1 महीने पहले लिस्ट हुई ये कंपनी, NHAI से मिल चुके हैं करोड़ों के 2 बड़े ऑर्डर; गुरुवार को फोकस में रहेंगे शेयर
हाल ही में लिस्ट हुई इस कंपनी को NHAI से 130 करोड़ रुपये से ज्यादा के दो बड़े ऑर्डर 1 महीने के अंदर ही मिल चुके हैं. डिस्काउंट लिस्टिंग के बावजूद कंपनी का ऑर्डर फ्लो मजबूत हुआ है, जिससे निवेशकों की नजर इस स्टॉक पर टिक गई है.
Innovision Bagged NHAI Order: शेयर बाजार में हाल ही में लिस्ट हुई Innovision Ltd अब तेजी से खबरों में आ रही है. कमजोर मार्केट सेंटीमेंट के बीच डिस्काउंट पर लिस्ट होने वाली इस कंपनी को अब नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) से लगातार बड़े ऑर्डर मिल रहे हैं, जिससे इसके बिजनेस आउटलुक को मजबूती मिलती दिख रही है.
डिस्काउंट पर हुई थी लिस्टिंग
कंपनी की लिस्टिंग 23 मार्च, 2026 को NSE और BSE पर हुई थी. हालांकि, बाजार की कमजोर स्थिति के चलते यह अपने प्राइस बैंड 494 रुपये से 519 रुपये के मुकाबले करीब 9.88 फीसदी डिस्काउंट के साथ 467 रुपये पर लिस्ट हुई. IPO के जरिए कंपनी ने करीब 322 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा था.
लगातार मिल रहे ऑर्डर, बढ़ा भरोसा
लिस्टिंग के महज एक महीने के भीतर ही कंपनी को NHAI से दो बड़े कॉन्ट्रैक्ट मिल चुके हैं. ताजा ऑर्डर के तहत Innovision Ltd को तमिलनाडु में NH-45C पर स्थित Vembukudi Fee Plaza के लिए टोल कलेक्शन एजेंसी नियुक्त किया गया है. यह कॉन्ट्रैक्ट करीब 31.09 करोड़ रुपये का है और इसमें टोल वसूली के साथ-साथ टॉयलेट ब्लॉक्स की देखरेख और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी शामिल है. यह कॉन्ट्रैक्ट 6 जून 2026 से एक साल के लिए लागू होगा.

इससे पहले अप्रैल की शुरुआत में कंपनी को Vanagaram Fee Plaza (Chennai Bypass Phase-I) के लिए भी बड़ा ऑर्डर मिला था. इस प्रोजेक्ट की कुल वैल्यू करीब 99.35 करोड़ रुपये है. इसमें भी टोल कलेक्शन के साथ सुविधाओं के रखरखाव की जिम्मेदारी शामिल है. यह कॉन्ट्रैक्ट 15 अप्रैल 2026 से 15 अप्रैल 2027 तक के लिए है.

कुल 130 करोड़ रुपये के ऑर्डर
दोनों ऑर्डर मिलाकर कंपनी को कुल मिलाकर 130 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस हासिल हुआ है, जो एक नए लिस्टेड प्लेयर के लिए अहम है. इंफ्रास्ट्रक्चर और हाईवे से जुड़े टोल कलेक्शन बिजनेस में स्थिर कैश फ्लो की संभावना रहती है. ऐसे में अगर कंपनी लगातार नए कॉन्ट्रैक्ट हासिल करती है, तो इसकी रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर हो सकती है.
शेयरों ने कैसे किया प्रदर्शन?
बुधवार, 22 अप्रैल को कंपनी के शेयर 1.91 फीसदी की गिरावट के साथ 344.10 रुपये पर ट्रेड करते हुए बंद हुए. हफ्ते भर में स्टॉक का भाव 7.51 फीसदी तक उछला है. हालांकि, महीने भर के दौरान कंपनी के शेयर 26 फीसदी से ज्यादा टूट चुके हैं. कंपनी का मार्केट कैप 816 करोड़ रुपये से ज्यादा दर्ज किया गया.
यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले को हुआ 1 साल, इस दौरान निफ्टी डिफेंस इंडेक्स 31% उछला, इन स्टॉक्स में आई जबरदस्त रैली
टोल और ऑपरेशन बिजनेस में पकड़ मजबूत
दोनों ऑर्डर का स्वरूप समान है, टोल कलेक्शन के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर सुविधाओं का रखरखाव. इससे साफ है कि कंपनी केवल टोल ऑपरेशन तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटीग्रेटेड फैसिलिटी मैनेजमेंट सर्विस भी दे रही है. इन्फ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में NHAI जैसे सरकारी संस्थान से लगातार ऑर्डर मिलना कंपनी की विश्वसनीयता और ऑपरेशनल कैपेसिटी को दर्शाता है. खासतौर पर लिस्टिंग के तुरंत बाद इस तरह के कॉन्ट्रैक्ट मिलना निवेशकों के लिए एक पॉजिटिव संकेत माना जा सकता है.
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
गिरते बाजार में भी टारगेट हिट करेंगे ये 3 स्टॉक, दिख रहा ब्रेकआउट; एनालिस्ट ने बताया कहां लगाए स्टॉपलॉस
एक साल में 31% उछला निफ्टी डिफेंस इंडेक्स, पहलगाम अटैक के बाद दिखी दमदार रिकवरी; इन स्टॉक्स में रैली
Nifty Outlook April 23: गिरावट के बावजूद सपोर्ट स्तर से ऊपर निफ्टी, बुलिश पैटर्न जारी; जानें- कल कैसी रहेगी चाल
