बढ़त के साथ बाजार बंद, लेकिन ऊपरी स्तर से 703 अंक फिसला सेंसेक्स, ऑटो शेयरों ने संभाला मोर्चा
निफ्टी में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में InterGlobe Aviation, Mahindra & Mahindra, Max Healthcare, Maruti Suzuki और Tata Consumer शामिल रहे. दूसरी ओर ONGC, Power Grid Corporation, Hindalco, Bharat Electronics और Tech Mahindra के शेयर दबाव में रहे और गिरावट के साथ बंद हुए.
Closing Bell : बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त को खो दिया, लेकिन कारोबार के अंत में मामूली तेजी के साथ बंद होने में सफल रहा. दोपहर 12 बजे तक सेंसेक्स 77,800 के स्तर पर और निफ्टी 24,261 के आसपास कारोबार कर रहे थे. हालांकि, दिन के अंत तक बढ़त सीमित रह गई. सेंसेक्स 109.25 अंक यानी 0.14 फीसदी चढ़कर 77,100.47 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 34.35 अंक या 0.14 फीसदी की बढ़त के साथ 24,056.00 के स्तर पर पहुंच गया. कारोबार के दौरान 1,544 शेयरों में तेजी दर्ज की गई, जबकि 2,488 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं, 180 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखा गया. कारोबार के दौरान सबसे ज्यादा तेजी ऑटो शेयरों में देखने को मिली.
निफ्टी के टॉप गेनर्स और लूजर्स
निफ्टी में सबसे ज्यादा चढ़ने वाले शेयरों में InterGlobe Aviation, Mahindra & Mahindra, Max Healthcare, Maruti Suzuki और Tata Consumer शामिल रहे. दूसरी ओर ONGC, Power Grid Corporation, Hindalco, Bharat Electronics और Tech Mahindra के शेयर दबाव में रहे और गिरावट के साथ बंद हुए.
सेक्टोरल इंडेक्स का प्रदर्शन
सेक्टोरल फ्रंट पर FMCG, Realty और Auto सेक्टर ने अच्छा प्रदर्शन किया. FMCG इंडेक्स में 0.7 फीसदी, Realty इंडेक्स में 0.3 फीसदी और Auto इंडेक्स में 2 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई. इसके विपरीत IT, Energy, Media, Metal तथा Oil & Gas सेक्टर के इंडेक्स में 0.5 से 1 फीसदी तक की गिरावट देखने को मिली.
ब्रॉडर मार्केट में दबाव
इसके अलावा, ब्रॉडर मार्केट कमजोर रहा. Nifty Midcap 100 इंडेक्स 0.55 फीसदी और Nifty Smallcap 100 इंडेक्स 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं, अन्य मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी करीब 0.5 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई.
Waterways Leisure IPO को मिला फुल सब्सक्रिप्शन
Waterways Leisure Tourism IPO अपने अंतिम दिन गुरुवार, 25 जून 2026 को फुल सब्सक्राइब हो गया. 23 जून को खुला यह पब्लिक इश्यू शुरुआती दिनों में निवेशकों से धीमा रिस्पॉन्स हासिल कर पाया था. हालांकि, आखिरी दिन रिटेल निवेशकों की मजबूत भागीदारी के चलते यह इश्यू पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया.
सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

कैसा रहा था कल का बाजार?
शेयर बाजार में 24 जून को शानदार तेजी रही थी. सेंसेक्स 791 अंक चढ़कर 76,991 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 198 अंकों की तेजी के साथ 24,022 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान IT, बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली थी. इस सेक्टर की तेजी ने निफ्टी का सपोर्ट किया.
इसे भी पढ़ें- मल्टीबैगर शेयर का जलवा बरकरार! QIP ऐलान के बाद फिर लगा अपर सर्किट, 5 महीने में दे चुका 600% रिटर्न
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
मेटल स्टॉक में सुनामी, NALCO, Vedanta और Hindustan Zinc में सबसे ज्यादा बिकवाली; जानें वजह
FPI के फेवरेट लिस्ट से बाहर हुए ऑयल एंड गैस और फाइनेंशियल स्टॉक, 15 दिनों में 63450 करोड़ रुपये की बिकवाली
इस शुक्रवार को नहीं खुलेगा शेयर बाजार, लेकिन यहां दोपहर बाद कर सकेंगे ट्रेडिंग
