पासपोर्ट बनवाना अब होगा महंगा, 1 जुलाई से बढ़ेंगी फीस, कुछ सर्विसेज पर ₹4500 तक का अतिरिक्त खर्च

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट और उससे जुड़ी कई सेवाओं की फीस बढ़ाने का फैसला किया है. नई फीस 1 जुलाई 2026 से लागू होगी. इसके बाद नया पासपोर्ट बनवाने, पासपोर्ट रिन्यू कराने और खोए या खराब हुए पासपोर्ट के लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे. सरकार ने करीब 14 साल बाद पासपोर्ट फीस में बदलाव किया है. इससे पहले साल 2012 में फीस बढ़ाई गई थी. विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 जारी करते हुए नई फीस की जानकारी दी है.

Passport Image Credit: Money9live

Passport fee Hike: अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को रिन्यू कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. केंद्र सरकार ने पासपोर्ट और उससे जुड़ी कई सेवाओं की फीस बढ़ाने का फैसला किया है. नई फीस 1 जुलाई 2026 से लागू होगी. इसके बाद नया पासपोर्ट बनवाने, पासपोर्ट रिन्यू कराने और खोए या खराब हुए पासपोर्ट के लिए पहले से ज्यादा पैसे देने होंगे.

सरकार ने करीब 14 साल बाद पासपोर्ट फीस में बदलाव किया है. इससे पहले साल 2012 में फीस बढ़ाई गई थी. विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026 जारी करते हुए नई फीस की जानकारी दी है. नए नियम लागू होने के बाद कुछ मामलों में लोगों को पहले के मुकाबले 2,000 रुपये तक ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है. ऐसे में अगर आप जल्द पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो नई दरों की जानकारी पहले से जान लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा.

1 जुलाई से लागू होंगी नई फीस

  • विदेश मंत्रालय के अनुसार, नई पासपोर्ट फीस 1 जुलाई 2026 से लागू होगी.
  • इसके बाद सभी नए आवेदन, रिन्यूअल और अन्य पासपोर्ट सेवाओं पर नई दरें लागू होंगी.
  • सरकार ने इसके लिए पासपोर्ट नियम, 1980 के पुराने शुल्क ढांचे की जगह नया शुल्क ढांचा लागू करने का फैसला किया है.

36 पेज वाले पासपोर्ट की नई फीस

36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए अभी 1,500 रुपये देने पड़ते हैं. 1 जुलाई से इसकी फीस बढ़कर 2,500 रुपये हो जाएगी. अगर कोई व्यक्ति तत्काल सेवा लेना चाहता है, तो उसे पहले 3,500 रुपये देने पड़ते थे. अब इसके लिए 5,000 रुपये चुकाने होंगे.

60 पेज वाले पासपोर्ट पर भी बढ़ा शुल्क

60 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दी गई है. वहीं तत्काल सेवा के लिए अब 6,000 रुपये देने होंगे. पहले इसकी फीस 4,000 रुपये थी.

खोया या खराब हुआ पासपोर्ट तो ज्यादा खर्च

अगर पासपोर्ट खो जाता है या खराब हो जाता है, तो नया पासपोर्ट बनवाने पर पहले से ज्यादा खर्च आएगा. 36 पेज वाले पासपोर्ट के लिए सामान्य शुल्क 5,000 रुपये और तत्काल शुल्क 7,500 रुपये होगा. 60 पेज वाले पासपोर्ट के लिए सामान्य शुल्क 6,000 रुपये और तत्काल सेवा के लिए 8,500 रुपये देना होगा.

बच्चों के पासपोर्ट की फीस भी बढ़ी

18 साल से कम उम्र के बच्चों के 36 पेज वाले पासपोर्ट की सामान्य फीस 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,750 रुपये कर दी गई है. वहीं तत्काल सेवा के लिए अब 4,250 रुपये देने होंगे. अगर बच्चे का पासपोर्ट खो जाता है या खराब हो जाता है, तो सामान्य शुल्क 4,250 रुपये और तत्काल शुल्क 6,750 रुपये होगा.

पासपोर्ट सेवापुरानी फीसनई फीस (1 जुलाई 2026 से)बढ़ोतरी
36 पेज पासपोर्ट (नया/रिन्यूअल) – सामान्य₹1,500₹2,500₹1,000
36 पेज पासपोर्ट (नया/रिन्यूअल) – तत्काल₹3,500₹5,000₹1,500
60 पेज पासपोर्ट (नया/रिन्यूअल) – सामान्य₹2,000₹3,500₹1,500
60 पेज पासपोर्ट (नया/रिन्यूअल) – तत्काल₹4,000₹6,000₹2,000
36 पेज खोया/खराब पासपोर्ट – सामान्य₹1,500₹5,000₹3,500
36 पेज खोया/खराब पासपोर्ट – तत्काल₹3,500₹7,500₹4,000
60 पेज खोया/खराब पासपोर्ट – सामान्य₹2,000₹6,000₹4,000
60 पेज खोया/खराब पासपोर्ट – तत्काल₹4,000₹8,500₹4,500
18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज पासपोर्ट – सामान्य₹1,000₹1,750₹750
18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज पासपोर्ट – तत्काल₹3,000₹4,250₹1,250
बच्चों का खोया/खराब पासपोर्ट – सामान्य₹1,000₹4,250₹3,250
बच्चों का खोया/खराब पासपोर्ट – तत्काल₹3,000₹6,750₹3,750

क्यों है यह बदलाव अहम?

सरकार ने 14 साल बाद पासपोर्ट फीस में बदलाव किया है. इसलिए जिन लोगों को आने वाले समय में नया पासपोर्ट बनवाना है या पुराने पासपोर्ट का रिन्यूअल कराना है, उन्हें नई फीस के अनुसार ही भुगतान करना होगा. ऐसे में आवेदन करने से पहले नई दरों की जानकारी जरूर जांच लें ताकि बाद में किसी तरह की परेशानी न हो.

यह भी पढ़ें: TCI Express के शेयर में भूचाल! एक दिन में 13 फीसदी टूटा; जानें क्या है कारण