बाजार में हल्की तेजी, सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 24000 के ऊपर, फेड के फैसले से पहले निवेशक अलर्ट!

दुनियाभर के निवेशक अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. बाजार को उम्मीद है कि फेड ब्याज दरों को 3.5 फीसदी से 3.75 फीसदी के दायरे में स्थिर रख सकता है. हालांकि निवेशकों की नजर महंगाई और आर्थिक विकास को लेकर फेड अधिकारियों की टिप्पणियों पर भी बनी हुई है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा का संकेत मिल सकता है.

BSE Image Credit: Canva, tv9

Stock Market Opening Bell : अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर फैसले से पहले बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की तेजी के साथ हुई. वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेतों के बीच निवेशक सतर्क नजर आए. सुबह 9:20 बजे निफ्टी 50 मामूली 20 अंकों की तेजी के साथ 24,016 पर कारोबार कर रहा था, जबकि सेंसेक्स 104 अंक यानी 0.13 फीसदी उछलकर 76,935.71 पर पहुंच गया. आज के कारोबार में सबसे ज्यादा तेजी IT शेयरों में देखने को मिली.

फेड की टिप्पणी पर टिकी बाजार की नजर

दुनियाभर के निवेशक अमेरिकी फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. बाजार को उम्मीद है कि फेड ब्याज दरों को 3.5 फीसदी से 3.75 फीसदी के दायरे में स्थिर रख सकता है. हालांकि निवेशकों की नजर महंगाई और आर्थिक विकास को लेकर फेड अधिकारियों की टिप्पणियों पर भी बनी हुई है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था की दिशा का संकेत मिल सकता है.

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी

मुख्य इंडेक्स में सुस्ती के बावजूद ब्रॉडर मार्केट में खरीदारी देखने को मिली. निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.26 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.36 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं निफ्टी मिडकैप100 इंडेक्स 0.32 फीसदी और निफ्टी स्मॉलकैप100 इंडेक्स 0.48 फीसदी मजबूत नजर आया.

आज खुले 4 SME IPO

प्राइमरी मार्केट में बुधवार को चार SME IPO निवेशकों के लिए खुले हैं. इनमें Leapfrog Engineering, Liotech Industries, Diksha Polymers और Clay Craft शामिल हैं. Diksha Polymers का ₹17.90 करोड़ और Clay Craft का ₹0.54 करोड़ का इश्यू पूरी तरह फ्रेश शेयरों पर आधारित है.

रुपये की मजबूत शुरुआत

करेंसी मार्केट में भी मजबूती देखने को मिली. रुपया डॉलर के मुकाबले 94.45 पर खुला, जबकि पिछले कारोबारी सत्र में यह 94.56 पर बंद हुआ था.

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सोर्स-BSE

सेक्टोरल इंडेक्स का हाल

सोर्स-NSE

एशियाई बाजारों में बिकवाली ( 9:02 AM तक )

  • गिफ्ट निफ्टी 33 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
  • जापान के निक्केई में 400 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • हैंग सेंग में करीब 65 अंकों की गिरावट देखने को मिली.
  • सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम में 1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.
  • ताइवान के बाजार में 514 अंकों की तेजी देखने को मिली.
  • कोरियाई बाजार कोस्पी में 0.21 फीसदी से ज्यादा की कमजोरी देखने को मिली.

मंगलवार को कैसा रहा था बाजार?

शेयर बाजार में कल यानी 16 जून को तेजी देखने को मिली थी. सेंसेक्स 544 अंक की तेजी के साथ 76,808 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी भी 135 अंक की बढ़त के साथ 23,989 पर बंद हुआ था. कारोबार के दौरान FMCG, मीडिया और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी देखने को मिली थी.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.