Hindustan Zinc करेगी 5000 करोड़ रुपये का निवेश, नए प्रोजेक्ट और क्षमता विस्तार पर रहेगा फोकस
Hindustan Zinc ने वित्त वर्ष 2026 27 में करीब 5000 करोड़ रुपये के कैपेक्स का प्लान बनाया है. कंपनी इस निवेश का 80 फीसदी हिस्सा पहले से चल रहे प्रोजेक्ट पर खर्च करेगी, जबकि 20 फीसदी नई प्रोजेक्ट के लिए रखा गया है. कंपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने, नए स्मेल्टर और खनन प्रोजेक्ट पर काम तेज कर रही है.

Vedanta Group की कंपनी Hindustan Zinc ने वित्त वर्ष 2026 27 के लिए करीब 5000 करोड़ रुपये के कैपेक्स की योजना बनाई है. कंपनी का कहना है कि इस रकम का बड़ा हिस्सा पहले से चल रहे प्रोजेक्ट पर खर्च किया जाएगा. साथ ही कुछ नई प्रोजेक्ट का भी जल्द ऐलान किया जाएगा. कंपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने और परिचालन को मजबूत बनाने पर जोर दे रही है. आने वाले वर्षों में निवेश का दायरा और बढ़ने की संभावना है.
5000 करोड़ रुपये के कैपेक्स का प्लान
Hindustan Zinc के CEO अरुण मिश्रा ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में कंपनी 500 से 600 मिलियन डॉलर यानी करीब 5000 करोड़ रुपये खर्च करेगी. इस रकम का लगभग 80 फीसदी हिस्सा पहले से चल रहे प्रोजेक्ट पर लगाया जाएगा. बाकी 20 फीसदी नई प्रोजेक्ट के लिए रखा गया है. कंपनी जल्द ही इन नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर सकती है.
क्षमता विस्तार पर कंपनी का फोकस
कंपनी की कुल परियोजना क्षमता करीब 10 लाख टन है. इसमें से 2.5 लाख टन क्षमता के विस्तार को पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. इस विस्तार के लिए 12000 करोड़ रुपये का निवेश तय किया गया है. इसमें खनन और मिनरल प्रोसेसिंग से जुडे कई प्रोजेक्ट शामिल हैं.
खनन और स्मेल्टर पर तेजी से काम
कंपनी के अनुसार खनन से जुडे उपकरणों के ऑर्डर दिए जा चुके हैं. नए स्मेल्टर का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है. हालांकि मिलिंग और कंसंट्रेट से जुडे कुछ ऑर्डर अभी बाकी हैं. इन कामों के पूरा होने के बाद उत्पादन क्षमता में अच्छी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- एक हफ्ते में निवेशकों के उड़े 2.74 लाख करोड़ रुपये, HDFC Bank ने सबसे ज्यादा कराया नुकसान; देखें लिस्ट
अगले चार से पांच साल में होगा बड़ा निवेश
कंपनी का लक्ष्य उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 6.5 लाख टन तक पहुंचाना है. इसके लिए अगले चार से पांच साल में चरणबद्ध तरीके से निवेश किया जाएगा. इस अवधि में हर साल करीब 7000 से 8000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है. हालांकि चालू वित्त वर्ष में इसका केवल 15 से 20 फीसदी हिस्सा ही नकद खर्च के रूप में दिखेगा.