Amrit Bharat Express: जनरल ट्रेन में लग्जरी सफर, चलेंगी 9 अमृत भारत ट्रेन, जानें रूट और समय
भारतीय रेलवे जल्द ही नौ अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने जा रहा है. ये नान एसी ट्रेनें असम और पश्चिम बंगाल से चलकर बिहार उत्तर प्रदेश ओडिशा आंध्र प्रदेश तमिलनाडु महाराष्ट्र और कर्नाटक को जोडेंगी. इन ट्रेनों का मकसद प्रवासी यात्रियों और लंबी दूरी के यात्रियों को किफायती और भरोसेमंद सफर देना है.
Amrit Bharat Express: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जल्द ही नौ नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शुरू करने जा रहा है. ये सभी ट्रेनें नान एसी होंगी और लंबी दूरी के यात्रियों के लिए किफायती सफर का विकल्प देंगी. इन ट्रेनों की शुरुआत पश्चिम बंगाल और असम से होगी. रास्ते में ये बिहार, उत्तर प्रदेश ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों को जोडे़ंगी. रेलवे का फोकस प्रवासी मजदूरों छात्रों और परिवार के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों पर है.
क्यों खास हैं ये ट्रेनें
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें उन रुट्स पर चलाई जा रही हैं जहां यात्रियों की संख्या काफी अधिक रहती है. खासकर त्योहारों और छुट्टियों के मौसम में इन रुट्स पर भीड ज्यादा होती है. रेलवे के अनुसार ये ट्रेनें रोजगार शिक्षा और पारिवारिक कारणों से सफर करने वालों को राहत देंगी. कम किराए में भरोसेमंद और आरामदायक यात्रा इनका मुख्य उद्देश्य है.
उत्तर से दक्षिण कनेक्टिविटी
नई ट्रेनों के जरिए असम और पश्चिम बंगाल से सीधे तमिलनाडु, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश तक रेल संपर्क मिलेगा. न्यू जलपाईगुडी से नागरकोइल और तिरुचिरापल्ली जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें शुरू की जा रही हैं. इससे उत्तर और पूर्व भारत के यात्रियों को दक्षिण भारत पहुंचना आसान होगा. समय और खर्च दोनों की बचत होगी.
| ट्रेन का नाम | ट्रेन नंबर | कहां से कहां | प्रस्थान समय | आगमन समय |
|---|---|---|---|---|
| डिब्रूगढ़ गोमती नगर अमृत भारत एक्सप्रेस | 15949 | डिब्रूगढ़ से लखनऊ गोमती नगर | शुक्रवार रात 9 बजे | रविवार दोपहर 1 बजकर 30 मिनट |
| गोमती नगर डिब्रूगढ़ अमृत भारत एक्सप्रेस | 15950 | लखनऊ गोमती नगर से डिब्रूगढ़ | रविवार शाम 6 बजकर 40 मिनट | मंगलवार दोपहर 12 बजकर 40 मिनट |
| नागरकोइल न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस | 20604 | नागरकोइल से न्यू जलपाईगुड़ी | रविवार रात 11 बजे | चौथे दिन सुबह 5 बजे |
| न्यू जलपाईगुड़ी नागरकोइल अमृत भारत एक्सप्रेस | 20603 | न्यू जलपाईगुड़ी से नागरकोइल | बुधवार शाम 4 बजकर 45 मिनट | तीसरे दिन रात 11 बजे |
| तिरुचिरापल्ली न्यू जलपाईगुड़ी अमृत भारत एक्सप्रेस | 20610 | तिरुचिरापल्ली से न्यू जलपाईगुड़ी | बुधवार सुबह 5 बजकर 45 मिनट | तीसरे दिन सुबह 5 बजे |
| न्यू जलपाईगुड़ी तिरुचिरापल्ली अमृत भारत एक्सप्रेस | 20609 | न्यू जलपाईगुड़ी से तिरुचिरापल्ली | शुक्रवार शाम 4 बजकर 45 मिनट | तीसरे दिन शाम 4 बजकर 15 मिनट |
| एसएमवीटी बेंगलुरु अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस | 16597 | बेंगलुरु से अलीपुरद्वार | शनिवार सुबह 8 बजकर 50 मिनट | तीसरे दिन सुबह 10 बजकर 25 मिनट |
