Henley Passport Index 2026: भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, रैंकिंग में 5 पायदान की छलांग; जानें नंबर 1 कौन
Henley Passport Index 2026 की नई रैंकिंग में भारतीय पासपोर्ट की स्थिति में सुधार हुआ है. भारत 5 पायदान चढ़कर 80 स्थान पर पहुंच गया है. अब भारतीय पासपोर्ट धारक 55 देशों में वीजा फ्री या वीजा ऑन अराइवल यात्रा कर सकते हैं. इस लिस्ट में एशियाई देशों का दबदबा रहा.
Henley Passport Index 2026: दुनिया के सबसे ताकतवर पासपोर्ट की नई लिस्ट जारी हो गई है. यह लिस्ट Henley Passport Index 2026 के तहत आई है. इसमें अलग -अलग देशों के पासपोर्ट की ताकत को आंका गया है. भारतीय पासपोर्ट की रैंक में इस बार सुधार देखने को मिला है. भारत ने पिछली रैंकिंग के मुकाबले 5 पायदान की छलांग लगाई है. हालांकि अभी भी भारत टॉप देशों से काफी पीछे है. इसके बावजूद यह खबर भारतीय यात्रियों के लिए राहत देने वाली है.
भारत की रैंक में सुधार
Henley Passport Index 2026 में भारत को 80 स्थान मिला है. पिछले साल भारत 85 नंबर पर था. यानी इस बार 5 स्थान का फायदा हुआ है. भारतीय पासपोर्ट धारक अब 55 देशों में बिना वीजा या वीजा ऑन अराइवल यात्रा कर सकते हैं. इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा पहले से कुछ आसान हुई है.
पिछले 2 साल में भारत की स्थिति
साल 2025 में भारत की रैंक 85 थी. उस समय भारतीय पासपोर्ट से 57 देशों में वीजा फ्री या ई वीजा एंट्री मिलती थी. वहीं 2024 में भारत 80 स्थान पर था. यानी बीच में गिरावट आई और अब फिर से सुधार हुआ है. यह दिखाता है कि भारत की स्थिति धीरे- धीरे स्थिर हो रही है.
एशियाई देशों का दबदबा
इस बार दुनिया के सबसे मजबूत पासपोर्ट एशिया से हैं. सिंगापुर पहले नंबर पर है. जापान और साउथ कोरिया संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. सिंगापुर पासपोर्ट धारक 192 देशों में बिना वीजा जा सकते हैं. जापान और साउथ कोरिया के नागरिकों को 188 देशों में यह सुविधा मिलती है.
| Country | Rank | Visa Free Destinations |
|---|---|---|
| Singapore | 1st | 192 |
| Japan | 2nd | 188 |
| South Korea | 2nd | 188 |
| Denmark | 3rd | 186 |
| Luxembourg | 3rd | 186 |
| Spain | 3rd | 186 |
| Sweden | 3rd | 186 |
| Switzerland | 3rd | 186 |
| Austria | 4th | 185 |
| Belgium | 4th | 185 |
| Finland | 4th | 185 |
| France | 4th | 185 |
| Germany | 4th | 185 |
| Greece | 4th | 185 |
| Ireland | 4th | 185 |
| Italy | 4th | 185 |
| Netherlands | 4th | 185 |
| Norway | 4th | 185 |
| Hungary | 5th | 184 |
| Portugal | 5th | 184 |
| Slovakia | 5th | 184 |
| Slovenia | 5th | 184 |
| United Arab Emirates | 5th | 184 |
| Croatia | 6th | 183 |
| Czechia | 6th | 183 |
| Estonia | 6th | 183 |
| Malta | 6th | 183 |
| New Zealand | 6th | 183 |
| Poland | 6th | 183 |
| Australia | 7th | 182 |
| Latvia | 7th | 182 |
| Liechtenstein | 7th | 182 |
| United Kingdom | 7th | 182 |
| Canada | 8th | 181 |
| Iceland | 8th | 181 |
| Lithuania | 8th | 181 |
| Malaysia | 9th | 180 |
| United States | 10th | 179 |
यूरोप के देश भी टॉप में
डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, स्वीडन स्पेन, और लक्जमबर्ग तीसरे स्थान पर हैं. इन देशों के पासपोर्ट से 186 देशों में वीजा फ्री यात्रा संभव है. यूरोपीय देशों की मजबूत कूटनीति और स्थिर नीतियों का असर उनकी रैंकिंग में दिखता है.
अमेरिका और UAE की स्थिति
UAE ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है. वह 5 पायदान ऊपर चढ़कर 5 स्थान पर पहुंच गया है. 2026 के बाद से UAE ने 149 देशों में वीजा फ्री पहुंच हासिल की है. वहीं अमेरिका पिछली बार टॉप 10 से बाहर हो गया था. इस बार वह फिर से 10 स्थान पर लौट आया है.
ये भी पढ़ें- Amrit Bharat Express: जनरल ट्रेन में लग्जरी सफर, चलेंगी 9 अमृत भारत ट्रेन, जानें रूट और समय
सबसे कमजोर पासपोर्ट वाले देश
अफगानिस्तान इस लिस्ट में सबसे नीचे है. उसे एक 191 स्थान मिला है. अफगान पासपोर्ट से केवल 24 देशों में वीजा फ्री यात्रा संभव है. पाकिस्तान भी नीचे की ओर है और उसे 98 स्थान मिला है. यह रैंकिंग किसी देश की वैश्विक स्थिति को भी दर्शाती है.
Latest Stories
Amrit Bharat Express: जनरल ट्रेन में लग्जरी सफर, चलेंगी 9 अमृत भारत ट्रेन, जानें रूट और समय
दिल्ली में 3°C तक गिरा पारा, ऑरेंज अलर्ट जारी, UP के इन जिलों में 14 जनवरी को कोल्ड डे की चेतावनी, जानें अन्य राज्यों का हाल
डिजिटल अरेस्ट पर SC में स्टेट्स रिपोर्ट सबमिट, दिल्ली पुलिस के मामले CBI को सौंपे गए, निशाने पर धोखेबाज
