108% तक ROCE और 82% तक ROE, इन 3 FMCG स्टॉक ने दिखाया दम; फोकस में रखें शेयर
FMCG सेक्टर की तीन प्रमुख कंपनियों Colgate Palmolive India, Nestle India और Britannia Industries के ROE और ROCE मजबूत हैं. Colgate Palmolive India का ROCE 108 फीसदी और ROE 82.7 फीसदी है. Nestle India का ROCE 84.1 फीसदी और ROE 73.2 फीसदी है. वहीं Britannia Industries का ROCE 56 फीसदी और ROE 53.5 फीसदी है.

FMCG सेक्टर में निवेश करते समय केवल बिक्री और मुनाफे को देखना ही काफी नहीं होता. यह भी देखना जरूरी है कि कंपनी अपनी कैपिटल और शेयरधारकों के पैसे का कितना बेहतर इस्तेमाल कर रही है. इसके लिए आरओई और आरओसीई जैसे रेशियो काफी अहम माने जाते हैं. बाजार में कोलगेट पामोलिव इंडिया, नेस्ले इंडिया और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज जैसे कुछ एफएमसीजी स्टॉक मजबूत रिटर्न रेशियो दिखा रहे हैं. इनमें कोलगेट पामोलिव इंडिया का आरओसीई 108 फीसदी और आरओई 82.7 फीसदी है. ऐसे में एफएमसीजी स्टॉक में निवेश की योजना बना रहे निवेशक इसे अपनी वॉचलिस्ट में रख सकते हैं.
क्या बताते हैं ROE और ROCE
ROCE बताता है कि कंपनी अपने कारोबार में लगी कुल कैपिटल का इस्तेमाल करके कितना ऑपरेशन प्रॉफिट कमा रही है. वहीं ROE यह बताता है कि कंपनी शेयरधारकों की लगाई कैपिटल से कितना रिटर्न पैदा कर रही है. आम तौर पर हाई ROE और ROCE कंपनी की कैपिटल के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत प्रॉफिबिलिटी का संकेत दे सकता है. हालांकि किसी शेयर का वैल्यूएशन करने के लिए केवल इन दो रेशियो पर निर्भर रहना सही नहीं है. PE, ग्रोथ रेट और कारोबार की क्वालिटी को भी साथ में देखना जरूरी है.
Colgate Palmolive India
Colgate Palmolive India का मार्कट कैप करीब 51313 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर करीब 1887 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे. यह अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर 2,505 रुपये से करीब 25 फीसदी नीचे है. कंपनी का PE रेशियो 37.5 है, जबकि इंडस्ट्री का PE 36.6 है. Colgate Palmolive India का ROCE 108 फीसदी और ROE 82.7 फीसदी है. उपलब्ध आंकड़ों में तीनों कंपनियों के बीच यही सबसे मजबूत रिटर्न रेशियो है.
Nestle India
Nestle India का मार्केट कैप करीब 281370 करोड़ रुपये है. कंपनी के शेयर करीब 1463 रुपये पर कारोबार कर रहे थे. यह अपने 52 सप्ताह के उच्च स्तर 1,553 रुपये से करीब 6 फीसदी नीचे है. कंपनी का PE रेशियो 75 है, जबकि इंडस्ट्री का PE 48.4 है. Nestle India का ROCE 84.1 फीसदी और ROE 73.2 फीसदी है. इससे पता चलता है कि कंपनी अपनी कैपिटल और शेयरधारकों के पैसे से मजबूत रिटर्न पैदा कर रही है.
यह भी पढ़ें- Closing Bell: 7 दिन की गिरावट का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 628 और निफ्टी 153 की अंक की बढ़त के साथ बंद
Britannia Industries
Britannia Industries FMCG सेक्टर की प्रमुख कंपनियों में शामिल है. कंपनी का बाजार मार्केट कैप करीब 133034 करोड़ रुपये है. उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक शेयर करीब 5523 रुपये पर कारोबार कर रहा था. यह 52 सप्ताह के उच्च स्तर 6337 रुपये से करीब 12 फीसदी नीचे है. कंपनी का PE रेशियो 51.1 है, जबकि इंडस्ट्री का PE 48.4 है. Britannia Industries का ROCE 56 फीसदी और ROE 53.5 फीसदी दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.