TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

दिल्ली में 3°C तक गिरा पारा, ऑरेंज अलर्ट जारी, UP के इन जिलों में 14 जनवरी को कोल्ड डे की चेतावनी, जानें अन्य राज्यों का हाल

आईएमडी के मुताबिक अगले 2–3 दिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी. कई राज्यों में शीतलहर से भीषण शीतलहर जारी रहने की संभावना है. उत्तर भारत में घना कोहरा छाए रहने का अलर्ट है. दिल्ली-एनसीआर के लिए ऑरेंज, जबकि पंजाब-हरियाणा में रेड अलर्ट जारी किया गया है.

IMD मौसम अलर्ट Image Credit: tv9 bharatvarsh

आईएमडी ने मंगलवार को बताया कि आने-वाले 2-3 दिनों में फिलहाल ठंडी से राहत नहीं मिलने वाली है. आईएमडी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा में अगले 2-3 दिनों के दौरान शीतलहर से भीषण शीतलहर की स्थिति बनी रहने की बहुत संभावना है और उसके बाद इसमें कमी आने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में अगले 5-6 दिनों के दौरान सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की बहुत संभावना है. उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले 2 दिनों के दौरान शीत दिवस की स्थिति रहने की बहुत संभावना है.

यूपी में मौसम का हाल

आईएमडी ने घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए 14 जनवरी को सहारनपुर, मुज़फ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाजियाबाद, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बदायूं, संभल, बिजनौर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, फर्रुखाबाद, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा, मथुरा, हाथरस, अलीगढ़, कासगंज, एटा, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट जिलों में घना से बहुत घना कोहरा तथा शीतलहर/कोल्ड डे की संभावना जताई है.

दिल्ली का मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. मौसम विभाग की मानें तो सफदरजंग और लोधी रोड में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री दर्ज किया गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि 14 जनवरी को दिल्ली के कुछ इलाकों में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है. विज्ञान विभाग ने एक बार फिर से दिल्ली-एनसीआर के लिए रात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. 15 जनवरी के बाद न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर लौट सकता है.

अगले 3 दिन का पूर्वानुमान

तारीखअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
14.01.202619–2103–05
15.01.202620–2204–06
16.01.202621–2306–08

बिहार का मौसम

बिहार में अभी ठंड से राहत की उम्मीद कम हैं. मौसम विभाग ने बिहार के 14 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, गोपालगंज, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया शामिल हैं.

पंजाब-हरियाणा में कोहरे का अलर्ट

आईएमडी ने राजधानी पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में भीषण ठण्ड और बहुत घने कोहरे की आशंका को देखते हुए ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट जारी कर दिया है.