77% तक उछल सकते हैं इस कंपनी के शेयर, ₹25200 करोड़ की है ऑर्डर बुक, 500% चढ़ा स्टॉक, Emkay ने दी BUY रेटिंग
स्मार्ट मीटर बनाने वाली कंपनी Genus Power Infra के शेयर पर ब्रोकरेज हाउस Emkay काफी बुलिश नजर आ रहा है. कंपनी के मजबूत तिमाही नतीजों, बड़ी ऑर्डर बुक और स्मार्ट मीटर की बढ़ती मांग को देखते हुए ब्रोकरेज ने शेयर पर BUY रेटिंग बरकरार रखी है. साथ ही 550 रुपए का टारगेट दिया गया है, जो मौजूदा भाव से करीब 77% तक की तेजी का संकेत देता है.
Genus Power Infra Target Price: स्मार्ट मीटर बनाने वाली दिग्गज कंपनी Genus Power Infra के शेयर पर ब्रोकरेज हाउस Emkay ने खरीदारी की सलाह दी है. ब्रोकरेज का मानना है कि कंपनी आने वाले समय में शानदार ग्रोथ दिखा सकती है. इसी वजह से शेयर के लिए बड़ा टारगेट प्राइस तय किया गया है, जो मौजूदा स्तर से करीब 77 फीसदी तक की तेजी का संकेत देता है. यानी कंपनी के शेयर में 77 फीसदी की तेजी आ सकती है.
शेयर में 77 फीसदी तक अपसाइड की संभावना
गुरुवार को कंपनी का शेयर करीब 310 रुपए पर कारोबार कर रहा है. Emkay ने इस पर BUY रेटिंग बरकरार रखते हुए 550 रुपए का टारगेट प्राइस (March 2027) दिया है. यानी अभी निवेश करने वाले निवेशकों को आगे अच्छा रिटर्न मिल सकता है. यह टारगेट कंपनी के 52 हफ्ते के हाई 422 रुपये से भी ऊपर है.
कंपनी ने दिखाया मजबूत प्रदर्शन
कंपनी ने FY26 की चौथी तिमाही और पूरे साल में शानदार नतीजे पेश किए हैं. रेवेन्यू में 62.7 फीसदी, EBITDA में 36.2 फीसदी और PAT में 41.2 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई. स्मार्ट मीटर इंस्टॉलेशन प्रोजेक्ट्स में तेजी और पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों से बढ़ती मांग ने कंपनी की ग्रोथ को मजबूत किया.
मजबूत ऑर्डर बुक से बढ़ी उम्मीद
Genus Power Infra के पास इस समय करीब 25,200 करोड़ रुपए की बड़ी ऑर्डर बुक है. इससे आने वाले वर्षों में कंपनी की कमाई मजबूत रहने की उम्मीद है. इसके अलावा इस साल 8-9 करोड़ स्मार्ट मीटर के नए टेंडर जारी होने की संभावना भी जताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: डिफेंस सेक्टर के इस स्टॉक का चला जादू! 3 साल में 1 लाख बने 9 करोड़, ₹2 के शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
क्या है शेयर का हाल?
- CMP – ₹310.30
- 3 महीने में – 17 फीसदी उछला
- 1 साल में – 2 फीसदी की गिरावट
- 3 साल में – 252 फीसदी की तेजी
- 5 साल में – 494 फीसदी भागा
लक्ष्य और पॉजिटिव कैश फ्लो की उम्मीद
कंपनी ने FY27 तक 6,072 करोड़ रुपए के रेवेन्यू का लक्ष्य रखा है. साथ ही EBITDA मार्जिन करीब 18.4 फीसदी रहने का अनुमान है. मैनेजमेंट को उम्मीद है कि FY27 के अंत तक कंपनी का कैश फ्लो भी पॉजिटिव हो जाएगा, क्योंकि कई प्रोजेक्ट्स अब ‘गो लाइव’ स्टेज में पहुंच रहे हैं. ब्रोकरेज का मानना है कि भारत में पावर डिस्ट्रीब्यूशन सुधारों का सबसे बड़ा फायदा कंपनी को मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: पावर सेक्टर के इस स्टॉक का चला जादू! 5 साल में 1 लाख बने 23 करोड़, 80 पैसे के शेयर ने दिया मल्टीबैगर रिटर्न
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
HFCL के शेयर में तूफानी तेजी, 6 महीने में 267% चढ़ा स्टॉक; ऑर्डर बुक से डिविडेंड तक जानें वजह
Jio-NSE IPO: क्या बड़े IPO लिस्टिंग के दिन देते हैं तगड़ा मुनाफा, कुछ ऐसा है अब तक का रिकॉर्ड
FII का बदला ट्रेंड, 2 महीने में करीब 50000 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे; इन सेक्टर्स पर बरसा विदेशी पैसा
