$21 अरब का होगा भारत का मेटल रीसाइक्लिंग मार्केट! इन 3 शेयरों में दिख रहा दम; 1251% तक दिया रिटर्न
भारत का मेटल रीसाइक्लिंग उद्योग 2030 तक 21 अरब डॉलर से अधिक का होने की उम्मीद है. सरकार की वाहन स्क्रैप नीति, बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के लिए बने नए नियम और 12 जरूरी खनिजों पर कस्टम ड्यूटी में कटौती जैसे फैसलों से इस कारोबार को मजबूती मिल रही है. ऐसे में Gravita India, MSTC, Jain Resource Recycling जैसी कंपनियां निवेशकों की नजर में हैं. आइए जानते हैं 3 कंपनियों के कारोबार, वित्तीय प्रदर्शन और शेयरों की चाल से जुड़ी पूरी जानकारी.

Metal Recycling Stocks: भारत में मेटल रीसाइक्लिंग का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है. सरकार की वाहन स्क्रैप नीति, बैटरी और इलेक्ट्रॉनिक कचरे के लिए बने नए नियम और 12 जरूरी खनिजों पर कस्टम ड्यूटी में कटौती जैसे फैसलों से इस कारोबार को मजबूती मिल रही है. इसी वजह से वित्त वर्ष 2024 में 14 अरब डॉलर का यह उद्योग 2030 तक 21 अरब डॉलर से ज्यादा का होने की उम्मीद है.
खास बात यह है कि एल्युमीनियम और तांबे जैसी धातुओं को कई बार रीसाइकिल किया जा सकता है और उनकी गुणवत्ता पर असर नहीं पड़ता. रीसाइकिल एल्युमीनियम बनाने में नए एल्युमीनियम की तुलना में सिर्फ 5 फीसदी ऊर्जा खर्च होती है. यही वजह है कि इस कारोबार में काम करने वाली संगठित कंपनियों के लिए कमाई की अच्छी संभावनाएं दिखाई दे रही हैं.
Gravita India लिमिटेड
Gravita India लिमिटेड आज देश की बड़ी रीसाइक्लिंग कंपनियों में शामिल है. कंपनी के पास लेड, एल्युमीनियम, प्लास्टिक, रबर और तांबे की रीसाइक्लिंग के लिए 11 आधुनिक प्लांट हैं. कंपनी 38 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट भेजती है. कंपनी औद्योगिक कचरे, एल्युमीनियम स्क्रैप और पुरानी बैटरियों को दोबारा इस्तेमाल लायक कच्चे माल में बदलती है. इसके अलावा यह कंपनियों को पर्यावरण से जुड़े नियमों का पालन करने में भी मदद करती है. वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की इनकम 4,265 करोड़ रुपये रही, जबकि उसका नेट प्रॉफिट 21 फीसदी बढ़कर 378 करोड़ रुपये हो गया.
कंपनी के फंडामेंटल्स?
| पैरामीटर | वैल्यू | पैरामीटर | वैल्यू |
|---|---|---|---|
| मार्केट कैप | ₹12,654 Cr | आरओई | 15.45% |
| पीई रेशियो (TTM) | 33.45 | EPS (TTM) | 51.26 |
| पीबी रेशियो | 5.16 | Dividend Yield | 0.37% |
| Industry P/E | 15.73 | बुक वैल्यू | 332.16 |
| डेट टू इक्विटी | 0.30 | फेस वैल्यू | 2 |
शेयर का प्रदर्शन
ग्रेविटा इंडिया का शेयर 25 जून को 2.55% की गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 1,671 रुपये पर था. पिछले एक महीने में शेयर ने 0.84% का रिटर्न दिया है, जबकि बीते तीन महीनों में इसमें 18% की तेजी देखने को मिली है. लंबी अवधि में कंपनी ने अपने निवेशकों को 1,251.90% का शानदार रिटर्न दिया है.
