क्रैश हुए IT शेयर! TCS-Infosys में 8% तक की गिरावट, मचा हाहाकार; जानें क्यों मची अफरातफरी?
इस साल की शुरुआत में सॉफ्टवेयर कंपनियों को इस बात की चिंता थी कि AI पारंपरिक टेक्नोलॉजी बिजनेस मॉडल को प्रभावित कर सकता है. हालांकि, हाल के दिनों में Nvidia की ओर से AI को अपनाने में सॉफ्टवेयर कंपनियों की बढ़ती भूमिका को लेकर दिए गए पॉजिटिव बयान से सेक्टर को सपोर्ट मिला था.

Why IT Share Crashed Today : तीन दिनों की लगातार तेजी के बाद बुधवार को आईटी सेक्टर में भयंकर बिकवाली देखने को मिली. Nifty IT Index करीब 4.5 फीसदी टूट गया, जिससे पूरे सेक्टर पर दबाव नजर आया. सुबह करीब 10:10 बजे Nifty IT इंडेक्स 4.5 फीसदी की गिरावट के साथ 29,690.2 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. इससे पहले इंडेक्स लगातार तीन सत्रों में करीब 8 फीसदी चढ़ चुका था.
TCS बना सबसे बड़ा नुकसान उठाने वाला शेयर
आईटी शेयरों में बिकवाली की अगुवाई TCS ने की, जिसका शेयर करीब 8 फीसदी तक टूट गया. Nifty में TCS सबसे ज्यादा गिरने वाला शेयर रहा. इसके अलावा Infosys, Tech Mahindra और HCL Tech में भी भारी दबाव देखने को मिला.
- TCS: करीब 8 फीसदी गिरावट
- Infosys: करीब 5 फीसदी गिरावट
- Tech Mahindra: करीब 4 फीसदी गिरावट
- HCL Tech: करीब 3.78 फीसदी गिरावट
- Midcap IT शेयरों में भी दबाव
सिर्फ बड़ी कंपनियों में ही नहीं, बल्कि मिडकैप आईटी शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिली. Coforge, LTIMindtree, Mphasis, Oracle Financial Services और Persistent Systems जैसे शेयर 2 फीसदी से 5 फीसदी तक टूट गए. Nifty 200 और Nifty 500 दोनों इंडेक्स में आईटी कंपनियां सबसे कमजोर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में शामिल रहीं. LTIMindtree, TCS और Persistent Systems में 5 से 7 फीसदी तक की गिरावट दर्ज की गई.
ग्लोबल सॉफ्टवेयर शेयरों में गिरावट का असर
भारतीय आईटी शेयरों पर दबाव की बड़ी वजह ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनियों में आई कमजोरी रही. अमेरिका में मंगलवार को iShares Expanded Tech-Software Sector ETF करीब 3 फीसदी गिर गया, जिससे एक दिन पहले हुई 6 फीसदी की तेजी का लगभग आधा हिस्सा खत्म हो गया.
कई बड़ी ग्लोबल सॉफ्टवेयर कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को भारी गिरावट देखने को मिली.
- Atlassian: 8 फीसदी गिरावट
- HubSpot: 7 फीसदी गिरावट
- Okta: 7 फीसदी गिरावट
- ServiceNow: 6 फीसदी गिरावट
- Intuit: 6 फीसदी गिरावट
- Rubrik: 5 फीसदी गिरावट
- Workday: 5 फीसदी गिरावट
वहीं Microsoft, Salesforce, Oracle, Datadog, Cloudflare और Palantir जैसे दिग्गज शेयरों ने भी 3 से 4 फीसदी तक टूट गए.
AI थीम पर बनी तेजी को लगा झटका
हाल के दिनों में सॉफ्टवेयर कंपनियों में तेजी की बड़ी वजह यह उम्मीद थी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बढ़ते खर्च का फायदा सॉफ्टवेयर कंपनियों को मिलेगा. हालांकि, अब निवेशकों ने इस थीम पर मुनाफावसूली शुरू कर दी है, जिससे सेक्टर में दबाव बढ़ गया है.
Accenture समेत कई दिग्गज शेयर टूटे
दुनिया की प्रमुख आईटी सर्विसेज कंपनी Accenture का शेयर भी करीब 7 फीसदी टूटकर 183.41 डॉलर तक पहुंच गया. बाद में शेयर करीब 6.25 फीसदी की गिरावट के साथ 184.45 डॉलर के आसपास कारोबार करता दिखा. इसके अलावा Gartner, Cognizant Technology Solutions और EPAM Systems जैसे बड़े नामों में भी कमजोरी देखने को मिली.
Nvidia की टिप्पणी से मिला था सहारा
इस साल की शुरुआत में सॉफ्टवेयर कंपनियों को इस बात की चिंता थी कि AI पारंपरिक टेक्नोलॉजी बिजनेस मॉडल को प्रभावित कर सकता है. हालांकि, हाल के दिनों में Nvidia की ओर से AI को अपनाने में सॉफ्टवेयर कंपनियों की बढ़ती भूमिका को लेकर दिए गए पॉजिटिव बयान से सेक्टर को सपोर्ट मिला था.
इसे भी पढ़ें- Q4 में 70% उछला इस कंपनी का रेवेन्यू, लगभग जीरो हुआ कर्ज, शेयरों में भी आई तेजी; रखें नजर
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.