India-US ट्रेड डील से इन ज्वेलरी स्टॉक्स को फायदा, Titan, Kalyan Jewellers, Senco Gold 5% तक उछले
ट्रेड डील के बाद कमोडिटी बाजार में भी तेजी दिखी. हालिया गिरावट के बाद सोना और चांदी की कीमतों में मजबूत रिकवरी आई. MCX पर सोने के दाम करीब 4 प्रतिशत चढ़कर 149485 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गए. वहीं MCX पर चांदी के भाव 250436 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए।
भारत और अमेरिका के बीच आखिरकार ट्रेड डील फाइनल होने के बाद मंगलवार 5 फरवरी को ज्वेलरी सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिली. Titan, Kalyan Jewellers, Senco Gold जैसे बड़े नामों के शेयर इंट्रा डे कारोबार में 5 प्रतिशत तक चढ़ गए. लंबी बातचीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि भारतीय सामानों पर लगने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 50 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है. इससे एक्सपोर्ट से जुड़ी कंपनियों को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है.
ट्रंप का बयान: दोनों देशों के लिए खुलेगा बाजार
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच ट्रेड डील पर सहमति बन गई है. इसके तहत अमेरिका भारतीय उत्पादों पर टैरिफ घटाएगा और भारत भी अमेरिका के लिए अपने टैरिफ और नॉन टैरिफ बैरियर को शून्य तक लाने की दिशा में कदम बढ़ाएगा. इससे दोनों देशों के बीच ट्रेड को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है.
ज्वेलरी सेक्टर में चौतरफा तेजी
- ट्रेड डील की खबर आते ही ज्वेलरी शेयरों में जोरदार खरीदारी दिखी.
- Kalyan Jewellers के शेयर 7.5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर 393.75 रुपये पर पहुंचे.
- Senco Gold के शेयर 7 प्रतिशत से ज्यादा उछलकर 327.45 रुपये पर ट्रेड करते दिखे.
- PC Jeweller के शेयर करीब 5 प्रतिशत बढ़कर 10.90 रुपये पर पहुंच गए.
- Titan Company के शेयर भी 4.5 प्रतिशत से ज्यादा मजबूत होकर 4141 रुपये के आसपास कारोबार करते नजर आए.
ड्यूटी और टैक्स की स्थिति
हालिया बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोना और चांदी के इंपोर्ट पर कस्टम ड्यूटी में कोई बदलाव नहीं किया है. फिलहाल सोने के आयात पर कुल 6 प्रतिशत ड्यूटी लगती है, जिसमें 5 प्रतिशत बेसिक कस्टम ड्यूटी और 1 प्रतिशत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर सेस शामिल है. चांदी पर भी योग्य भारतीयों के लिए 6 प्रतिशत टैक्स लगता है, जबकि अन्य कैटेगरी में यह ज्यादा है. दोनों धातुओं पर 3 प्रतिशत जीएसटी अलग से लागू होता है. इससे पहले जुलाई 2024 में सरकार ने सोने पर कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत की थी, जिससे स्मगलिंग पर लगाम लगाने और संगठित कारोबार को बढ़ावा देने का मकसद था.
सोना चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल
ट्रेड डील के बाद कमोडिटी बाजार में भी तेजी दिखी. हालिया गिरावट के बाद सोना और चांदी की कीमतों में मजबूत रिकवरी आई. MCX पर सोने के दाम करीब 4 प्रतिशत चढ़कर 149485 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गए. वहीं MCX पर चांदी के भाव 250436 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए।
इसे भी पढे़ं- STT का झटका: 1 अप्रैल से फ्यूचर्स ट्रेडिंग हो जाएगा महंगा, जेब पर सीधा असर, हर ट्रेड पर कितना देना होगा टैक्स
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
Closing Bell: निफ्टी 24100 पर और सेंसेक्स में 291 अंकों की बढ़त के साथ बंद, निवेशकों ने कमाए ₹3 लाख करोड़
SpaceX के साथ बातचीत की खबर पर रॉकेट बना यह स्मॉलकैप शेयर, एक दिन में 19 फीसदी चढ़े; रखें नजर
₹390 करोड़ का जैकपॉट लगते ही चमका K2 Infra का शेयर, तेलंगाना सरकार से मिला बड़ा रोड प्रोजेक्ट