MSTC
स्टील मंत्रालय के तहत आने वाली सरकारी कंपनी MSTC देश में स्क्रैप की डिजिटल नीलामी का बड़ा प्लेटफॉर्म चलाती है. कंपनी औद्योगिक स्क्रैप, अतिरिक्त मशीनरी, खनिज और कबाड़ हो चुके सामान की ऑनलाइन बिक्री कराती है.
वाहन स्क्रैप कारोबार में कंपनी की संयुक्त पहल CERO, Mahindra Accelo के साथ मिलकर काम करती है. यह पुराने वाहनों को प्रोसेस करके दोबारा इस्तेमाल लायक स्टील तैयार करती है. सरकार की 9,585 करोड़ रुपये की वाहन स्क्रैप प्रोत्साहन योजना आने के बाद कंपनी के शेयर में एक ही कारोबारी सत्र में 14 फीसदी की तेजी देखने को मिली.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| पैरामीटर | वैल्यू | पैरामीटर | वैल्यू |
|---|---|---|---|
| मार्केट कैप | ₹4,716 करोड़ | आरओई (ROE) | 24.16% |
| पी/ई अनुपात (TTM) | 21.59 | ईपीएस (TTM) | 31.03 |
| पी/बी अनुपात | 5.22 | लाभांश यील्ड | 1.21% |
| इंडस्ट्री पी/ई | 116.59 | बुक वैल्यू | 128.40 |
| डेट टू इक्विटी | 0.16 | फेस वैल्यू | 10 |
शेयर का हाल?
MSTC Ltd के शेयर में 25 जून को गिरावट दर्ज की गई. कंपनी का शेयर 3.45 फीसदी की गिरावट के साथ 647.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. पिछले एक महीने में कंपनी के शेयर ने 50.35 फीसदी का रिटर्न दिया है. वहीं, बीते तीन महीनों में शेयर 60 फीसदी चढ़ा है. पिछले छह महीनों में कंपनी के शेयर ने 31.74 फीसदी का रिटर्न दिया है. हालांकि, लंबी अवधि में कंपनी के शेयर ने निवेशकों को 150 फीसदी तक का रिटर्न दिया है.
Jain Resource Recycling
Jain Resource Recycling देश की तेजी से बढ़ती गैर-लौह धातु रीसाइक्लिंग कंपनियों में शामिल है. कंपनी लेड, तांबा और एल्युमीनियम मिश्रधातु की रीसाइक्लिंग और रिसर्च का काम करती है. कंपनी के लेड इंगट्स को London Metal Exchange (LME) से मान्यता मिली है. इससे कंपनी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में बेहतर पहचान और बेहतर कीमत मिलने में मदद मिलती है.
पिछले तीन सालों में कंपनी की इनकम 46 फीसदी की दर से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 9,543 करोड़ रुपये पहुंच गई. वहीं नेट प्रॉफिट 347 करोड़ रुपये रहा.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| पैरामीटर | वैल्यू | पैरामीटर | वैल्यू |
|---|---|---|---|
| मार्केट कैप | ₹12,609 करोड़ | आरओई (ROE) | 22.25% |
| पी/ई अनुपात (TTM) | 36.29 | ईपीएस (TTM) | 10.07 |
| पी/बी अनुपात | 8.08 | लाभांश यील्ड | 0.00% |
| इंडस्ट्री पी/ई | 15.73 | बुक वैल्यू | 45.24 |
| डेट टू इक्विटी | 0.82 | फेस वैल्यू | 2 |
शेयर का हाल ?
Jain Resource Recycling Ltd के शेयर में 25 जून को गिरावट दर्ज की गई और यह गिरावट के साथ बंद हुआ. कंपनी के शेयर ने पिछले एक साल में 31 फीसदी का रिटर्न दिया है.वहीं, पिछले पांच वर्षों में कंपनी के शेयर ने 31.86 फीसदी का रिटर्न दिया है.
इसे भी पढ़ें- TCI Express के शेयर में भूचाल! एक दिन में 13 फीसदी टूटा; जानें क्या है कारण
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.