इस रीसाइक्लिंग स्टॉक में आ सकती है 30% की तेजी, Ventura ने दी BUY रेटिंग, 5 साल में 1121% तक रिटर्न

अगर आप ऐसे शेयर की तलाश में हैं जिसमें आने वाले समय में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है, तो ग्रेविटा इंडिया पर नजर रख सकते हैं. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Ventura ने इस स्टॉक पर BUY रेटिंग देते हुए 30% तक की तेजी का अनुमान जताया है. मजबूत तकनीकी संकेत और बेहतर फंडामेंटल्स को देखते हुए ब्रोकरेज ने इस शेयर पर भरोसा जताया है.

Gravita India Target Price : अगर आप ऐसे शेयर की तलाश में हैं, जिसमें आने वाले समय में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है, तो रीसाइक्लिंग सेक्टर की कंपनी ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) पर नजर रखी जा सकती है. ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा ने इस स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है और मौजूदा स्तर से करीब 30% तक की तेजी की संभावना जताई है. कंपनी ने लॉन्ग टर्म में निवेशकों को 1000 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. आइए जानते हैं ब्रोकरेज ने इस शेयर पर क्यों भरोसा जताया है और कौन-से तकनीकी संकेत इसके पक्ष में नजर आ रहे हैं.

Gravita India में आएगी 30% की तेजी

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Ventura ने ग्रेविटा इंडिया लिमिटेड (Gravita India Ltd) के शेयर पर BUY रेटिंग दी है. यानी ब्रॉकरेज ने खरीदारी की राय दी गई है. शेयर को लगभग ₹1810 के स्तर पर खरीदने की सलाह है और इसका टारगेट प्राइस (Target) ₹2350 रखा गया है. यानी स्टॉक में 30 फीसदी की तेजी आने वाली है. यदि शेयर में गिरावट आती है, तो ₹1751–1706, ₹1675 और ₹1638–1596 के स्तर मजबूत सपोर्ट माने गए हैं. वहीं, जोखिम को सीमित रखने के लिए स्टॉप लॉस (Stop Loss) ₹1540 पर रखने की सलाह दी गई है.

तेजी की क्या वजह है?

ग्रेविटा इंडिया के शेयर में तेजी की सबसे बड़ी वजह यह है कि लंबे समय तक गिरावट में रहने के बाद अब इसमें मजबूत रिकवरी के संकेत दिखाई दे रहे हैं. शेयर ने अपने गिरते हुए ट्रेंड (Descending Channel) से बाहर निकलकर ब्रेकआउट दिया है, जो आमतौर पर नई तेजी का संकेत माना जाता है. इसके साथ ही शेयर लगातार ऊंचे स्तर पर बॉटम (Higher Bottoms) बना रहा है, जिससे खरीदारी की मजबूती नजर आ रही है.

Source – Ventura

यह भी पढ़ें: SBI का 15 पैसे का दांव कराएगा 7366.39 करोड़ रुपये की कमाई, जानें- कैसे एक छोटा निवेश बंपर मुनाफे में बदलेगा

इस ब्रेकआउट के दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम भी बढ़ा है, जो निवेशकों की बढ़ती रुचि को दर्शाता है. इसके अलावा, शेयर अपने की मूविंग एवरेज के ऊपर कारोबार कर रहा है और MACD, RSI और Aroon जैसे तकनीकी संकेतक भी तेजी के पक्ष में हैं. इन सभी सकारात्मक संकेतों को देखते हुए आने वाले समय में शेयर में और मजबूती की संभावना बनती दिख रही है.

कंपनी के फंडामेंटल्स

फंडामेंटल्सडिटेल्स
मार्केट कैप (Market Cap)₹13,365 करोड़
पी/ई अनुपात (P/E Ratio – TTM)35.32
पी/बी अनुपात (P/B Ratio)5.45
इंडस्ट्री पी/ई (Industry P/E)15.34
डेट टू इक्विटी (Debt to Equity)0.30
आरओई (ROE)15.45%
ईपीएस (EPS – TTM)51.26
डिविडेंड यील्ड (Dividend Yield)0.35%
बुक वैल्यू (Book Value)₹332.16
फेस वैल्यू (Face Value)₹2
Source – Groww

शेयर का प्रदर्शन

  • CMP – ₹1,855.20
  • 1 महीने में – 17 फीसदी की तेजी
  • 6 महीने में – 10 फीसदी की तेजी
  • 3 साल में – 201.66 फीसदी का उछाल
  • 5 साल में – 1,121 फीसदी तक रिटर्न

(स्टॉक से संबंधित डेटा 10 जुलाई, 2026, 12:00PM तक लिया गया है.)

इसे भी पढ़ें- नहीं थम रही इस स्टॉक में तेजी, 6 महीने में 52% भागे शेयर, आशीष कचोलिया ने भी लगाया है पैसा

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

Latest Stories