Chetak को मिलेगा टर्बो बूस्ट! FY27 के लिए Bajaj Auto ने बनाया बड़ा प्लान; 125cc+ सेगमेंट पर भी रहेगा फोकस
Bajaj Auto ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपनी नई रणनीति का खुलासा किया है. कंपनी 125cc+ मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने, इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak की बिक्री तेज करने और KTM व Triumph जैसे प्रीमियम ब्रांडों की ग्रोथ बढ़ाने पर फोकस करेगी. इसके साथ ही कंपनी निर्यात कारोबार बढ़ाने, उत्पादन क्षमता का विस्तार करने और नई तकनीकों में निवेश की भी तैयारी कर रही है.
Bajaj Chetak: देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Bajaj Auto ने वित्त वर्ष 2027 के लिए अपनी रणनीति का खुलासा कर दिया है. कंपनी घरेलू बाजार में 125cc से अधिक क्षमता वाली मोटरसाइकिलों में अपनी पकड़ मजबूत करने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak की बिक्री को तेज करने की तैयारी में है. इसके अलावा कंपनी निर्यात कारोबार बढ़ाने, उत्पादन क्षमता का विस्तार करने और नई तकनीकों में निवेश पर भी जोर देगी. कंपनी के चेयरमैन Niraj R Bajaj ने वित्त वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक स्तर पर जियोपॉलिटिकल टेंशन, कमोडिटी महंगाई, सप्लाई चेन में रुकावट और बदलते व्यापारिक समीकरणों जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं. इसके बावजूद कंपनी को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत विकास की संभावनाएं दिखाई दे रही हैं.
125cc+ सेगमेंट पर रहेगा खास फोकस
कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 2027 में उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता घरेलू बाजार के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 125cc+ मोटरसाइकिल सेगमेंट में अपनी प्रतिस्पर्धी स्थिति को और मजबूत करना होगी. इसके लिए कंपनी नए प्रोडक्ट, बेहतर ब्रांड रणनीति और बाजार में मजबूत मौजूदगी पर काम करेगी. भारत में 125cc से अधिक क्षमता वाली मोटरसाइकिलों की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में कंपनी इस सेगमेंट में अपने पोर्टफोलियो को और मजबूत बनाकर बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने की योजना बना रही है.
Chetak को मिलेगी नई रफ्तार
Bajaj Auto ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर Chetak को लेकर भी बड़े संकेत दिए हैं. कंपनी का कहना है कि वित्त वर्ष 2027 में Chetak की ग्रोथ को और तेज किया जाएगा. इसके लिए प्रोडक्ट पोर्टफोलियो मजबूत करने, बाजार में नेतृत्व बनाए रखने और मुनाफे में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है. ऐसे में कंपनी इस अवसर का लाभ उठाने के लिए अपनी इलेक्ट्रिक वाहन रणनीति को और आक्रामक बनाने की तैयारी कर रही है. कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर चेतक की ग्रोथ को ‘टर्बो चार्ज’ करने पर भी जोर देगी.
KTM और Triumph पर भी रहेगा जोर
कंपनी ने बताया कि वह प्रीमियम मोटरसाइकिल ब्रांड KTM और Triumph की ग्रोथ को भी तेज करेगी. दोनों ब्रांडों की बाजार रणनीति में बदलाव के बाद कंपनी को इनकी बिक्री में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है.
निर्यात कारोबार बढ़ाने की तैयारी
Bajaj Auto दुनिया की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्यातक कंपनियों में शामिल है. कंपनी का मानना है कि कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मांग दोबारा बढ़ रही है. ऐसे में वित्त वर्ष 2027 के दौरान निर्यात कारोबार का और विस्तार किया जाएगा. हालांकि, कंपनी ने यह भी माना कि वैश्विक लॉजिस्टिक्स में चुनौतियां और सप्लाई चेन से जुड़ी बाधाएं अभी भी बनी हुई हैं. इसके बावजूद कंपनी इन परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति तैयार कर रही है.
बढ़ेगी उत्पादन क्षमता
कंपनी ने बताया कि वह इलेक्ट्रिक वाहनों और प्रीमियम मोटरसाइकिलों की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए निवेश करेगी. साथ ही, वैकल्पिक कच्चे माल और नए सप्लायर विकसित करने पर भी काम किया जाएगा, ताकि सप्लाई से जुड़े जोखिम कम किए जा सकें. इसके अलावा कंपनी रिसर्च एंड डेवलपमेंट, नई तकनीक, बेहतर ग्राहक अनुभव और वाहन फाइनेंसिंग बिजनेस में भी निवेश जारी रखेगी.
यह भी पढ़ें: 2026 का सबसे बड़ा हिट IPO बना Advit Jewels! 200 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब; GMP भी 40 फीसदी के पार
Latest Stories
भारत में चीन से जुड़े 370 मिलियन डॉलर के निवेश की तैयारी! 10 साल बाद ऑटो सेक्टर में होगी बड़ी एंट्री
भारत में हाइब्रिड कारों की नई लहर! अगले 12 महीनों में 6 बड़ी कंपनियां लॉन्च करेंगी नए मॉडल; चेक करें पूरी लिस्ट
1 जुलाई से महंगी हो जाएंगी टाटा मोटर्स की कमर्शियल गाड़ियां, ₹23000 तक की बढ़ोतरी संभव
