HDFC Bank Controversy: Former Chairman के आरोपों का क्या हुआ?
भारत के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक HDFC Bank से जुड़ा एक मामला उस समय चर्चा में आया, जब बैंक के पूर्व पार्ट-टाइम चेयरमैन Atanu Chakraborty ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया. अपने इस्तीफा पत्र में उन्होंने कुछ ऐसी कार्यप्रणालियों का उल्लेख किया, जो उनकी व्यक्तिगत नैतिकता और मूल्यों के अनुरूप नहीं थीं. इस बयान के बाद बैंक की कॉरपोरेट गवर्नेंस को लेकर सवाल उठने लगे और बाजार में भी चिंता का माहौल दिखा. निवेशकों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि क्या बैंक के भीतर कोई आंतरिक मतभेद या गवर्नेंस से जुड़ी गंभीर समस्या मौजूद है.
More Videos
YES Bank से UCO बैंक तक: छोटे बैंकिंग स्टॉक्स में कहां है बड़ी कमाई का मौका?
ITC, IOC, KNR Construction, Netweb, Cyient, BSE, DOMS Ind, TTML, Gokaldas Exports में से बेहतर कौन?
Shankar Sharma, Samir Arora ने बता दिया बाजार में क्या है $200 अरब का खेल!
