़कर 16.70% हो गया. मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ के साथ प्रॉफिट और मार्जिन में सुधार ने भी निवेशकों के सेंटीमेंट को मजबूत किया है.

डिविडेंड की वजह से भी बढ़ी दिलचस्पी

HFCL ने FY26 के लिए 20% यानी 1 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 0.20 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. कंपनी ने डिविडेंड के लिए 22 सितंबर को रिकॉर्ड डेट तय की है. इसके अलावा FY26 की AGM 29 सितंबर 2026 को होनी है. रिकॉर्ड डेट से पहले डिविडेंड को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी भी शेयर में बढ़ी हो सकती है.

यह भी पढ़ें: FII का बदला ट्रेंड, 2 महीने में करीब 50000 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे; इन सेक्टर्स पर बरसा विदेशी पैसा

डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.