| अलीपुरद्वार एसएमवीटी बेंगलुरु अमृत भारत एक्सप्रेस | 16598 | अलीपुरद्वार से बेंगलुरु | सोमवार रात 10 बजकर 25 मिनट | चौथे दिन सुबह 3 बजे |
| पनवेल अलीपुरद्वार अमृत भारत एक्सप्रेस | 11031 | मुंबई पनवेल से अलीपुरद्वार | सोमवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट | तीसरे दिन दोपहर 1 बजकर 50 मिनट |
| अलीपुरद्वार पनवेल अमृत भारत एक्सप्रेस | 11032 | अलीपुरद्वार से मुंबई पनवेल | गुरुवार सुबह 4 बजकर 45 मिनट | तीसरे दिन सुबह 5 बजकर 30 मिनट |
| तांबरम संतरागाछी अमृत भारत एक्सप्रेस | 16107 | तांबरम से कोलकाता संतरागाछी | शुक्रवार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट | अगले दिन रात 8 बजकर 15 मिनट |
| संतरागाछी तांबरम अमृत भारत एक्सप्रेस | 16108 | कोलकाता संतरागाछी से तांबरम | शनिवार रात 11 बजकर 55 मिनट | तीसरे दिन सुबह 10 बजे |
| हावड़ा आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस | 13065 | कोलकाता हावड़ा से दिल्ली आनंद विहार | गुरुवार रात 11 बजकर 10 मिनट | तीसरे दिन सुबह 2 बजकर 50 मिनट |
| आनंद विहार हावड़ा अमृत भारत एक्सप्रेस | 13066 | दिल्ली आनंद विहार से हावड़ा | शनिवार सुबह 5 बजकर 15 मिनट | अगले दिन सुबह 10 बजकर 50 मिनट |
| बनारस सियालदह अमृत भारत एक्सप्रेस | 22588 | बनारस से कोलकाता सियालदह | रविवार मंगलवार शुक्रवार रात 10 बजकर 10 मिनट | अगले दिन सुबह 9 बजकर 55 मिनट |
| सियालदह बनारस अमृत भारत एक्सप्रेस | 22587 | कोलकाता सियालदह से बनारस | सोमवार बुधवार शनिवार शाम 7 बजकर 30 मिनट | अगले दिन सुबह 7 बजकर 20 मिनट |
| कामाख्या रोहतक अमृत भारत एक्सप्रेस | 15671 | गुवाहाटी कामाख्या से रोहतक | शुक्रवार रात 10 बजे | रविवार दोपहर 2 बजकर 45 मिनट |
| रोहतक कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस | 15672 | रोहतक से गुवाहाटी कामाख्या | रविवार रात 10 बजकर 10 मिनट | मंगलवार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट |
बड़े शहरों को जोड़ने वाली अहम ट्रेनें
कोलकाता से आनंद विहार, बनारस, तांबरम और बेंगलुरु के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस चलाई जाएगी. इसी तरह अलीपुरद्वार से मुंबई पनवेल और बेंगलुरु तक सीधी ट्रेन सेवा मिलेगी. गुवाहाटी कामाख्या से रोहतक तक की ट्रेन उत्तर भारत जाने वालों के लिए फायदेमंद होगी. ये रुट्स कामकाजी यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
यात्रियों को क्या होगा सीधा फायदा
इन नई ट्रेनों से यात्रियों को लंबी दूरी का सफर कम खर्च में करने का मौका मिलेगा. नियमित समय सारणी के कारण यात्रा ज्यादा भरोसेमंद होगी. भीड़ वाले रुट्स पर अतिरिक्त ट्रेनों से सीट मिलने की समस्या कम होगी. कुल मिलाकर अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों के लिए सुविधाजनक और उपयोगी साबित हो सकती है.
Latest Stories
दिल्ली में 3°C तक गिरा पारा, ऑरेंज अलर्ट जारी, UP के इन जिलों में 14 जनवरी को कोल्ड डे की चेतावनी, जानें अन्य राज्यों का हाल
डिजिटल अरेस्ट पर SC में स्टेट्स रिपोर्ट सबमिट, दिल्ली पुलिस के मामले CBI को सौंपे गए, निशाने पर धोखेबाज
जर्मनी ने भारतीय यात्रियों के लिए वीजा-फ्री ट्रांजिट सुविधा का किया ऐलान, जानें- किसे मिलेगा इसका फायदा
