इन 3 शेयरों पर ICICI Direct का तगड़ा दांव! मिल सकता 74% तक का रिटर्न, जानें लिस्ट में कौन-कौन से नाम?

भारी उतार-चढ़ाव वाले बाजार में ब्रोकरेज ने इन 3 शेयरों पर तगड़ा दांव लगाया है. ब्रोकरेज ने इन शेयरों के लिए दमदार टारगेट प्राइस दिया है. ICICI Direct के मुताबिक, इनमें 74 फीसदी तक का रिटर्न मिल सकता है. ये कंपनियां अलग-अलग सेक्टर की हैं.

ब्रोकरेज कॉल स्टॉक्स Image Credit: Canva

शेयर बाजार में इन दिनों भारी उठापटक का माहौल बना हुआ है. कच्चे तेल की कीमतें और जियो पॉलिटिकल टेंशन ने निवेशकों के सेंटीमेंट को प्रभावित कर रहे हैं. ऐसे उतार-चढ़ाव भरे समय में निवेशकों के लिए सही सेक्टर और मजबूत फंडामेंटल वाले स्टॉक्स चुनना बेहद जरूरी हो जाता है. ब्रोकरेज हाउस भी इसी बीच चुनिंदा कंपनियों पर अपनी राय दे रहे हैं, जहां ग्रोथ, वैल्यूएशन और भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए निवेश की रणनीति तय की जा रही है. ब्रोकरेज हाउस ICICI Direct ने 3 शेयरों पर अपनी राय दी है. ब्रोकरेज ने इन शेयरों के लिए दमदार टारगेट प्राइस दिया है.

ICICI Direct की Tata Motors Passenger Vehicles पर राय

टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस में घरेलू बाजार में मजबूत ग्रोथ का ट्रेंड देखने को मिल रहा है, जिसे नए प्रोडक्ट लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में लीडरशिप और बेहतर प्रोडक्ट मिक्स का सपोर्ट मिल रहा है. कंपनी ने Q4FY26 में रिकॉर्ड वॉल्यूम दर्ज किया, जो सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़ा, और FY26 के अंत तक मार्केट शेयर बढ़कर करीब 13 प्रतिशत पहुंच गया. Nexon और Punch जैसे मॉडल्स की डिमांड मजबूत बनी हुई है, जबकि Sierra, अपडेटेड Punch और Harrier-Safari के पेट्रोल वर्जन को भी ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में भी कंपनी का दबदबा कायम है, जहां इसका मार्केट शेयर मिड-40 प्रतिशत के आसपास है. Q4FY26 में EV वॉल्यूम करीब 27 हजार यूनिट रहा, जो सालाना आधार पर 69 प्रतिशत की ग्रोथ दिखाता है. चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के विस्तार और लाइफटाइम बैटरी वारंटी जैसे ऑफर्स के चलते कंपनी आने वाले समय में EV सेगमेंट में और मजबूत स्थिति में रह सकती है. हालांकि JLR बिजनेस में मांग और मार्जिन को लेकर कुछ अनिश्चितता बनी हुई है, इसलिए ब्रोकरेज ने स्टॉक पर HOLD रेटिंग दी है और टारगेट प्राइस 370 रुपये तय किया है, जबकि मौजूदा भाव करीब 335 रुपये है.

ICICI Direct की Shriram Properties पर रेटिंग और टारगेट

श्रीराम प्रॉपर्टीज के पास मजबूत प्रोजेक्ट पाइपलाइन है, जो आने वाले वर्षों में कंपनी की ग्रोथ को सपोर्ट करेगी. कंपनी के पास कुल 35.9 मिलियन स्क्वायर फीट का प्रोजेक्ट पोर्टफोलियो है, जिसकी कुल ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू करीब 20,170 करोड़ रुपये है. दिसंबर 2025 तक कंपनी के पास 17.4 मिलियन स्क्वायर फीट के प्रोजेक्ट्स अंडर कंस्ट्रक्शन हैं, जिनमें से 3.4 मिलियन स्क्वायर फीट का अनसोल्ड इन्वेंटरी है, जिसकी वैल्यू करीब 1,759 करोड़ रुपये है.

इसके अलावा, आने वाले 4-5 साल में लॉन्च होने वाले प्रोजेक्ट्स की वैल्यू करीब 11,670 करोड़ रुपये है. कुल मिलाकर कंपनी के पास 13,429 करोड़ रुपये का अनसोल्ड इन्वेंटरी पोटेंशियल है, जिससे आगे प्री-सेल्स में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल सकती है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY25 से FY28 के बीच कंपनी की प्री-सेल्स 21 प्रतिशत CAGR से बढ़कर करीब 4,030 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है. ICICI Direct ने स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है और 125 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जबकि मौजूदा भाव करीब 72 रुपये है. जो मौजूदा भाव से 74 फीसदी ऊपर है.

ICICI Direct की EPack Prefab Technologies पर खरीदारी की राय

ईपैक प्रीफैब टेक्नोलॉजीज ने पिछले कुछ सालों में इंडस्ट्री से कहीं ज्यादा तेजी से ग्रोथ दिखाई है. कंपनी का प्रीफैब बिजनेस FY21 से FY25 के दौरान करीब 69 प्रतिशत CAGR से बढ़ा है, जबकि इंडस्ट्री ग्रोथ करीब 18 प्रतिशत रही. इसी दौरान कंपनी का मार्केट शेयर करीब 1 प्रतिशत से बढ़कर 5 प्रतिशत तक पहुंच गया है.

इस मजबूत प्रदर्शन के पीछे कंपनी की आक्रामक मार्केट रणनीति, बड़ा ऑर्डर बुक और मजबूत डिजाइन व एक्सीक्यूशन टीम का योगदान है. कंपनी का ऑर्डर बुक भी FY22 से FY25 के दौरान करीब 73 प्रतिशत CAGR से बढ़ा है. आगे कंपनी 10 प्रतिशत मार्केट शेयर हासिल करने का लक्ष्य रख रही है, जो उसकी कैपेसिटी एक्सपेंशन योजनाओं के चलते संभव दिखता है.

ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY25 से FY28 के दौरान कंपनी की रेवेन्यू, EBITDA और PAT क्रमशः 26 प्रतिशत, 26 प्रतिशत और 31 प्रतिशत CAGR से बढ़ सकते हैं. ICICI Direct ने स्टॉक पर BUY रेटिंग दी है और 220 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है, जबकि मौजूदा भाव करीब 166 रुपये है. जो करंट प्राइस से 33 फीसदी ऊपर है.

इसे भी पढे़ें- भागेंगे Jindal Saw के शेयर! Elara Capital ने दिया BUY रेटिंग, जानें क्यों है ब्रोकरेज बुलिश?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.