रंगों की होली पर गर्मी का रंग होगा गहरा! यूपी, दिल्ली समेत कई राज्यों में 6 डिग्री तक चढ़ेगा पारा
इस बार होली पर देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी ज्यादा महसूस होगी, जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं. दिल्ली-एनसीआर में साफ आसमान के साथ तापमान 33-35°C तक जा सकता है
IMD HOLI Weather Update: उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत नार्थ इंडिया के लोगों को भयंकर गर्मी का सामना मार्च के पहले हफ्ते में करना पड़ेगा. क्योंकि IMD के मुताबिक, इस बार होली यानी 4 मार्च को देश के अलग अलग हिस्सों में तापमान 34-35 डिग्री तक पहुंच जाएगा. विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान इस सप्ताह 4 से 6 डिग्री अधिक रहेगा और मध्य भारत में सामान्य से 3-5 डिग्री ज्यादा रहेगा. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में 4 से 8 मार्च के बीच एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ दिख सकता है. जबकि हिमाचल प्रदेश में 7 से 8 मार्च को और उत्तराखंड में 8 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
होली के दिन दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम ?
मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में होली के दिन 4 मार्च को 32 से 34 डिग्री टेंपरेंचर पहुंच जाएगा. 5 मार्च को तो तापमान 35 डिग्री तक पहुंच जाएगा और तेज गर्मी का अहसास दिल्ली एनसीआर में होगा. वहीं 7 और 8 मार्च को भी मैक्सिमम टेंपरेचर 33 से 35 डिग्री रहेगा.
पिछले 24 घंटे में मौसम का हाल ?
पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम राजस्थान में तापमान 4-8°C तक अधिक दर्ज किया गया है. राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और ओडिशा में अधिकतम तापमान 35-38°C के बीच दर्ज किया गया है. वहीं मध्य प्रदेश, दक्षिण उत्तर प्रदेश और बिहार में 32-35°C के बीच तापमान रहा. मैदानों में सबसे अधिक 38.5°C तापमान अकोला, महाराष्ट्र में दर्ज हुआ है.
पहाड़ी राज्यों में रंगों के बीच हल्की बारिश और बर्फबारी
कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से जम्मू-कश्मीर में 04 से 09 मार्च तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 07 से 09 मार्च और उत्तराखंड में 08 और 09 मार्च को हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है. 06 मार्च से एक और नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. ऐसे में पहाड़ों पर होली ठंडे और हल्के नम मौसम के बीच मनाई जा सकती है.
बारिश और कोहरे का असर
असम और मेघालय में 03 मार्च को गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. 04 मार्च को सिक्किम में सुबह के समय घना कोहरा पड़ सकता है. पश्चिम बंगाल, बिहार और ओडिशा में तापमान सामान्य से 2-4°C ऊपर दर्ज किया गया है.
होली खेलने वालों के लिए क्या संकेत
मैदानी राज्यों में इस बार होली तेज धूप और बढ़ी हुई गर्मी के बीच मनाई जा सकती है. दोपहर में तापमान कई राज्यों में 35°C के आसपास पहुंच सकता है. इसलिए रंग खेलने का समय सुबह या शाम रखना बेहतर रहेगा. पहाड़ी राज्यों में हल्की बारिश या बर्फबारी का असर त्योहार के माहौल को ठंडा बना सकता है.
इसे भी पढ़ें- सेमीफाइन भारत जीतेगा या नहीं, जानें इंग्लैंड के खिलाफ क्या है चांस, इन 3 रिकॉर्ड से साफ हो गई तस्वीर !
Latest Stories
सेमीफाइन भारत जीतेगा या नहीं, जानें इंग्लैंड के खिलाफ क्या है चांस, इन 3 रिकॉर्ड से साफ हो गई तस्वीर !
होली के दिन शराब मिलेगी या नहीं? दिल्ली, मुंबई और यूपी समेत जान लें अपने राज्यों का हाल; चेक करें डिटेल्स
मिडिल ईस्ट में जारी लड़ाई के बीच भारत ने किया अलर्ट, इन देशों में रहने वाले भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी
