इस EMS स्टॉक पर रखें नजर, दमदार है ग्रोथ प्लान, मजबूत फंडामेंटल्स, कर्ज लगभग जीरो, 3 साल में 174% तक रिटर्न
इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) सेक्टर की कंपनी Syrma SGS Technology हाल के दिनों में अपने मजबूत नतीजों, नए अधिग्रहण और विस्तार योजनाओं के कारण चर्चा में है. कंपनी ने तिमाही में रेवेन्यू और मुनाफे में तेज बढ़त दर्ज की है. साथ ही डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स में एंट्री और PCB मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट से भविष्य में ग्रोथ की उम्मीद बढ़ी है.
Syrma SGS Technology Share: भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में काम करने वाली एक मिड-कैप कंपनी इन दिनों निवेशकों के बीच चर्चा में है. ऑटोमोबाइल, इंडस्ट्रियल, हेल्थकेयर और रेलवे जैसे कई सेक्टरों के लिए इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) देने वाली Syrma SGS Technology Ltd मजबूत ऑर्डर बुक, बढ़ते एक्सपोर्ट और कारोबार के विस्तार की योजनाओं के कारण ध्यान आकर्षित कर रही है. करीब 16,200 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी के शेयर ने पिछले एक महीने में लगभग 14% की तेजी दिखाई है.
कैसा है शेयर का हाल?
बुधावर को इसके शेयर में लगभग 5 फीसदी की गिरावट आई है. इस गिरावट के बाद शेयर का भाव 743.90 रुपये पर पहुंच गया. बीते एक सप्ताह में यह 10 फीसदी से अधिक टूटा है. हालांकि लॉन्ग टर्म में निवेशक निराश नहीं हुए हैं. तीन साल में इसने 174 फीसदी तक रिटर्न दिया है.
कंपनी के फंडामेंटल्स
| पैरामीटर | वैल्यू |
|---|---|
| मार्केट कैप (Market Cap) | ₹15,072 करोड़ |
| पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM) | 50.56 |
| पी/बी अनुपात (P/B Ratio) | 5.36 |
| इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E) | 58.31 |
| डेट टू इक्विटी (Debt to Equity) | 0.12 |
| आरओई (ROE) | 8.12% |
| ईपीएस (EPS – TTM) | 15.46 |
| डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield) | 0.18% |
| बुक वैल्यू (Book Value) | 145.69 |
| फेस वैल्यू (Face Value) | 10 |
कैसी है कंपनी की वित्तीय सेहत?
कंपनी के हालिया तिमाही नतीजे काफी मजबूत रहे हैं. Q3FY26 में कंपनी की आय सालाना आधार पर 45% बढ़कर 870 करोड़ रुपये से 1,264 करोड़ रुपये हो गई. वहीं तिमाही आधार पर भी राजस्व में करीब 10% की बढ़त दर्ज हुई, जो Q2FY26 के 1,146 करोड़ रुपये से बढ़कर Q3FY26 में 1,264 करोड़ रुपये पहुंच गया. मुनाफे की बात करें तो कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 107% बढ़कर 53 करोड़ रुपये से 110 करोड़ रुपये हो गया. वहीं तिमाही आधार पर मुनाफा 66 करोड़ रुपये से बढ़कर 110 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो करीब 66% की बढ़त दर्शाता है.
Elcome Integrated Systems का अधिग्रहण
कंपनी ने हाल ही में Elcome Integrated Systems में 60% हिस्सेदारी करीब 235 करोड़ रुपये में खरीदने की घोषणा की है. इस अधिग्रहण से कंपनी को डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में एंट्री मिलेगी. इस डील से कंपनी को लगभग 280–300 करोड़ रुपये का संभावित राजस्व मिलने की उम्मीद है और इस बिजनेस में 20–25% EBITDA मार्जिन मिलने का अनुमान है.
कंपनी का PCB (Printed Circuit Board) मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट भी तेजी से आगे बढ़ रहा है. इसके पहले चरण में 360–400 करोड़ रुपये का कैपेक्स किया जा रहा है, जिसमें राज्य सरकार की ओर से 50% सब्सिडी मिलेगा. इस प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी को 720,000 स्क्वायर मीटर मल्टी-लेयर लाइन और 480,000 स्क्वायर मीटर सिंगल-लेयर PCB की क्षमता मिलेगी.
Latest Stories
L&T के शेयरों में भूचाल, 7% से अधिक टूटा स्टॉक; मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव से दबाव
खुलते ही धड़ाम हुआ शेयर बाजार, निफ्टी में 500 और सेंसेक्स में 1700 अंकों की गिरावट, L&T और टाटा स्टील लुढ़के
Stocks to Watch: 4 मार्च को ONGC, Adani Ports, Cipla, HAL, Reliance Industries समेत फोकस में रहेंगे ये शेयर, दिख सकता है एक्शन!
