₹10 लाख करोड़ के सेमीकंडक्टर मिशन में बड़ा मौका, ये 3 शेयर बना सकते हैं पैसा दोगुना? मुनाफा 122% तक बढ़ा
सरकार ने 2021 में India Semiconductor Mission शुरू किया, जिससे इस सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया. अब यह सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और 2030 तक इसका आकार 10 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है. आमतौर पर लोग बड़ी कंपनियों पर ध्यान देते हैं, लेकिन इस इंडस्ट्री में कई छोटी और मिड कंपनियां भी अहम भूमिका निभा रही हैं.
India Semiconductor Mission: भारत तेजी से टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है और सेमीकंडक्टर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. सरकार ने 2021 में India Semiconductor Mission शुरू किया, जिससे इस सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया. अब यह सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है और 2030 तक इसका आकार 10 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच सकता है.
आमतौर पर लोग बड़ी कंपनियों पर ध्यान देते हैं, लेकिन इस इंडस्ट्री में कई छोटी और मिड कंपनियां भी अहम भूमिका निभा रही हैं. ये कंपनियां चिप बनाने के लिए जरूरी केमिकल, गैस और मटेरियल सप्लाई करती हैं. इनके बिना सेमीकंडक्टर बनाना संभव नहीं है. ऐसे में निवेशकों के लिए ये कंपनियां बड़ा मौका बन सकती हैं.
सरकार का बड़ा प्लान
सरकार इस सेक्टर को तेजी से आगे बढ़ाना चाहती है. इसके लिए सरकार 76,000 करोड़ रुपए का इंसेंटिव दे रही है. अब तक 10 बड़े प्रोजेक्ट्स को मंजूरी मिल चुकी है. साल 2030 तक बाजार 100 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकता है. इससे साफ है कि इस सेक्टर में भविष्य की बड़ी संभावनाएं हैं.
| Acutaas Chemicals ◉ Acutaas एक स्पेशल केमिकल कंपनी है जो सेमीकंडक्टर के लिए जरूरी केमिकल बनाती है. ◉ भारत में यह फोटोरेजिस्ट केमिकल बनाने वाली अकेली कंपनी है. ◉ कंपनी का रेवेन्यू 33 प्रतिशत बढ़कर 1339 करोड़ रुपए पहुंच गया. ◉ मुनाफा 122 प्रतिशत बढ़कर 356 करोड़ रुपए हो गया. ◉ कंपनी ने विदेशों में भी अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए साझेदारी की है, जिससे भविष्य में और ग्रोथ की उम्मीद है. |
| Archean Chemicals ◉ Archean Chemicals अब सेमीकंडक्टर में बड़ा निवेश कर रही है. ◉ ओडिशा में नई फैक्ट्री बना रही है. ◉ Silicon Carbide डिवाइस बनाएगी, जो इलेक्ट्रिक वाहन और सोलर में काम आते हैं. ◉ कंपनी ने विदेशी टेक्नोलॉजी कंपनियों के साथ साझेदारी की है. ◉ हालांकि हाल के नतीजों में मुनाफा थोड़ा कम हुआ है, लेकिन लंबे समय में बड़ा मौका दिख रहा है |
| Stallion India ◉ Stallion India गैस और इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट बनाती है. ◉ अब यह हाई-प्योर गैस और हेलियम पर फोकस कर रही है. ◉ नई फैक्ट्री और टेक्नोलॉजी में निवेश किया जा रहा है. सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए गैस सप्लाई बढ़ाने की तैयारी है. ◉ कंपनी के नतीजे भी मजबूत रहे हैं. रेवेन्यू 42 प्रतिशत बढ़ा. मुनाफा 63 प्रतिशत तक बढ़ गया. |
| कंपनी | 3-Year Median | इंडस्ट्री मीडियन | RoCE (%) | RoE (%) |
| Acutaas | 61.6 | 29.8 | 31.6 | 24.0 |
| Archean | 32.0 | 28.7 | 12.8 | 9.8 |
| Stallion | 37.1 | 38.4 | 19.7 | 15.2 |
निवेशकों के लिए संकेत
इन कंपनियों में ग्रोथ की संभावना है, लेकिन कुछ जोखिम भी हैं. वैल्यूएशन पहले से महंगे हो सकते हैं. नए प्रोजेक्ट्स पर ज्यादा निर्भरता है. समय पर काम पूरा होना जरूरी है. भारत का सेमीकंडक्टर सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है. इसमें सिर्फ बड़ी कंपनियां ही नहीं, बल्कि सप्लाई चेन की छोटी कंपनियां भी अहम भूमिका निभा रही हैं. अगर ये कंपनियां अपने प्लान के मुताबिक आगे बढ़ती हैं, तो आने वाले समय में निवेशकों को अच्छा फायदा मिल सकता है.
यह भी पढ़ें: ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली इस कंपनी का 24.44% बढ़ा मुनाफा, ऑर्डर बुक दमदार, 5 साल में 101% उछले शेयर