इन 3 स्टॉक्स ने निवेशकों की डुबोई दौलत, ऑल टाइम हाई से 95% तक टूटे, ₹1 लाख के रह गए महज ₹4,370
Gensol Engineering समेत 3 शेयर अपने ऑल टाइम हाई से 95% तक गिर चुके हैं. गिरावट के कारण निवेशकों की पूंजी पर बड़ा असर पड़ा और कई मामलों में ₹1 लाख का निवेश घटकर कुछ हजार या कुछ ही हजारों में रह गया. शेयरों में ये दबाव कमजोर प्रदर्शन, कर्ज, मार्जिन प्रेशर और बाजार के नकारात्मक सेंटीमेंट जैसे कारणों की वजह से पड़ा है.
Stocks wiped out money: शेयर बाजार में जहां कुछ स्टॉक्स निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देकर मालामाल कर देते हैं, वहीं कई कंपनियां ऐसी भी होती हैं जो समय के साथ निवेशकों की बड़ी दौलत डुबो भी देती हैं. कमजोर वित्तीय प्रदर्शन, बढ़ते कर्ज और गवर्नेंस से जुड़ी दिक्कतों के चलते कई बार ऐसे हालात बन जाते हैं. लंबे समय तक ये समस्याएं बनी रहने से शेयर की कीमतों में भारी गिरावट आ जाती है. आज हम आपको 3 ऐसे ही स्टॉक्स के बारे में बताएंगे जो कभी चमकते सितारे थे, लेकिन अब ये अपने ऑल टाइम हाई से करीब 95 फीसदी तक टूट चुके हैं. जिससे इसमें निवेश करने वालों के लाखों रुपये डूब गए.
Gensol Engineering Limited
Gensol Engineering एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी है जिसकी स्थापना 2007 में हुई थी. कंपनी सोलर EPC प्रोजेक्ट्स जैसे फ्लोटिंग, रूफटॉप और ग्राउंड माउंटेड सोलर सिस्टम्स का काम करती है. इसके अलावा कंपनी इंजीनियरिंग एडवाइजरी, टेक्निकल कंसल्टेंसी, सोलर ऑपरेशन और मेंटेनेंस तथा एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशन भी देती है.
कितनी घटी वैल्यू?
करीब 92 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर शुक्रवार, 6 मार्च को 24.03 रुपये पर बंद हुआ. यह शेयर अपने ऑल टाइम हाई 550 रुपये से करीब 95.63% गिर चुका है. इसका मतलब है कि अगर किसी निवेशक ने इसमें कभी 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसकी वैल्यू घटकर करीब ₹4,370 रह जाती.
Vishnu Prakash R Punglia Ltd
विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया एक इंफ्रास्ट्रक्चर EPC कंपनी है, जिसकी शुरुआत 1986 में हुई थी. कंपनी जल आपूर्ति और सीवरेज सिस्टम, रेलवे, हाईवे, पुल, सिंचाई परियोजनाएं, सड़कें, टनल, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग और वेयरहाउस जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम करती है. इसके अलावा यह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स और SCADA जैसे ऑटोमेशन सिस्टम भी विकसित करती है.
कितने डुबाेए?
करीब 521 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर शुक्रवार को 41.84 रुपये पर बंद हुआ था. यह अपने ऑल टाइम हाई 195 रुपये से करीब 78.5% तक गिर चुका है. अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 लाख रुपये निवेश किए होते तो आज उसकी वैल्यू घटकर लगभग ₹21,460 रह जाती.
Allcargo Logistics Limited
Allcargo Logistics एक इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स कंपनी है जिसकी स्थापना 1989 में हुई थी. इसका हेडक्वार्टर मुंबई में है. कंपनी LCL कंसोलिडेशन, कंटेनर फॉरवर्डिंग, वेयरहाउसिंग, सप्लाई चेन मैनेजमेंट, एयर और सरफेस एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स जैसी सेवाएं देती है.
कितना घटा निवेश?
करीब 1,170 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर शुक्रवार को 7.83 रुपये पर बंद हुआ. यह अपने ऑल टाइम हाई 15.89 रुपये से करीब 50.7% गिर चुका है. अगर किसी निवेशक ने इसमें 1 लाख रुपये निवेश किए होते तो आज उसकी वैल्यू घटकर महज ₹49,280 रह जाती.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
5 दिन में 7% तक टूटे डाउनस्ट्रीम तेल कंपनियों के शेयर, BPCL-HPCL-OIL से निवेशक बना रहे दूरी; जानें वजह
कॉपर में तेजी से चमका यह PSU शेयर, लेकिन क्या यह वैल्यूएशन ट्रैप या बनेगा अगला मल्टीबैगर? क्या कहते हैं आंकड़े?
IPO से पहले NSE के अनलिस्टेड शेयर में खेल! करोड़ों की ठगी का खुलासा, ED का एक्शन, मुंबई-चेन्नई में 8 जगह की छापेमारी
