Gold Investors कमा रहें है जबरदस्त मुनाफा, Gold ETF में दिखी बिकवाली
जब शेयर बाजार अस्थिर हो और SIP जैसे निवेश भी उम्मीदों पर खरे न उतरें, तब निवेशक उन विकल्पों की ओर रुख करते हैं जो संकट में भी भरोसेमंद रिटर्न दे सकें. बीते कुछ महीनों से शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है, और इस गिरावट का असर म्यूचुअल फंड्स की सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) पर भी साफ देखा जा सकता है. पिछले एक साल की SIP के रिटर्न निगेटिव रहे हैं, जिससे निवेशकों का भरोसा डगमगाया है.
ऐसे माहौल में गोल्ड एक बार फिर निवेशकों का पसंदीदा विकल्प बनकर उभरा है. साल 2024 में भी गोल्ड ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब तक All Time High छू लिया है. गोल्ड ETF में भले ही हाल के दिनों में थोड़ी बिकवाली देखने को मिली हो, लेकिन फिजिकल गोल्ड की मांग और रिटर्न दोनों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. महंगाई, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के बीच गोल्ड एक ‘सेफ हेवन’ की तरह निवेशकों को आकर्षित कर रहा है.
More Videos
बाजार से होगी कमाई या सोना-चांदी ही करेंगे मालामाल?
Vedanta पर आई 5600 करोड़ की आफत! HC से नहीं मिली राहत, समझें कहां फंसा है पेंच?
Jio Financial, RIL, Urban Co, Trent, Sterlite Tech, Honasa, HEG, Lohia Corp, EIL में क्या करें?
