ये है दमदार रिटर्न का तरीका!

उड़ीसा के रहने वाले और वर्तमान में पंजाब में तैनात आर्मी कर्मी मिथुन नायक ने अपने म्यूचुअल फंड पोर्टफोलियो को लेकर सलाह मांगी. मिथुन 2024 से निवेश कर रहे हैं और उनका पोर्टफोलियो फिलहाल 2-3 फीसदी लाभ में है. वे हर महीने 23,000 रुपये की SIP के जरिए सात म्यूचुअल फंड स्कीमों में निवेश कर रहे हैं. पोर्टफोलियो में ICICI Prudential Technology Fund, HDFC Large & Mid Cap Fund, SBI Mid Cap Fund, SBI Nifty Smallcap 250 Index Fund, Motilal Oswal Nifty 500 Index Fund, Groww Nifty Total Market Index Fund और Nippon India Small Cap Fund शामिल हैं. उनका लक्ष्य 15 वर्षों तक निवेश जारी रखते हुए हर साल 10 फीसदी SIP बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये का कोष तैयार करना है.

Short Videos