गिरते बाजार में IDBI Bank के शेयरों में रैली, निजीकरण पर आया बड़ा अपडेट, जानें पूरी डिटेल
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, Fairfax ने पहले जो कीमत तय की थी, वह सरकार की अपेक्षा से कम थी. इसी वजह से उस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली थी. अब कंपनी ने अपने ऑफर में प्रति शेयर कुछ रुपये बढ़ाने की तैयारी की है. हालांकि नई कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है.

IDBI Bank के निजीकरण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्र सरकार जल्द ही Fairfax Financial Holdings के संशोधित प्रस्ताव को मंजूरी दे सकती है. बताया जा रहा है कि कंपनी ने अपने पहले के ऑफर में प्रति शेयर कुछ रुपये की बढ़ोतरी की है, जिससे डील आगे बढ़ने की संभावना बढ़ गई है. इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में शानदार रैली देखने को मिली. ये तेजी तब आई जब बाजार में बिकवाली रही थी.
Fairfax बढ़ा सकती है अपना ऑफर
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, Fairfax ने पहले जो कीमत तय की थी, वह सरकार की अपेक्षा से कम थी. इसी वजह से उस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिली थी. अब कंपनी ने अपने ऑफर में प्रति शेयर कुछ रुपये बढ़ाने की तैयारी की है. हालांकि नई कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है.
कैबिनेट और RBI की मंजूरी बाकी
इस डील को अंतिम रूप देने से पहले केंद्रीय कैबिनेट और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी जरूरी होगी. दोनों मंजूरियां मिलने के बाद ही IDBI Bank में सरकार की हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
कई साल से अटका है निजीकरण
केंद्र सरकार पिछले कई वर्षों से IDBI Bank में अपनी हिस्सेदारी बेचने की कोशिश कर रही है. अगर यह सौदा पूरा होता है, तो यह हाल के वर्षों में किसी सरकारी बैंक में सरकार की नियंत्रण वाली हिस्सेदारी बेचने के सबसे बड़े सौदों में से एक होगा.
Fairfax सबसे आगे
भारतीय मूल के कनाडाई उद्योगपति प्रेम वत्स की कंपनी Fairfax Financial इस दौड़ में सबसे आगे मानी जा रही है. इससे पहले Emirates NBD ने भी बैंक में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बोली लगाई थी.
शेयर में आई तेजी
इस खबर के बाद मंगलवार के कारोबार में IDBI Bank का शेयर करीब 3.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 86.68 रुपये पर कारोबार करता दिखा. पिछले एक सप्ताह में शेयर करीब 3.23 प्रतिशत चढ़ा है, जबकि बीते तीन महीनों में इसमें 17.42 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें- विजय केडिया का इस स्टॉक पर बड़ा दांव! भागे शेयर, FIIs ने भी बढ़ाई होल्डिंग; कंपनी पर कर्ज लगभग जीरो
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.