कचरे से करोड़ों की कमाई… ‘अर्बन माइनिंग’ से ₹2 लाख करोड़ का मौका, ये 3 स्टॉक्स आगे; 5 साल में 2000% तक का रिटर्न

बढ़ती इंडस्ट्री, इलेक्ट्रिक व्हीकल और इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग के कारण धातुओं की जरूरत लगातार बढ़ रही है. ऐसे में रीसाइक्लिंग सेक्टर अब एक अहम भूमिका निभा रहा है. अनुमान है कि भारत का मेटल रीसाइक्लिंग बाजार 2024 के करीब 14 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक 21 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकता है. सरकार के नए नियम और स्क्रैप पॉलिसी इस ग्रोथ को और तेज कर रहे हैं.

3 Recyling Stocks Image Credit: Canva/Money9 live

3 Recyling Stocks: भारत में अब कचरे से कमाई का बड़ा मौका तेजी से उभर रहा है. इसे ही अर्बन माइनिंग कहा जाता है, यानी पुराने स्क्रैप और ई-वेस्ट से कीमती धातु निकालना. बढ़ती इंडस्ट्री, इलेक्ट्रिक व्हीकल और इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग के कारण धातुओं की जरूरत लगातार बढ़ रही है. ऐसे में रीसाइक्लिंग सेक्टर अब एक अहम भूमिका निभा रहा है.

अनुमान है कि भारत का मेटल रीसाइक्लिंग बाजार 2024 के करीब 14 अरब डॉलर से बढ़कर 2030 तक 21 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकता है. सरकार के नए नियम और स्क्रैप पॉलिसी इस ग्रोथ को और तेज कर रहे हैं. ऐसे माहौल में कुछ कंपनियां तेजी से अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं.

रीसाइक्लिंग सेक्टर में क्यों है बड़ा मौका

भारत में धातुओं की मांग तेजी से बढ़ रही है, लेकिन नई खदानों से सप्लाई सीमित है. ऐसे में पुरानी धातुओं को दोबारा इस्तेमाल करना जरूरी हो गया है. सरकार भी अब कंपनियों को 10% से 25% तक रीसाइकल्ड मटेरियल इस्तेमाल करने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. इससे संगठित कंपनियों को फायदा मिल सकता है.

Jain Resource Recycling

  • यह कंपनी कॉपर, एल्यूमिनियम और अन्य धातुओं को स्क्रैप से निकालती है.
  • कंपनी तेजी से अपने प्लांट और क्षमता बढ़ा रही है. यह नए प्रोजेक्ट्स के जरिए हाई वैल्यू प्रोडक्ट्स बनाना चाहती है.
  • पिछले कुछ समय में कंपनी की कमाई और मुनाफा दोनों में मजबूत बढ़त देखी गई है.

Gravita India Ltd

  • Gravita रीसाइक्लिंग सेक्टर की बड़ी कंपनी है, जो लेड और एल्यूमिनियम पर काम करती है.
  • कंपनी 2029 तक अपनी क्षमता दोगुनी करने की योजना बना रही है. इसके लिए वह बड़ा निवेश कर रही है.
  • कंपनी अब ज्यादा मुनाफे वाले प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ा रही है, जिससे भविष्य में बेहतर रिटर्न की उम्मीद है.

Pondy Oxides & Chemicals Ltd

  • यह कंपनी लेड रीसाइक्लिंग में मजबूत पकड़ रखती है.
  • अब कंपनी अपने बिजनेस को कॉपर और अन्य धातुओं में भी बढ़ा रही है.
  • इससे इसका रिस्क कम होगा और ग्रोथ के नए मौके मिलेंगे.
  • कंपनी का मुनाफा हाल के समय में तेजी से बढ़ा है, जो इसकी मजबूत स्थिति दिखाता है.
कंपनीEV/EBITDAरिटर्न रेशियो
Company5-Yr Medianइंडस्ट्री मिडियनROCE (%)ROE (%)
Jain Resource25.7NA19.527.239.0
Gravita23.818.717.621.521.2
Pondy Oxides20.110.219.516.913.7
सोर्स: screener.in

कंपनियों की रणनीति क्या है

ये कंपनियां अपनी क्षमता बढ़ाने, नए प्रोडक्ट्स बनाने और ग्लोबल मार्केट में विस्तार करने पर काम कर रही हैं. साथ ही, यह हाई मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं, जिससे कमाई बढ़ सके. रीसाइक्लिंग सेक्टर में आने वाले सालों में तेज ग्रोथ की उम्मीद है.

हालांकि, इस सेक्टर में सफलता उन कंपनियों को मिलेगी जो सही तरीके से अपने प्लान को लागू कर पाएंगी. भारत में “अर्बन माइनिंग” अब एक बड़ा निवेश मौका बनता जा रहा है. अगर कंपनियां अपनी रणनीति पर सही से काम करती हैं, तो आने वाले समय में यह सेक्टर निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकता है.

यह भी पढ़ें: चट्टान जैसे मजबूत फंडामेंटल वाले 3 पेनी स्टॉक्स! कर्ज मुक्त हैं कंपनियां, एक नवरत्न, दूसरी ₹30 से भी कम

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.